स्पेनी विकिपीडिया
![]() |
|
| यू॰आर॰एल॰ | es.wikipedia.org |
| व्यापारिक? | नहीं |
| प्रकार | सञ्जाल ज्ञानकोष परियोजना |
| पंजीकरण | वैकल्पिक |
| भाषा(एँ) | स्पेनी |
| अधिकारी | विकिमीडिया संस्थापन |
स्पेनी विकिपीडिया (स्पेनी: Wikipedia en español) विकिपीडिया का स्पेनी भाषा का संस्करण है। १५ जनवरी २०१२ की स्थिति तक इस संस्करण पर ८,६०,०२५+ लेख हैं और यह सातवाँ सबसे बड़ा विकिपीडिया संस्करण है। ८ मार्च २००६ के दिन इस विकिपीडिया ने एक लाख लेखों का आँकड़ा छुआ था।
अनुक्रम |
आकार और प्रयोक्ता[संपादित करें]
अंग्रेज़ी विकिपीडिया के बाद इस विकिपीडिया पर प्रयोक्ताओं की सँख्या सर्वाधिक है। हालांकि लेखों की सँख्या के आधार पर यह सातवें स्थान पर है और उन विकिपीडियाओं से पीछे है जिन भाषाओं को बोलने वालों की सँख्या स्पेनी भाषा से कम है जैसे जर्मन, फ़्रान्सीसी, इतालवी, और पोलिश।
योगदान देने वाले प्रयोक्ताओं के देशों में, सितम्बर २००६ तक की स्थिति के अनुसार स्पेन सबसे प्रमुख देश है जहाँ से कुल सम्पादनों की सँख्या ३९.२% है। इसके बाद हैं अर्जेण्टीना (१०.७%), चिली (८.८%), नीदरलैण्ड (८.४%), मेक्सिको (७.०%), वेनेज़ुएला (५.१%), पेरू (३.५%), संयुक्त राज्य अमेरिका (३.१%), कोलम्बिया (२.७%), उरुग्वे (१.३%), और जर्मनी (१.१%)।[1]
स्पेन में उपयोग[संपादित करें]
नॅटसूस (Netsuus) द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार स्पेन में लगभग ९७% प्रयोक्ता जानकारी प्राप्त करने के लिए स्पेनी विकिपीडिया का सहारा लेते हैं जबकि अन्य क्षेत्रीय भाषाओं जैसे कैटलन विकिपीडिया के लिए यह आँकडा़ २.१७%, गैलिसियाई विकिपीडिया के लिए ०.६४%, और बास्क विकिपीडिया के लिए ०.२६% है।
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ Edits by project and country of origin(अंग्रेज़ी)
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
- स्पेनी विकिपीडिया मुखपृष्ठ (स्पेनी)
