जर्मन विकिपीडिया
| जर्मन विकिपीडिया | |
|---|---|
![]() |
|
| यू॰आर॰एल | de.wikipedia.org |
| वाणिज्यिक? | नहीं |
| स्थल का प्रकार | संजाल विश्वकोष परियोजना |
| पंजीकरण | वैकल्पिक |
| उपलब्ध भाषा(एं) | जर्मन |
| स्वामी | विकिमीडिया फ़ाउँडेशन |
जर्मन विकिपीडिया (जर्मन: Deutschsprachige Wikipedia) विकिपीडिया का जर्मन अवतरण है। ये अंग्रेज़ी विकिपीडिया के बाद विकिपीडिया का दूसरा सबसे बड़ा संस्करण है और विकिपीडिया के प्रारम्भिक संस्करणों में एक है। इसपर लेखों की संख्या १३ लाख से अधिक है। २९ दिसम्बर, २००९ को इस विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १० लाख से अधिक हुई। १० लाख का आँकडा़ पार करने वाला यह दूसरा विकिपीडिया संस्करण बना।
[संपादित करें] इतिहास
जर्मन विकिपीडिया प्रथम गैर-अंग्रेज़ी संस्करण था, जिसका मूल नाम डोश॰विकिपीडिया॰कॉम (deutsche.wikipedia.com) था। इसके निर्माण की उदघोषणा जिमी वेल्स ने १६ मार्च, २००१ को की थी। मुखपृष्ठ के सबसे प्रारम्भिक स्नैपशॉट (२१-०३-२००१) में से एक को अभी भी वेबैक मशीन साइट पर अभी भी देखा जा सकता है। मुखपृष्ठ के अतिरिक्त, लेखों का निर्माण भी नुपीडिया के लेखों के अनुवाद के साथ, जर्मन विकिपीडिया पर अप्रैल २००१ में ही आरंभ हो गया था। सर्वप्रथम लेख पौलिमीरासे-कीटिनरीक्श्न (Polymerase-Kettenreaktion) जो मई २००१ में लिखा गया था, अभी भी विकिपीडिया साइट पर उप्लब्ध है।
[संपादित करें] आकार, कवरेज और लोकप्रियता
नवम्बर २०११ तक इस संस्करण पर लेखों की संख्या १३,०९,०००+ है, जो अंग्रेज़ी संस्करण के बाद सर्वाधिक है। नवम्बर २००८ तक, ९०% लेख ५१२ बाइट से अधिक आकार के थे, ४९% २ किलोबाइट से अधिक, और लेखों का औसत आकार ३४७६ बाइट था। ७ नवम्बर, २०११ के दिन यह १० करोड़ सम्पादनों को पार करने वाला दूसरा विकिपीडिया संस्करण बना।
