सामग्री पर जाएँ

तापसी पन्नू

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
तापसी पन्नू
जन्म तापसी पन्नू
1 अगस्त 1987 (1987-08-01) (आयु 37)[1][2][3]
दिल्ली, भारत
शिक्षा गुरु तेग बहादुर इंस्ट्यूट ऑफ टेकनोलॉजी न्यू दिल्ली
पेशा अभिनेत्री, मॉडल [4]
कार्यकाल 2010–वर्तमान
गृह-नगर लुधियाना पंजाब इंडिया
ऊंचाई 1.65

तापसी पन्नू (जन्म 1 अगस्त 1987) भारतीय मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री हैं।[5][6] तापसी ने तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिन्दी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों से पहले तापसी सॉफटवेयर पेशेवर के रूप में काम करती थी। मॉडलिंग करियर के समय उन्होंने विज्ञापनों में भी काम किया है। इसके लिए तापसी को 2008 में पैंटालून फेमिना मिस फ्रेश फेस और साफी फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्किन के रूप में खिताब जीते हैं। मॉडलिंग के साथ एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद, तापसी राघवेंद्र राव द्वारा निर्देशित 2010 में बनी तेलुगू फिल्म झुम्माण्डि नादां साथ अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की। [7] तापसी ने चश्मे बद्दूर फिल्म से हिन्दी सिनेमा में आगाज किया था। बेबी ,पिंक और नाम शबाना से उन्हे सराहना मिली।[8] अगली फिल्म जुड़वां 2 है।[9] उन्होंने जनवरी में स्पोर्ट्स ड्रामा रश्मि रॉकेट की शूटिंग पूरी की और अगली बार विनिल मैथ्यू की मर्डर मिस्ट्री हसीन दिलरुबा में विक्रान्त मैस्सी के साथ नजर आएंगी। पन्नू ने यह भी खुलासा किया है कि वह हसीन दिलरुबा में पहली पसंद नहीं थीं और सभी विकल्प समाप्त होने के बाद यह उनके पास आई थी।[10]

चुनिदा फिल्में

[संपादित करें]
कुंजी
जो फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई ऐसी फिल्म के उपर इंगित करता है जो अभी प्रदर्शित नहीं हुई
साल शीर्षक किरदार टिप्पणी
2010 झुम्मांडी नादम श्राव्या पहली तेलुगु फिल्म
2013 चश्मे बद्दूर सीमा पहली हिन्दी फिल्म, नामित- फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार
2015 बेबी शबाना खान
2016 पिंक मीनल अरोड़ा
2017 रनिंग शादी निम्मी
द ग़ाज़ी अटैक अन्न्या हिन्दी और तेलुगू दोनों में निर्मित
नाम शबाना शबाना खान
जुड़वा 2 समारा
2018 सूरमा हरप्रीत हिन्दी फिल्म
2018 मुल्क आरती मोहम्मद हिन्दी फिल्म
2019 मिशन मंगल हिन्दी फिल्म
2023 डंकी हिन्दी फिल्म

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Tapsee Pannu birthday - Get Latest News & Movie Reviews, Videos, Photos of Tapsee Pannu birthday at". Bollywoodlife.com. 2012-08-01. Archived from the original on 3 जनवरी 2015. Retrieved 2013-04-11.
  2. Moviebuzz. "Happy Birthday to Taapsee". Sify Technologies Ltd. Archived from the original on 26 जुलाई 2012. Retrieved 23 January 2012.
  3. "Tapasee denies starring in Tanu Weds Manu remake". Oneindia Entertainment. Greynium Information Technologies Pvt. Ltd. 30 July 2011. Archived from the original on 21 सितंबर 2013. Retrieved 23 January 2012.
  4. "Tapsee Pannu - Latest & Upcoming Movies, Birthday, Videos of Tapsee Pannu". BookMyShow. Archived from the original on 12 जून 2018. Retrieved 12 जून 2018.
  5. "Taapsee Pannu shows off her bikini body, Jacqueline Fernandez flaunts her appetite after wrapping up Judwaa 2. See photos". Archived from the original on 21 अगस्त 2017. Retrieved 21 अगस्त 2017.
  6. "HOT: Taapsee Pannu flaunts a floral bikini look from Judwaa 2". Archived from the original on 21 अगस्त 2017. Retrieved 21 अगस्त 2017.
  7. "कमसीन फिल्म अभिनेत्री तापसी आज मना रही जन्मदिन". पत्रिका समाचार समूह. १ अगस्त २०१४. Archived from the original on 8 अगस्त 2014. Retrieved १ अगस्त २०१४. {{cite news}}: Check date values in: |accessdate= and |date= (help)
  8. "पिंक और बेबी जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद अब ग्लैमर का तड़का लगाएंगी तापसी पन्नू, इसके बाद लेंगी ब्रेक, जानिए क्यों". जनसत्ता. 6 जनवरी 2017. Archived from the original on 8 जनवरी 2017. Retrieved 19 जनवरी 2017.
  9. "Judwaa 2 Trailer: वरुण धवन का डबल डोज, जैकलीन-तापसी ने लगाया ग्लैमर का तड़का". Archived from the original on 21 अगस्त 2017. Retrieved 21 अगस्त 2017.
  10. "I wasn't the first choice". glamsham.com.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]