सुकुमार
सुकुमार | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
बंदरेड्डी सुकुमार 11 जनवरी 1970 |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | |
कार्यकाल | 2004–वर्तमान |
जीवनसाथी | थबिथा (वि॰ 2009) |
बच्चे | सुकृति वेणी, सुक्रान्त नायडू |
बंदरेड्डी सुकुमार (जन्म: 23 जनवरी 1970) भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता हैं जो तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं।[1] वह दक्षिण भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले निर्देशकों में से एक हैं।[2] इन्होंने निर्देशक के रूप में फिल्मों में अपना करियर बनाने से पहले लगभग सात वर्षों तक काकीनाडा के एक जूनियर कॉलेज में गणित और भौतिकी के व्याख्याता के रूप में काम किया। उन्होंने 2004 में आर्य के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की। इसकी सफलता ने उन्हें प्रसिद्ध कर दिया।
सुकुमार की अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में आर्य 2 (2009), 100% लव (2011), 1: नेनोक्कडाइन (2014), नन्नाकु प्रेमथो (2016), रंगस्थलम (2018) और पुष्पा: द राइज (2021) शामिल हैं। रंगस्थलम उस समय बाहुबली फिल्मों के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म थी। पुष्पा: द राइज़ 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है।
सुकुमार का जन्म आंध्र प्रदेश के तत्कालीन पूर्वी गोदावरी जिले (वर्तमान कोनसीमा जिला) में मलिकीपुरम के पास एक गांव मट्टापरु में 11 जनवरी 1970 को हुआ था। उनके पिता तिरूपति राव नायडू चावल व्यापारी थे और उनकी मां वीरा वेणी एक गृहिणी थीं। वह तिरूपति और वेणी की छह संतानों में सबसे छोटे थे। उन्होंने 2009 में अपने माता-पिता और बहन की उपस्थिति में शादी की। उनकी एक बेटी और एक बेटा है, जिनका नाम क्रमशः सुकृति और सुक्रांत है।[3]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "सुकुमार ने अपने करियर में दी इतनी ब्लॉकबस्टर फिल्में". www.apnakal.in. 11 जनवरी 2023. Retrieved 29 जून 2023.
- ↑ "एक KGF के बजट जितनी फीस लेते हैं ये निर्देशक, लिस्ट में बॉलीवुड नहीं साउथ वाले आगे". अमर उजाला. Retrieved 29 जून 2023.
- ↑ "'श्रीवल्ली' से कम नहीं हैं पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार की बीवी, पति पर लुटाती हैं दिलो-जान". www.bollywoodlife.com. 8 सितम्बर 2022. Retrieved 29 जून 2023.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help)