कमला नेहरू
| कमला नेहरू | |
|---|---|
![]() |
|
| जन्म | १८९९ |
| मृत्यु | फरवरी १९३६ स्विट्ज़रलैण्ड |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| जातीयता | कश्मीरी |
| धार्मिक मान्यता | हिन्दू धर्म |
| जीवनसाथी | जवाहरलाल नेहरू |
कमला कौल नेहरू (१८९९ - १९३६) भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के शीर्ष नेता एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की धर्मपत्नी थी। उनका विवाह पण्डित नेहरू से ७ फरवरी १९१६ को दिल्ली में हुआ था।
अनुक्रम |
[संपादित करें] परिचय
कमला नेहरू दिल्ली के प्रमुख व्यापारी पंड़ित 'जवाहरलालमल' और राजपति कौल की बेटी थीं। एक भारतीय परंपरागत कश्मीरी ब्राह्मण परिवार में कमला का जन्म 1 अगस्त, 1899 को दिल्ली में हुआ था। कमला कौल के दो छोटे भाई और एक छोटी बहन थी जिनके नाम क्रमश:- चंदबहादुर कौल, कैलाशनाथ कौल और स्वरूप काट्जू थी। कमला कौल का सत्रह साल की छोटी सी उम्र में ही विवाह 8 फरवरी 1916 को जवाहरलाल नेहरू से हो गया था। उनका पूरा नाम कमला कौल नेहरू था। ब्रिटिश लेखिका कैथरिन प्रैंसक ने अपनी पुस्तक 'इंदिरा: द लाइफ ऑफ इंदिरा नेहरू गांधी' में लिखा है कि दिल्ली के परंपरावादी हिंदू ब्राह्मण परिवार से सम्बंध रखने के कारण हिंदू संस्कार कमला नेहरू के चरित्र का एक प्रमुख हिस्सा थे लेकिन पश्चिमी परिवेश वाले नेहरू ख़ानदान में उन्हें एकदम विपरीत माहौल मिला जिसमें वह खुद को अलग थलग महसूस करती रहीं। उनकी बेटी तथा देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर पुस्तकें लिखने वाले लेखकों ने अपनी पुस्तकों में इस बात का प्रमुखता से उल्लेख किया है कि कमला नेहरू की धार्मिक भावनाओं को नेहरू ख़ानदान में समझा नहीं गया और वह सदैव उस परिवार में खुद को अजनबी महसूस करती रहीं। इतना सब होने पर भी कमला नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने पति जवाहरलाल नेहरू का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। नेहरू के राष्ट्रीय आंदोलन में कूदने पर कमला नेहरू को भी अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिला।
[संपादित करें] भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान
पुरानी दिल्ली के एक पारंपरिक कश्मीरी ब्राह्मण परिवार में पली-बढी कमला पाश्चात्य सभ्यता से प्रभावित नेहरू कुल में शुरू में असहज थी।[कृपया उद्धरण जोड़ें]
[संपादित करें] दोस्त-परिवार
कमला का जन्म जवाहरमल और राजपति कौल के यहाँ हुआ था। वे अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उनके दो छोटे भाई - चंद बहादुर कौल और वनस्पतिशास्त्री कैलाशनाथ कौल, और एक छोटी बहन स्वरूप काटजू थी। १९ नवम्बर १९१७ को कमला को इन्दिरा नेहरू के रूप में पुत्री की प्राप्ति हुई, जो आगे चलकर अपने पिता की तरह देश की प्रधानमंत्री और कॉंग्रेस पार्टी की अध्यक्षा बनी। नवम्बर १९२४ में कमला ने एक पुत्र को भी जन्म दिया, किन्तु जन्म के दो दिन पश्चात् ही उसकी मृत्यु हो गयी।
[संपादित करें] देहांत
28 फरवरी, 1936 को स्विटज़रलैंड में कमला नेहरू की बेहद कम उम्र में टीबी से मृत्यु हो गयी। टी. बी. उस समय भयंकर बीमारी मानी जाती थी। उनके पति श्री जवाहरलाल नेहरू उस समय जेल में थे।
[संपादित करें] यह भी देखें
|
||||||||||||||||||||||||||||||||
