डंकी (फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

डंकी 2023 की भारतीय हिंदी भाषीय कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो राजकुमार हिरानी द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है। यह रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की गौरी खान और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित है। फिल्म में शाहरुख खान, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी हैं। यह फिल्म "डंकी" के अवैध उपयोग पर आधारित है। यह 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। [1]

डंकी

फिल्म पोस्टर
निर्देशक राजकुमार हिरानी
लेखक
  • राजकुमार हिरानी
  • अभिजात जोशी
  • कनिका ढिल्लों
निर्माता
अभिनेता
छायाकार सी. के. मुरलीधरन
संगीतकार प्रीतम
प्रदर्शन तिथियाँ
21 दिसंबर, 2023
देश इंडिया
भाषा हिन्दी
लागत ₹85 करोड़[2] (केवल लागत)
कुल कारोबार ₹460.11 करोड़[3]

यह 21 दिसंबर 2023 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई है। [4] [1] [5] इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन, बुडापेस्ट, जेद्दा और नियोम सहित स्थानों पर शूट किया गया है।

फिल्म का पहला टीजर "ड्रॉप 1" के नाम से 2 नवम्बर को ख़ान के जन्मदिन के मौके पर रिलीज़ किया गया।[6] फिल्म का ट्रेलर 5 दिसम्बर को "ड्रॉप 4" के नाम से आया।[7]

आधार[संपादित करें]

यह फिल्म एक बड़ी यात्रा पर आधारित फिल्म में जिसमे भारतीयों को कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों में प्रवेश करने के लिए अक्सर गैरकानूनी पिछले दरवाजे से "गधे की उड़ान" का उपयोग करते हुए दिखाया गया है। [8]

पात्र[संपादित करें]

उत्पादन[संपादित करें]

विकास[संपादित करें]

2020 के अंत में यह अफवाह थी कि शाहरुख़ ख़ान राजकुमार हिरानी के साथ मिलकर काम करने वाले है। [10] अगस्त 2021 में फिल्म की स्क्रिप्टिंग पूरी हो गई। कंपनी ने 19 अप्रैल 2022 को एक सार्वजनिक घोषणा की, जिसमें एक हास्य घोषणा वीडियो के साथ परियोजना की पुष्टि की गई। [11] [12] [13] बताया जा रहा है कि यह फिल्म 85 करोड़ के बजट पर बनी है। [14]

हिरानी ने कनिका ढिल्लों के साथ फिल्म की पटकथा लिखी। [10] फिल्म के पूर्व सिनेमैटोग्राफर अमित रॉय ने हिरानी के साथ रचनात्मक मतभेद के कारण फिल्म छोड़ दी और उनकी जगह सीके मुरलीधरन को लिया गया, जो पहले से ही 3 इडियट्स, लगे रहो मुन्ना भाई और पीके में हिरानी के साथ काम कर चुके थे। [15]

अभिनेताओं का चयन[संपादित करें]

मुकेश छाबड़ा कास्टिंग डायरेक्टर है।[16] खान के साथ मुख्य भूमिका के लिए तापसी पन्नू को फाइनल किया गया था। [17] बाद में विक्की कौशल, बोमन ईरानी, दीया मिर्जा और सतीश शाह कलाकारों में शामिल हुए। [18] [19]

फिल्मांकन[संपादित करें]

मुख्य फोटोग्राफी सितंबर 2021 में शुरू हुई, [20] शाहरूख़ खान ने अप्रैल 2022 से मुंबई में अपने हिस्से की शूटिंग शुरू की। [21] [22] उसके बाद टीम जुलाई 2022 में शूटिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुडापेस्ट और लंदन गई, [23] और अगस्त में इसका समापन हुआ। [24] अक्टूबर में खान ने मुंबई में 500 लोगों के साथ एक विशाल बाइक सीक्वेंस शूट किया। [25]

संगीत[संपादित करें]

डंकी
साउंडट्रैक प्रीतम चक्रवर्ती द्वारा
जारी 2023
रिकॉर्डिंग 2022-2023
संगीत शैली फ़िल्म साउंडट्रैक
भाषा हिन्दी
लेबल टी-सीरीज़
निर्माता रेड चिलीज़ फ़िल्म

साउंडट्रैक प्रीतम चक्रवर्ती द्वारा रचित है। इसमें शान और सोनू निगम जैसे गायकों के गाने शामिल हैं।[26][27] सबसे पहला गाना "लूट पुत गया "२२ दिसम्बर को रिलीज़ हुआ। फिल्म का दूसरा गाना "निकले थे कभी हम घर से " 1 दिसंबर को रिलीज़ हुआ। फिल्म का तीसरा गाना "ओ माही" 11 दिसंबर को रिलीज़ हुआ।[28]

Track listing
क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."लुट पुट गया"स्वानंद किरकिरे, आईपी सिंहअरिजित सिंह3:42
2."निकले थे कभी हम घर से"जावेद अख्तरसोनू निगम5:00
3."ओ माही"इरशाद कामिलअरिजीत सिंह3:53
4."चल वे वटना"वरुण ग्रोवरजावेद अली4:10
5."बंदा"कुमारदिलजीत दोसांझ2:49
6."मैं तेरा रास्ता देखूंगा"अमिताभ भट्टाचार्यविशाल मिश्रा, श्रेया घोषाल, शादाब फरीदी, अल्तमश फरीदी4:07
7."मैं तेरा रास्ता देखूंगा (फिल्म संस्करण)"अमिताभ भट्टाचार्यशादाब फरीदी, अल्तमश फरीदी5:15
8."वाहेगुरु"परंपरागतअजय बिजली3:34

रिलीज़[संपादित करें]

थियेट्रिकल[संपादित करें]

यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 21 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई है। ऐसी अफवाह थी कि इस फिल्म को 2024 तक के लिए स्थगित कर दिया जाएगा, लेकिन शाहरुख खान ने जवान की सफलता की प्रेस वार्ता में पुष्टि की है, कि यह उसी तारीख को सिनेमाघरों रिलीज होगी। [29]

सिनेमारहित कमाई[संपादित करें]

डंकी के नॉन थिएट्रिकल राइट्स करीब 230 करोड़ में बिके है। [30] रिलीज़ के बाद के ओटीटी अधिकार जियो सिनेमा को 155 करोड़ में बेचे गए, जो किसी एक भाषीय भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी कमाई है। [31]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Dunki: Here's what we know about the teaser release date of the Shah Rukh Khan starrer". filmfare.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-09-15.
  2. "EXCLUSIVE: Dunki Budget REVEALED - Shah Rukh Khan and Rajkumar Hirani's film costs THIS much". PINKVILLA (अंग्रेज़ी में). 2023-11-22. अभिगमन तिथि 2023-11-22.
  3. "Dunki Box Office". Box Office Adda. 21 December 2023. अभिगमन तिथि 17 January 2024.
  4. "Shah Rukh Khan opens up on 'Dunki', says it will be a 'big journey film', high on comedy and drama". The Times of India. 2023-09-15. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-09-15.
  5. "Shah Rukh Khan CONFIRMS Dunki To Release This Christmas Amid Delay Speculations". TimesNow (अंग्रेज़ी में). 2023-09-15. अभिगमन तिथि 2023-09-15.
  6. "Dunki Teaser: शाहरुख ने बर्थडे पर फैन्स को दिया तोहफा, लंदन जाने को हो जाओ तैयार, डंकी टीजर रिलीज". आज तक. 2023-11-02. अभिगमन तिथि 2023-11-02.
  7. "'डंकी' ट्रेलर: शाहरुख खान के साथ राजकुमार हीरानी का निशाना चूकने वाला है?". The Lallantop. 2023-12-05. अभिगमन तिथि 2023-12-05.
  8. "Dunki Movie (2023) - Release Date, Cast and Other Details". PINKVILLA (अंग्रेज़ी में). 2022-07-07. अभिगमन तिथि 2023-09-15.
  9. Hungama, Bollywood (2021-01-18). "Has Taapsee Pannu bagged Shah Rukh Khan's next with Rajkumar Hirani? The actress BREAKS silence : Bollywood News - Bollywood Hungama" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-09-15.
  10. Hungama, Bollywood (2020-11-25). "SCOOP: Rajkumar Hirani and Kanika Dhillon reworking on the SECOND HALF of Shah Rukh Khan's next? : Bollywood News - Bollywood Hungama" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-09-15.
  11. Hungama, Bollywood (2022-04-19). "Shah Rukh Khan and Taapsee Pannu's film with director Rajkumar Hirani titled Dunki; to release on December 22, 2023 : Bollywood News - Bollywood Hungama" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-09-16.
  12. "Shah Rukh Khan announces Rajkumar Hirani's next 'Dunki' in a hilarious way; Film to release on December 22, 2023". The Times of India. 2022-04-19. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-09-16.
  13. Dunki | Title Announcement | Shah Rukh Khan | Taapsee Pannu | Rajkumar Hirani | 22 Dec 23 (अंग्रेज़ी में), अभिगमन तिथि 2023-09-16
  14. "Dunki Budget and Box Office Collection Prediction" (अंग्रेज़ी में). 2023-01-26. अभिगमन तिथि 2023-09-16.
  15. Hungama, Bollywood (2022-07-13). "DOP of Shah Rukh Khan starrer Dunki quits the film due to creative differences with Rajkumar Hirani : Bollywood News - Bollywood Hungama" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-09-16.
  16. Hungama, Bollywood (2021-08-23). "Rajkumar Hirani locks the script of his next with Shah Rukh Khan; casting begins! : Bollywood News - Bollywood Hungama" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-09-15.
  17. Hungama, Bollywood (2021-01-18). "Has Taapsee Pannu bagged Shah Rukh Khan's next with Rajkumar Hirani? The actress BREAKS silence : Bollywood News - Bollywood Hungama" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-09-15.
  18. Hungama, Bollywood (2022-10-11). "REVEALED: Shah Rukh Khan reunites with Boman Irani and Satish Shah for Rajkumar Hirani's Dunki : Bollywood News - Bollywood Hungama" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-09-16.
  19. "Dia Mirza says she never thought she would get best parts after 40". Hindustan Times (अंग्रेज़ी में). 2023-04-11. अभिगमन तिथि 2023-09-17.
  20. Hungama, Bollywood (2021-06-28). "Shah Rukh Khan and Rajkumar Hirani project to roll from September 2021 : Bollywood News - Bollywood Hungama" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-09-16.
  21. Hungama, Bollywood (2022-04-16). "Shah Rukh Khan begins shooting for Rajkumar Hirani's next in Mumbai : Bollywood News - Bollywood Hungama" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-09-16.
  22. "Shah Rukh Khan starts shooting for 'Dunki' with Rajkumar Hirani; pic from set explodes social media". TimesNow (अंग्रेज़ी में). 2022-05-12. अभिगमन तिथि 2023-09-16.
  23. Hungama, Bollywood (2022-06-11). "Shah Rukh Khan wraps Mumbai schedule of Rajkumar Hirani's Dunki; to kick off Budapest and London in July for international schedule : Bollywood News - Bollywood Hungama" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-09-16.
  24. Hungama, Bollywood (2022-08-03). "Shah Rukh Khan and Taapsee Pannu wrap up Dunki schedule in Budapest, see photos : Bollywood News - Bollywood Hungama" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-09-16.
  25. Hungama, Bollywood (2023-09-22). "Bollywood News, Entertainment News, Movie Reviews, Ratings, Latest Videos, Box Office Collection - Bollywood Hungama" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-09-17.
  26. Worldwide, Box Office (2023-05-19). "Shaan Confirms Singing For Shah Rukh Khan Starrer Dunki Under Music Direction Of Pritam". Box Office Worldwide (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-09-17.
  27. "Sonu Nigam says Laal Singh Chaddha was plagued by negativity, songs would have reached level of Kal Ho Naa Ho". Hindustan Times (अंग्रेज़ी में). 2023-02-20. अभिगमन तिथि 2023-09-17.
  28. "Dunki Drop 5: O Maahi on T-Series YouTube Channel". AgniLyrics (अंग्रेज़ी में). 2023-12-19. अभिगमन तिथि 2023-12-21.
  29. Hungama, Bollywood (2023-09-15). "Shah Rukh Khan confirms Dunki release for Christmas 2023 at Jawan event : Bollywood News - Bollywood Hungama" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-09-16.
  30. "EXCLUSIVE: Jawan and Dunki non-theatrical rights sold for Rs 480 crore; Shah Rukh Khan creates records already". PINKVILLA (अंग्रेज़ी में). 2023-07-05. अभिगमन तिथि 2023-09-16.
  31. "Dunki ott right". Bollywood Hungama. अभिगमन तिथि September 17, 2023.