विक्की कौशल
विक्की कौशल पंजाबी: ਵਿੱਕੀ ਕੌਸ਼ਲ | |
---|---|
![]() विक्की कौशल 2023 में | |
जन्म |
16 मई 1988 मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत |
शिक्षा | राजीव गाँधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी |
पेशा | अभिनेता |
कार्यकाल | 2012–वर्तमान |
जीवनसाथी |
कैटरीना कैफ़ (वि॰ 2021)
[1][2] |
संबंधी | सनी कौशल (भाई) |
विक्की कौशल (पंजाबी: ਵਿੱਕੀ ਕੌਸ਼ਲ, जन्मः 16 मई 1988) एक भारतीय फिल्म अभिनेता है जो हिंदी फ़िल्मों में काम करते हैं। उन्हें कई पुरस्कार मिले हैं जिनमें एक राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और तीन फ़िल्मफेयर पुरस्कार शामिल है। कौशल वर्ष 2019 में फोर्ब्स इंडिया के सेलेब्रेटी 100 सूची में शामिल हो चुके हैं।
उन्हें पहली बार उनकी फ़िल्म मसान के लिए जाना गया है। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में उनके काम के लिए उन्हें श्रैष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया मिला था।[3]
हाल ही में उनकी फ़िल्म छावा उनकी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
प्रारम्भिक जीवन और कैरियर
[संपादित करें]कौशल के पिता श्याम कौशल, एक बॉलीवुड एक्शन निर्देशक और स्टंट समन्वयक हैं। वह स्लमडॉग मिलेनियर, 3 इडियट्स और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। विक्की के भाई सनी कौशल भी फिल्म उद्योग से सम्बंधित हैं, वह सहायक निदेशक के रूप में गुन्डे और माई फ्रेंड पिंटो में काम कर चुके हैं।
कौशल ने स्नातक की उपाधि एक इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियर के रूप में 2009 में प्राप्त की। उनके पास नौकरी करने का मौक था, लेकिन वह एक अभिनेता बनने की आकांक्षा रखते थे और रंगमंच के साथ जुड़ गये। कौशल, किशोर नामित कपूर की एक अभिनय कार्यशाला में शामिल हो गए। विक्की ने एक लघु फिल्म गीक आउट के अलावा लव शव ते चिकन खुराना और बॉम्बे वेलवेट जैसी फिल्मों में छोटी भूमिका निभाई।
2010 में, विक्की ने अनुराग कश्यप को फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में सहायक का काम किया। नीरज घयावन फिल्म में सहायक निदेशक थे। जब नीरज ने अपनी फिल्म मसान पर काम करना शुरू किया तो कौशल को भी एक ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। नीरज के अनुसार शुरू में वह आशंका में थे क्योंकि कौशल को बनारस जैसे एक छोटे से शहर के लड़के की भूमिका निभानी थी जबकि वह एक ठेठ पंजाबी पृष्ठभूमि से आया है। लेकिन ऑडिशन देखने के बाद वह उनकी क्षमता के बारे में आश्वस्त हो गये।[4]
कौशल की दूसरी फिल्म ज़ुबान, मार्च 2016 में जारी हुई। यह फिल्म एक युवा लड़के (विक्की कौशल) की कहानी है जो बड़बड़ाने की बीमारी से ग्रस्त है। [5] उनकी अगली फिल्म रमन राघव 2.0, अनुराग कश्यप की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर थी, जिसमें उन्होंने नशे की लत वाले किरदार को निभाया है।[6]
विकी ने बाद में लव पर स्क्वेयर फुट और लस्ट स्टोरीज़ में भी काम किया।[7]
फिल्मोग्राफी
[संपादित करें]वर्ष | फिल्म | भूमिका | नोट |
---|---|---|---|
2012 | गैंग्स ऑफ वासेपुर | -- | सहायक निर्देशक |
लव शव ते चिकन खुराना | युवा ओमी | ||
2013 | गीक आउट | गीक | लघु फिल्म |
2015 | बॉम्बे वेलवेट | निरीक्षक बासिल | |
2015 | मसान | दीपक | जारी जुलाई 2015 |
2016 | ज़ुबान | दिलशेर | जारी मार्च 2016 |
2016 | द हीरो- ए बोलीवुड स्टोरी | लघु फिल्म | |
2016 | रमन राघव 2.0 | राघव सिंह | जारी जून, 2016 |
2016 | मनमर्ज़ियाँ | विक्की 'डीजे सैंड्ज़' संधू | जारी सितम्बर 2018 |
2018 | लव पर स्क्वेयर फुट | संजय चतुर्वेदी | जारी, केवल नेटफ़्लिक्स पर |
2018 | राज़ी | इक़बाल सैयद | जारी, मई 2018 |
2018 | लस्ट स्टोरीज़ | पारस | जारी, केवल नेटफ़्लिक्स पर |
संजू | कमलेश "कमली" कन्हैयालाल कापसी | ||
मनमर्जियां | विक्की संधू | ||
2019 | उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक | मेजर विहान सिंह शेरगिल | |
2020 | भूत - पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप | पृथ्वी प्रकाशन | |
2021 | सरदार उधम | उधम सिंह | |
2022 | गोविंदा नाम मेरा | गोविंदा वाघमारे | |
2023 | आलमोस्ट प्यार विद डीजे महोब्बत | डीजे महोब्बत | विशेष उपस्थिति |
ज़रा हटके ज़रा बचके | कपिल दुबे | ||
द ग्रेट इंडियन फेमिली | वेद व्यास त्रिपाठी (भजन कुमार) | ||
सेम बहादुर | सैम मानेकशॉ | ||
डंकी | सुखि | विशेष उपस्थिति | |
2024 | बैड न्यूज़ | अखिल चड्ढा | |
2025 | छावा | छत्रपति सम्भाजी | |
2026 | लव एंड वार | --- | फ़िल्मांकन जारी |
पुरस्कार और नामांकन
[संपादित करें]वर्ष | फिल्म | पुरस्कार | श्रेणी | परिणाम |
---|---|---|---|---|
2016 | मसान | ज़ी सिने अवार्ड2016
एशियाई फिल्म पुरस्कार स्टारडस्ट पुरस्कार गोल्ड ऑरेंज पुरस्कार 2015 |
सर्वश्रेष्ठ पुरुष पहली फिल्म
सर्वश्रेष्ठ पुरुष पहली फिल्म सर्वश्रेष्ठ नवागंतुक सर्वश्रेष्ठ पुरुष पहली फिल्म सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अंतरराष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ पुरुष पहली फिल्म |
जीता
जीता नामित[8] नामित[9] नामित जीता[10] |
2019 | उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक | राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार | बेस्ट एक्टर अवार्ड | जीत |
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "विक्की कौशल का थामे हाथ, लाल जोड़े में दुल्हन बनीं कटरीना, सामने आई पहली तस्वीर". आज तक. 9 दिसंबर 2021.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ admin (2021-06-10). "Vicky Kaushal and Katrina Kaif are together". UP Times News (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2021-12-14.
- ↑ "विक्की कौशल को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, कहा- फैमिली के लिए शानदार पल". आज तक. ९ अगस्त २०१९. Archived from the original on 10 अगस्त 2019. Retrieved १५ अक्टूबर २०१९.
- ↑ "Had inhibitions to cast Vicky Kaushal in 'Masaan': Director Neeraj Ghaywan". द इंडियन एक्सप्रेस. 2 July 2015. Archived from the original on 2 जुलाई 2015. Retrieved 26 July 2015.
- ↑ "Watch Zubaan Teaser". Pinkvilla. 24 July 2015. Retrieved 27 July 2015.[मृत कड़ियाँ]
- ↑ FuhSePhantom (2016-05-10), Raman Raghav 2.0 | Official Trailer | Nawazuddin Siddiqui & Vicky Kaushal | Releasing 24th June 2016, archived from the original on 19 नवंबर 2016, retrieved 2016-06-21
{{citation}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "REVIEW : आपका दिल जीतने आ गई है ऑनलाइन फिल्म 'लव पर स्क्वायर फुट'". Archived from the original on 18 जून 2018. Retrieved 18 जून 2018.
- ↑ "10th AFA Nominees and Winners | AsianFilmAwards.Asia". Archived from the original on 22 मई 2016. Retrieved 2016-06-22.
- ↑ Hungama, Bollywood. "Nominations for Stardust Awards 2015 | Latest Movie Features - Bollywood Hungama". Retrieved 2016-06-22.
- ↑ "IIFA 2016: Deepika Padukone and Ranveer Singh win top laurels". 2016-06-26. Archived from the original on 26 जून 2016. Retrieved 2016-06-26.