चीनी विकिपीडिया
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
![]() |
|
| यू॰आर॰एल॰ | zh.wikipedia.org |
| व्यापारिक? | नहीं |
| प्रकार | सञ्जाल ज्ञानकोष परियोजना |
| पंजीकरण | वैकल्पिक |
| भाषा(एँ) | चीनी |
| अधिकारी | विकिमीडिया संस्थापन |
चीनी विकिपीडिया (चीनी: 中文维基百科) विकिपीडिया का चीनी भाषा का संस्करण है। यह अक्टूबर २००२ में आरम्भ किया गया था और १५ जनवरी २०१२ की स्थिति तक इस संस्करण पर ३,९४,५५४+ लेख हैं और यह बारहवाँ सबसे बड़ा विकिपीडिया संस्करण है।
चीनी विकिपीडिया हुडौंग और बाइडू बेइक के बाद तीसरा सबसे बडा़ ऑनलाइन चीनी विश्वकोष है।
समुदाय[संपादित करें]
चीनी विकिपीडिया के योगदानकर्ता विविध पृष्ठभूमि के हैं। मार्च २००५ के आँकड़ों के अनुसार ४६% प्रयोक्ता मुख्यभूमि चीन से हैं, २२% उत्तर अमेरिका से, १२% ताइवान से, ९% हाँगकाँग से, ३% जापान से, ३% यूरोप से, २% दक्षिणपूर्व एशिया से, और ३% शेष अन्य क्षेत्रों से हैं। चीनी विकिपीडिया पर अधिकतर लेख चीन-सम्बन्धित विषयों पर हैं। इस क्षेत्र के भीतर भी हाँगकाँग, ताइवान, और मुख्यभूमि चीन के समृद्ध पूर्वी तट के प्रान्तों पर लेख अधिक विवरणों के साथ हैं।
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
- चीनी विकिपीडिया मुखपृष्ठ (चीनी)
