सामग्री पर जाएँ

ज़ोया अख़्तर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जोया अख्तर

तलाश, अक्टूबर 2012 के ओडियो प्रदर्शन पर जोया
जन्म 9 जनवरी 1974 (1974-01-09) (आयु 51)
मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
पेशा निर्देशक, कथानक लेखक
कार्यकाल 1999—वर्तमान
संबंधी जावेद अख़्तर (पिता)
फरहान अख्तर (भाई)
हनी ईरानी (मां)

जोया अख्तर एक समकालीन भारतीय फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने सर्वप्रथम उन्होंने लक बाइ चांस (2009) नामक फ़िल्म से अपना निर्देशन का कार्य आरम्भ किया।[1][2] 2011 में, उन्होंने समीक्षात्मक और वाणिज्यिक रूप से सफल फ़िल्म ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा का निर्देशन किया और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार जीता।

पूर्व जीवन

[संपादित करें]

होया अख्तर का जन्म 9 जनवरी 1974 को बोम्बे (मुम्बई) में पटकथा लेखक कवि गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर और पटकथा लेखिका हनी ईरानी के घर हुआ। जोया की सौतेली मां शबाना आज़मी हैं। वो फरहान अख्तर की बहन और शायर जांनिसार अख्तर की पोती हैं। मनेच्क्जी कूपर विद्यालय, मुम्बई से उन्होंने अपनी शिक्षा आरम्भ की और सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुम्बई से स्नातक की पढ़ाई पूर्ण की। तत्पश्चात उन्होंने फिल्म निर्माण सिखने के लिए न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय फिल्म स्कूल में चलीं गई।[3]

जोया का पालन पोषण एक नास्तिक परिवेस में हुआ, जैसे की उसके पिता जावेद अख्तर ने अपने भाषणों की शुरूआत "अध्यात्म, प्रभामण्डल आदि" से आरम्भ करने लगे।[4]

जोया ने अपना कार्य कामसूत्र नामक फ़िल्म में एक छोटे से अभिनय से अभिनेत्री के रूप में आरम्भ किया, जहाँ उन्होंने रेखा की एक शिष्य का अभिनय किया। जोया ने विभिन्न विज्ञापनों में भी कार्य किया जैसे पेप्सी और फिनोलेक्स के लिए किया। उन्होंने रॉक बैण्ड "प्राइस ऑफ़ बुलेट्स" नामक विडियो संगीत के सह-निर्देशन का कार्य भी किया।

निर्देशन

[संपादित करें]

उन्होंने अपना निर्देशन का कार्य वर्ष 2011 में लक बाइ चांस नामक फ़िल्म से आरम्भ किया जो आलोचनाओं से भरपूर रही[1] लेकिन टिकटघर पर नहीं चल पायी,[5] वर्ष 2011 में, उन्होंने अपने निर्देशन में एक बहु-सितारा फ़िल्म जिसमें ऋतिक रोशन, अभय देयोल, फरहान अख्तर, कैटरीना कैफ और कल्की केकलां ने कार्य किया था, ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा नामक व्यावसायिक रूप से सफल फिल्म दी।[6] जिसके परिणामस्वरूप उन्हें टिकटघर पर भी एक भारी सफलता मिली और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार भी मिला, जोया अख्तर ने फ़िल्म का एक उत्तर कथा चलचित्र भी बनाने का विचार बनाया। इसके बारे में बोलते हुए उन्होंने बताया कि - "आप नहीं जानते मैं इसके उत्तर कथा चलचित्र बनाने के बारे में सोच रही हूँ अथवा नहीं। It all depends on the right content.",[7]

फ़िल्में

[संपादित करें]

निर्देशन

[संपादित करें]
वर्ष फ़िल्म टिप्पणी
2009 लक बाइ चांस बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार (अयान मुखर्जी के साथ साझा)
2011 ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार[8]
आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए जी सिने अवार्ड
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए अप्सरा अवार्ड
2013 बॉम्बे टॉकीज़

पटकथा लेखक

[संपादित करें]
वर्ष फ़िल्म टिप्पणी
2009 लक बाइ चांस
2011 ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा
2012 तलाश

कहानी लेखक

[संपादित करें]
Year Film Notes
2009 लक बाइ चांस
2011 ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा
2012 तलाश

सहायक निर्देशक

[संपादित करें]
वर्ष फ़िल्म टिप्पणी
1998 बोम्बे बॉयज़
2001 दिल चाहता है
2004 लक्ष्य

कार्यकारी निर्माता

[संपादित करें]
वर्ष फ़िल्म टिप्पणी
2004 लक्ष्य
2007 हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड
2009 लक बाइ चांस

वो वेलेंटाईन डे के अवसर पर अपने भाई फरहान अख्तर के साथ चैरिटी शौ कौन बनेगा करोड़पति में भाग लिया।[9]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "जोया अख्तर". [आउटलुक]]. 2009-02-09. Archived from the original on 7 फ़रवरी 2010. Retrieved 28 मार्च 2010.
  2. "'I'm obsessed with people'". रीडिफ. 2009-09-07. Archived from the original on 1 फ़रवरी 2010. Retrieved 28 मार्च 2010.
  3. "Bio of Zoya Akhtar at Excel Entertainment official site". Excel Entertainment. Archived from the original on 30 सितंबर 2011. Retrieved 2 जुलाई 2011.
  4. Spirituality, Halo or Hoax Archived 2008-12-29 at the वेबैक मशीन - Javedakhtar.com, Spirituality, Halo or Hoax, 26 फ़रवरी 2005. "There are certain things that I would like to make very clear at the very outset. Don’t get carried away by my name – Javed Akhtar. I am not revealing a secret, I am saying something that I have said many times, in writing or on TV, in public...I am an atheist, I have no religious beliefs. And obviously I don’t believe in spirituality of some kind. Some kind."
  5. आदर्श, तरण. "बॉक्स ऑफ़िस टॉप 5". बॉलीवुड हंगामा. Archived from the original on 22 मार्च 2009. Retrieved 2 जुलाई 2011.
  6. "ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा: कास्ट एंड क्र्यू विवरण". बॉलीवुड हंगामा. Archived from the original on 26 जून 2011. Retrieved 2 जुलाई 2011.
  7. Renuka Vyavahare (18 अक्टूबर 2012). "Hrithik high on ZNMD sequel". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. Archived from the original on 4 अक्तूबर 2013. Retrieved 27 नवम्बर 2011. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  8. "जोया ZNMD 2012 के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के रूप में घोषित". Archived from the original on 15 सितंबर 2016. Retrieved 12 जून 2013.
  9. "Discuss: A Shah Rukh Valentine". रीडिफ. 2007-02-14. Archived from the original on 7 जून 2011. Retrieved 28 मार्च 2010.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]