अंग्रेज़ी विकिपीडिया

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
Favicon of Wikipedia अंग्रेज़ी विकिपीडिया
Wikipedia-logo-v2-en.png
यू॰आर॰एल en.wikipedia.org
वाणिज्यिक? नहीं
स्थल का प्रकार संजाल विश्वकोष परियोजना
पंजीकरण वैकल्पिक
उपलब्ध भाषा(एं) अंग्रेज़ी
स्वामी विकिमीडिया फ़ाउँडेशन

अंग्रेज़ी विकिपीडिया (अंग्रेजी: English Wikipedia), विकिपीडिया का अंग्रेज़ी भाषा संस्करण है जिसकी स्थापना १५ जनवरी, २००१ को की गई थी और सितम्बर २००७ तक इसमें लेखों की संख्या २० लाख पहुँच गयी थी। ये विकिपीडिया का प्रथम और सबसे बड़ा संस्करण है, और इसमें लेखों की संख्या दूसरे सबसे बड़े विकिपीडिया, जर्मन विकिपीडिया से तीन गुणा से भी अधिक है। मार्च २००९ तक विकिपीडिया पर कुल लेखों में से अंग्रेजी लेखों का प्रतिशत २२.३ है। अन्य भाषाओँ में विकिपीडिया आरम्भ होने से २००३ के बाद से इस आंकड़े में गिरावट देखी जा रही है, जब अंग्रेजी विकिपीडिया की भागीदारी ५०% से ऊपर थी।

१५ जनवरी २०१२ की स्थिति तक इस विकिपीडिया पर लेखों की सँख्या ३८,४६,५५५+ है।

अनुक्रम

[संपादित करें] प्रथम संस्करण

अंग्रेजी विकिपीडिया पर सर्वाधिक लेख लिखने वाले उपयोगकर्ताओं के देश।

अंग्रेजी विकिपीडिया, विकिपीडिया का सर्वप्रथम संस्करण था और ये तबसे विकिपीडिया का सबसे बड़ा संस्करण भी है। बहुत सी नीतियों, परिपाटियो, और वैशिष्टयों का आरम्भ इसी विकिपीडिया पर हुआ था जिन्हें बाद में अन्य भाषाओँ के संस्करणों ने भी अपनाया जैसे "विशेष लेख", पक्षहीन रूप से लेखों का प्रस्तुतीकरण, नेविगेशन टेम्पलेट्स, मध्यस्थता और मध्यस्थता जैसे विवाद समाधान तंत्र, और साप्ताहिक सहयोगों के समाचार इत्यादि। अंग्रेजी विकिपीडिया द्वारा भी जर्मन विकिपीडिया और अन्य छोटे संस्करणों से वैशिष्टयों को अपनाया है। विकिमीडिया संस्थापन के बहुत से सक्रिय भागी, और मीडियाविकी सॉफ्टवेर विकासकर्ता (डेवलपर) अंग्रेजी विकिपीडिया के उपयोगकर्ता भी है।

[संपादित करें] उपयोगकर्ता और सम्पादक

अंग्रेजी विकिपीडिया पर विभिन्न देशों की भागीदारी (प्रतिशत में)।

अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर पंजीकृत प्रयोक्ताओं की संख्या १ अप्रैल, २००७ को ४०,००,००० पहुँच गयी। इस संख्या तक पहुँचने में इसे एक वर्ष से कुछ अधिक समय लगा जब फरवरी २००६ में इसने १०,००,००० के आंकड़े को पार किया था।

[संपादित करें] समयरेखा

[संपादित करें] उपलब्धियाँ

[संपादित करें] विवाद

बहुत से विवादों में से एक महत्वपूर्ण विवाद इस बात को लेकर है की अंग्रेज़ी भाषा के इतने रूपांतरणों में से किसको प्रमुखता दी जाये, जिसमे अमेरिकी अंग्रेज़ी और ब्रिटिश अंग्रेज़ी के पक्ष में सर्वाधिक समर्थक हैं। इस महत्वपूर्ण विवाद को सुलझाने के लिए विकिपीडिया के सम्पादकों द्वारा कई सुझाव दिए गए है, जिनमे से एक है "विकिपीडिया अंग्रेज़ी का मानकीकरण" और दूसरा ये "कि यदि कोई लेख किसी विशेष अंग्रेज़ी भाषी देश से जुड़ा हो तो उस देश में प्रचलित अंग्रेज़ी का उपयोग किया जाए"। किसी लेख में वर्तनी और व्याकरण का तर्कयुक्त उपयोग किया जाये जैसे, color और colour का उपयोग एक ही लेख में नहीं होना चाहिए क्योंकि ये दोनों शब्द क्रमशः अमेरिकी और ब्रिटिश अंग्रेज़ी को दर्शाते हैं।

यही विवाद चीनी भाषा विकिपीडिया से भी जुड़ा है की चीनी के इतने रूपान्तरणों में से किसका उपयोग किया जाये और पुर्तगाली भाषा से भी की यूरोपीय और ब्राज़ीलियाई रूपान्तरणों में से किसको चुना जाए।

[संपादित करें] यह भी देखें


वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ