सामग्री पर जाएँ

रणवीर सिंह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रणवीर सिंह

बाजीराव मस्तानी फिल्म के प्रचार के दौरान
जन्म रणवीर सिंह भवानी
6 जुलाई 1985 (1985-07-06) (आयु 39)
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
शिक्षा की जगह इंडियाना यूनिवर्सिटी
पेशा अभिनेता
कार्यकाल 2010–वर्तमान
जीवनसाथी दीपिका पादुकोण (वि॰ 2018)

रणवीर सिंह (अंग्रेज़ी: Ranveer Singh; जन्म रणवीर सिंह भवनानी ६ जुलाई १९८५) एक अभिनेता है। मुंबई में जन्मा रणवीर सिंह हमेशा से ही अभिनेता बनना चाहता था परन्तु कॉलेज के दिनों में उसे लगा कि अभिनय का ख्याल काफ़ी दूर की बात है और उसने लेखन की ओर लक्ष्य केंद्रित किया। इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री करते वक्त सिंह पुनः अभिनय की ओर आकर्षित हुआ और वापस भारत में आने के बाद मुख्य किरदारों के लिए हिन्दी फ़िल्म उद्योग में ऑडिशन देना शुरू किया।

२०१० में सिंह ने यश राज फ़िल्म्स की नई फ़िल्म बैंड बाजा बारात के लिए ऑडिशन दिया और भूमिका प्राप्त करने में सफल रहा। यह रोमांस कॉमेडी शादियों के योजनाकारों पर आधारित थी और रणवीर को एक पारंपरिक दिल्ली के लड़के बिट्टू का किरदार निभाना था। फ़िल्म के निर्देशक मनीष शर्मा ने उसे दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैम्पस में भोजन अवकाश के दौरान भेजा जहाँ से उसे अपने किरदार के लिए प्रेरणा मिली। रिलीज़ के बाद बैंड बाजा बारात हिट फ़िल्म साबित हुई और रणवीर को अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ नए पुरुष अभिनेता के फ़िल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जीवन और करियर

[संपादित करें]

१९८५-२००७: शुरूआती जीवन

[संपादित करें]

रणवीर का जन्म ६ जुलाई १९८५ को मुंबई में हुआ।[1][2]

फ़िल्मोग्राफी

[संपादित करें]
कुंजी
ऐसी फ़िल्में जो अभी तक रिलीज़ नहीं हुई हैं उन फिल्मों का दर्शाता है जो अभी तक रिलीज़ नहीं हुई हैं
साल फ़िल्म भूमिका निर्देशक टिप्पणियाँ
2010 बैंड बाजा बारात बिट्टू शर्मा मनीष शर्मा
2011 लेडीज़ वर्सेज रिक्की बहल रिकी बहल मनीष शर्मा
2013 बॉम्बे टॉकीज़ स्वयं विभिन्न "अपना बॉम्बे टॉकीज़" गीत में कैमियो
2013 लूटेरा वरुण श्रीवास्तव /
आत्मानंद "नंदू" त्रिपाठी
विक्रमादित्य मोटवाने
2013 गोलियों की रासलीला रामलीला राम रजाड़ी संजय लीला भंसाली
2014 गुंडे बिक्रम बोस अली अब्बास ज़फर
2014 फाइंडिंग फैनी गैबो होमी अदजानिया कैमियो
2014 किल दिल देव शाद अली
2015 हे ब्रो स्वयं अजय चंडोक "बिरजू" गाने में विशेष उपस्थिति
2015 दिल धड़कने दो कबीर मेहरा ज़ोया अख्तर
2015 बाजीराव मस्तानी पेशवा बाजीराव I संजय लीला भंसाली
2016 बेफिक्रे धरम गुलाटी आदित्य चोपड़ा
2018 पदमावत अलाउद्दीन खिलजी संजय लीला भंसाली
2018 तीफा इन ट्रबल स्वयं एहसान रहीम पाकिस्तानी फिल्म; कैमियो[3]
2018 सिम्बा संग्राम "सिंम्बा" भालेराव रोहित शेट्टी
2019 गली बॉय मुराद अहमद ज़ोया अख़्तर [4]
2022 सर्कस रॉय चौहान रोहित शेट्टी

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. संग्घ्वी, भाविक्क (2010-12-09). "बैंड बाजा बारात वि. नो प्रॉब्लम". StarBoxOffice.com. मूल से 18 मार्च 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-12-13.
  2. सुब्रमानिंयम, निखिल (2010-11-11). "इंट्रोद्युसिंग: रणवीर सिंह". बोलीवुड हंगामा. पपृ॰ 1–6. मूल से 7 नवंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-11-20.
  3. "Whoa! Ranveer Singh makes a special appearance in Ali Zafar's Pakistani film Teefa In Trouble!". Bollywood Hungama. 23 July 2018. मूल से 23 जुलाई 2018 को पुरालेखित.
  4. "Shooting for Zoya Akhtar's 'Gully Boy' wraps up". The Hindu. 16 April 2018. मूल से 23 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 जनवरी 2019.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]