"इरफ़ान ख़ान": अवतरणों में अंतर
छो Link add kiya khilawan टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन |
→व्यक्तिगत जीवन: नाम टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन |
||
पंक्ति 27: | पंक्ति 27: | ||
== व्यक्तिगत जीवन == |
== व्यक्तिगत जीवन == |
||
इरफ़ान खान का जन्म [[राजस्थान]] में, एक मुस्लिम परिवार में, बेगम खान और |
इरफ़ान खान का जन्म [[राजस्थान]] में, एक मुस्लिम परिवार में, सईदा बेगम खान और यासीन अली खान के घर पर हुआ था। उनके माता पता [[टोंक जिला|टोंक जिले]] के पास खजुरिया गाँव से थे और टायर का कारोबार चलाते थे।<ref>{{cite news | url=http://www.hindu.com/mp/2009/02/14/stories/2009021452931300.htm | location=Chennai, India | work=The Hindu | title=Cutting across roles | date=14 February 2009 | access-date=4 August 2010 | archive-url=https://web.archive.org/web/20090221043902/http://www.hindu.com/mp/2009/02/14/stories/2009021452931300.htm | archive-date=21 February 2009 | url-status=live }}</ref><ref name=eem>{{Cite news|last=O'Connor|first=Ashling|title=From Bollywood to Boston|pages=|publisher=Times Online|date=27 March 2007|url=http://entertainment.timesonline.co.uk/tol/arts_and_entertainment/film/bollywood/article1576324.ece|accessdate=2010-12-04|location=London|archive-url=https://web.archive.org/web/20110615194342/http://entertainment.timesonline.co.uk/tol/arts_and_entertainment/film/bollywood/article1576324.ece|archive-date=15 June 2011|url-status=live}}</ref> इरफान और उनके सबसे अच्छे दोस्त सतीश शर्मा [[क्रिकेट]] में अच्छे थे तथा बाद में, उन्हें साथ में को सीके नायडू टूर्नामेंट के लिए 23 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों हेतु प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कदम रखने के लिए चुना गया था। दिरभाग्य से, धन की कमी के कारण वे टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए नहीं पहुँच सके। <ref>{{Citation|last=Abish Mathew|title=Son Of Abish feat. Vir Das & Irrfan Khan|date=2017-11-10|url=https://www.youtube.com/watch?v=3d7NjfTziNM|access-date=2018-06-29}}</ref> |
||
उन्होंने 1984 में [[नई दिल्ली]] में [[राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय]] (एनएसडी) में अध्ययन करने के लिए छात्रवृत्ति अर्जित की और वहीँ से [[अभिनय]] में प्रशिक्षण प्राप्त किया। |
उन्होंने 1984 में [[नई दिल्ली]] में [[राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय]] (एनएसडी) में अध्ययन करने के लिए छात्रवृत्ति अर्जित की और वहीँ से [[अभिनय]] में प्रशिक्षण प्राप्त किया। |
09:38, 29 अप्रैल 2020 का अवतरण
यह लेख एक ताज़ी घटना का वर्णन करता है। इस पृष्ठ पर दी गई जानकारी शीघ्र या कालान्तर (निकट या सुदूर भविष्य) में बदल सकती हैं। |
इरफ़ान ख़ान | |
---|---|
इरफ़ान अली ख़ान | |
जन्म |
साहबजादा इरफ़ान अली ख़ान[1] 07 जनवरी 1967 जयपुर, राजस्थान, भारत |
मौत |
29 अप्रैल 2020 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत | (उम्र 53)
मौत की वजह | कैंसर |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
उपनाम | इरफान |
पेशा | फिल्म अभिनेता, चलचित्र निर्माता |
कार्यकाल | 1985–2020 |
जीवनसाथी | सुतापा देवेन्द्र सिकदर (वि॰ 1995) |
बच्चे | 2 |
शाहबजादे इरफान अली खान (इरफ़ान ख़ान, इरफान) (जन्मः ७ जनवरी १९६७, मृत्यु: २९ अप्रैल २०२० [2]) हिन्दी अंग्रेजी फ़िल्मों, व टेलीविजन के एक कुशलअभिनेता रहे हैं। उन्होने द वारियर, मकबूल, हासिल, द नेमसेक, रोग जैसी फिल्मों मे अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हासिल फिल्म के लिये उन्हे वर्ष २००४ का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। वे बालीवुड की ३० से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इरफान हॉलीवुड मे भी एक जाना पहचाना नाम हैं। वह ए माइटी हार्ट, स्लमडॉग मिलियनेयर, लाइफ ऑफ़ पाई और द अमेजिंग स्पाइडर मैन फिल्मों मे भी काम कर चुके हैं। 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। [3] 60वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफ़ान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया। [4]
व्यक्तिगत जीवन
इरफ़ान खान का जन्म राजस्थान में, एक मुस्लिम परिवार में, सईदा बेगम खान और यासीन अली खान के घर पर हुआ था। उनके माता पता टोंक जिले के पास खजुरिया गाँव से थे और टायर का कारोबार चलाते थे।[5][6] इरफान और उनके सबसे अच्छे दोस्त सतीश शर्मा क्रिकेट में अच्छे थे तथा बाद में, उन्हें साथ में को सीके नायडू टूर्नामेंट के लिए 23 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों हेतु प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कदम रखने के लिए चुना गया था। दिरभाग्य से, धन की कमी के कारण वे टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए नहीं पहुँच सके। [7]
उन्होंने 1984 में नई दिल्ली में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में अध्ययन करने के लिए छात्रवृत्ति अर्जित की और वहीँ से अभिनय में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
निधन
इरफ़ान खान का निधन २९अप्रैल को मुम्बई की कोकीलाबेन अस्पताल में हुआ था, जहाँ वे ट्यूमर के संक्रमण से भर्ती थे। वर्ष २०१८ में उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर (अंत:स्रावी ट्यूमर) का पता चला था, जिसके बाद वे एक साल के लिए ब्रिटेन में इलाज हेतु रहे। एक वर्ष की राहत के बाद वे पुनः कोलोन संक्रमण की शकायत से मुम्बई में भर्ती हुए। इस बीच उन्होंने अपनी फ़िल्म अंग्रेज़ी मीडियम की शूटिंग की, जो उनकी अंतिम फिल्म थी।[8][9] उन्हें अंत:स्रावी कैंसर था, जोकि हॉर्मोन-उत्पादक कोशिकाओं का एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर है।[10]
प्रमुख फिल्में
टीवी धारावाहिक व डॉक्यूमेंट्री फिल्म
वर्ष | धारावाहिक | चरित्र | टिप्पणी |
---|---|---|---|
1994 | द ग्रेट मराठा | नजीबुद्दौला (रोहिल्ला सरदार) | |
1992 | चाणक्य | सेनापति भद्रसाल |
नामांकन और पुरस्कार
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार
- 2008 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार - लाइफ़ इन अ... मेट्रो
- 2004 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार - हासिल
नागरिक सम्मान
- २०११ - पद्म पुरस्कार
सन्दर्भ
- ↑ "Irrfan Khan". Irrfan.com. मूल से 2013-12-08 को पुरालेखित.
- ↑ निधन
- ↑ "पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री पुरस्कार 2011". जागरण जोश. 28 जनवरी 2011. अभिगमन तिथि 14 अक्टूबर 2014.
- ↑ "राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में छाए रहे 'पान सिंह तोमर', 'विकी डोनर'". एनडीटीवी इंडिया. 29 मार्च 2013. अभिगमन तिथि 14 अक्टूबर 2014.
- ↑ "Cutting across roles". The Hindu. Chennai, India. 14 February 2009. मूल से 21 February 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 August 2010.
- ↑ O'Connor, Ashling (27 March 2007). "From Bollywood to Boston". London: Times Online. मूल से 15 June 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-12-04.
- ↑ Abish Mathew (2017-11-10), Son Of Abish feat. Vir Das & Irrfan Khan, अभिगमन तिथि 2018-06-29
- ↑ https://www.ndtv.com/entertainment/actor-irrfan-khan-dies-in-mumbai-at-53-2220189
- ↑ https://www.hindustantimes.com/bollywood/irrfan-khan-dies-at-54/story-Hd8s2xZ6uNeqDjgV0sl7zI.html
- ↑ https://www.bbc.com/news/world-asia-india-52468343