सामग्री पर जाएँ

ब्लैकमेल (2018 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Blackmail

फिल्म का पोस्टर
निर्देशक Abhinay Deo
लेखक Story & screenplay:
Parveez Shaikh
Dialogues:
Pradhuman Singh Mall
निर्माता
अभिनेता
छायाकार Jay Oza
संपादक Huzefa Lokhandwala
संगीतकार Songs:
Amit Trivedi
Guest composers:
Badshah
Guru Randhawa
Background score:
Mikey McCleary
Parth Parekh
निर्माण
कंपनियां
वितरक T-Series
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 6 अप्रैल 2018 (2018-04-06)
लम्बाई
139 minutes
देश India
भाषा Hindi
लागत 18 करोड़ (US$2.63 मिलियन)[1]
कुल कारोबार 28.81 करोड़ (US$4.21 मिलियन)[2]

ब्लैकमेल 2018 में बनी भारतीय हिन्दी हास्य फ़िल्म है, जिसका सह-निर्माण और निर्देशन अभिनय देव ने किया है। इस फ़िल्म में इरफ़ान खान, कीर्ति कुल्हाड़ी, अरुणोदय सिंह और दिव्या दत्ता मुख्य किरदार निभा रहे हैं। टी-सीरीज और आरडीपी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले इस फ़िल्म का निर्माण किया गया है। इस फ़िल्म में एक पूरे दिन काम करने वाले एक इंसान की है, जो अपने जीवन से खुश नहीं रहता, और उसकी जिन्दगी में तब एक अजीब मोड आता है, जब उसे पता चलता है कि उसकी बीवी किसी और से प्यार करती है। ये फ़िल्म 6 अप्रैल 2018 को सिनेमाघरों में दिखाया गया।

देव कौशल (इरफान खान) एक टॉयलेट पेपर बनाने वाली कंपनी में काम करता है, वो पेशेवर और निजी जीवन, दोनों से ही दुःखी रहता है। ये अपनी संतुष्टि के लिए दूसरों की पत्नियों के तस्वीरों को चुराते रहता है। एक दिन अपनी पत्नी, रीना कौशल (कीर्ति कुल्हारी) को चौंकाने के लिए अपने ऑफिस से घर जल्दी आ जाता है। लेकिन घर आने के बाद उसे ही झटका लग जाता है। वो अपनी पत्नी को किसी और आदमी, रंजीत अरोड़ा (अरुणोदय सिंह) के साथ बिस्तर पर देख लेता है। उसके बाद वो कई तरह की चीजें सोचता है, जैसे प्रेमी को मारना, फिर पत्नी को मारना, लेकिन अंत में वो उन्हें ब्लैकमेल करने की सोचता है।

निर्माण

[संपादित करें]

फिल्म बनाने के बारे में 2014 में पता चला था, जब अभिनय देव ने बताया था कि वे अगली फिल्म मुंबई में बनाने जा रहे हैं।[3][4] जनवरी 2015 में एक रिपोर्ट में सामने आया कि अभिनय देव की अगली फिल्म का निर्माण राकेश रोशन करने वाले हैं, जिसमें इफ़रान खान और अदिति राव हैदरी मुख्य किरदार में पति और पत्नी की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा इसमें कुणाल कपूर, कुणाल रॉय कपूर और विजय राज भी शामिल किए गए हैं और फिल्माने का काम फरवरी के अंत तक शुरू हो जाएगा।[5][6] लेकिन जून 2015 में पता चला कि राकेश रोशन ने इस फिल्म के निर्माण से अपने हाथ पीछे कर लिए हैं। अभिनय देव के अनुसार उन दोनों के बीच रचनात्मक भिन्नता होने के कारण ऐसा हुआ है।[7][8]

इसके एक साल बाद अभिनय देव ने बताया कि उन्होंने फोर्स 2 का काम पूरा कर लिया है और अपनी पुरानी अधूरी फिल्म को फिर से पूरा करने की सोच रहे हैं।[9][10] नवम्बर 2016 में अभिनय देव की इस अधूरी फिल्म को "ब्लैकमेल" नाम दिया गया।[11] फरवरी 2017 ये बात सामने आई कि टी-सीरीज इस फिल्म का निर्माण करेगा।[12] अप्रैल 2017 में पता चला कि इस फिल्म का नाम बदल कर "रायता" रख दिया गया है और इस बात का भी पता चला कि इरफान की पत्नी का किरदार अदिति राव हैदरी के जगह कीर्ति कुल्हारी करने वाली हैं, जो निर्देशक की पहली पसंद थी।[13]

इस फिल्म को फिल्माने का काम 4 अप्रैल 2017 से शुरू हो गया और सारा काम बस मुंबई में ही निपट गया।[14] दिसम्बर 2017 को फिल्म का नाम आधिकारिक रूप से "ब्लैकमेल" रख दिया गया और इसकी भी घोषणा की गई कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 30 मार्च 2018 को दिखाया जाएगा।[15][16]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Blackmail-box- office:Irrfan Khan film gets emerges-a-sleeper-hit". DNA India. Retrieved 26 July 2018.
  2. Hungama, Bollywood (7 April 2018). "Box Office: Worldwide collections and day wise break up of Blackmail - Bollywood Hungama". बॉलीवुड हँगामा. Archived from the original on 7 April 2018. Retrieved 30 April 2018.
  3. "'Delhi Belly' director to make a comedy again". The Times of India. Archived from the original on 19 सितंबर 2018. Retrieved 4 जुलाई 2018.
  4. "Delhi Belly director to make a dark comedy". The Times of India. Archived from the original on 17 जुलाई 2018. Retrieved 4 जुलाई 2018.
  5. "Rakesh Roshan to produce a film starring Irrfan Khan and Aditi Rao Hydari". Bollywood Hungama. Archived from the original on 21 जून 2018. Retrieved 4 जुलाई 2018.
  6. "Aditi Rao Hydari to play Irrfan's wife in Abhinay Deo's next". The Times of India. Archived from the original on 17 जुलाई 2018. Retrieved 4 जुलाई 2018.
  7. "Film starring Irrfan Khan and Aditi Rao Hydari shelved?". Mid-Day. Archived from the original on 22 जून 2018. Retrieved 4 जुलाई 2018.
  8. "Rakesh Roshan's untitled film starring Irrfan Khan, Aditi Rao Hydari shelved". The Indian Express. Archived from the original on 22 जून 2018. Retrieved 4 जुलाई 2018.
  9. "Irrfan's Next is a Dark Comedy with Abhinay Deo". NDTV. Archived from the original on 3 जुलाई 2018. Retrieved 4 जुलाई 2018.
  10. "Irrfan Khan's next is a dark comedy with Abhinay Deo". The Times of India. Archived from the original on 4 सितंबर 2018. Retrieved 4 जुलाई 2018.
  11. "Working With John Abraham In 'Force 2': Director Abhinay Deo Interview". Forbes. Archived from the original on 21 जून 2018. Retrieved 4 जुलाई 2018.
  12. "Gearing up for the reel deal! Bhushan Kumar's T-Series to release 11 films in 9 months". The Economic Times. Archived from the original on 21 जून 2018. Retrieved 4 जुलाई 2018.
  13. "After Force 2, Abhinay Deo to direct Irrfan Khan and Kirti Kulhari in Raita". Bollywood Hungama. Archived from the original on 22 जून 2018. Retrieved 4 जुलाई 2018.
  14. "A marry-go-round for Irrfan Khan now". Mumbai Mirror. Archived from the original on 21 जून 2018. Retrieved 4 जुलाई 2018.
  15. "Abhinay Deo's Irrfan Khan – Kirti Kulhari starrer Blackmail to release on March 30". Bollywood Hungama. Archived from the original on 21 जून 2018. Retrieved 4 जुलाई 2018.
  16. The Hitlist Team (3 April 2018). "Irrfan Khan-starrer Blackmail has title woes". Mid Day.com. Mumbai. Archived from the original on 3 अप्रैल 2018. Retrieved 3 April 2018.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]