"साँचा वार्ता:क्या आप जानते हैं": अवतरणों में अंतर

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Latest comment: 6 वर्ष पहले by Dharmadhyaksha in topic १२ मई २०१७
पंक्ति 282: पंक्ति 282:


== १२ मई २०१७ ==
== १२ मई २०१७ ==
[[File:Anna Salunke.jpg|100px|right|अण्णा सालुंके]]
...कि १९१७ कि मूक फ़िल्म '''''[[लंका दहन]]''''' में '''[[अण्णा सालुंके]]''' ने भारतीय सिनेमा में पहली बार डबल रोल निभाया? [[सदस्य:Dharmadhyaksha|Dharmadhyaksha]] ([[सदस्य वार्ता:Dharmadhyaksha|वार्ता]]) 06:25, 12 मई 2017 (UTC)
...कि १९१७ कि मूक फ़िल्म '''''[[लंका दहन]]''''' में '''[[अण्णा सालुंके]]''' ''(चित्रित)'' ने भारतीय सिनेमा में पहली बार डबल रोल निभाया? [[सदस्य:Dharmadhyaksha|Dharmadhyaksha]] ([[सदस्य वार्ता:Dharmadhyaksha|वार्ता]]) 06:25, 12 मई 2017 (UTC)


:टिप्पणी: मुझे "डबल रोल" के लिए कोई भी हिंदी शब्द नहीं मिला। यदि आप कोई जानते हैं, तो कृपया परिवर्तन करें। [[सदस्य:Dharmadhyaksha|Dharmadhyaksha]] ([[सदस्य वार्ता:Dharmadhyaksha|वार्ता]]) 06:25, 12 मई 2017 (UTC)
:टिप्पणी: मुझे "डबल रोल" के लिए कोई भी हिंदी शब्द नहीं मिला। यदि आप कोई जानते हैं, तो कृपया परिवर्तन करें। [[सदस्य:Dharmadhyaksha|Dharmadhyaksha]] ([[सदस्य वार्ता:Dharmadhyaksha|वार्ता]]) 06:25, 12 मई 2017 (UTC)

06:27, 12 मई 2017 का अवतरण

यह पृष्ठ साँचा:क्या आप जानते हैं पन्ने के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

क्या आप जानते हैं ?
नियम
चर्चा
सुझाव
पुरालेख (स्वीकृत)
पुरालेख (अस्वीकृत)


  • यहाँ नामांकन से पूर्व कृपया नियमावली को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। तथ्य नियमावली के अनुरूप होने पर ही उसे नामांकित करें।
  • यह कार्य नियमावली के अनुरूप होता है। इसमें समीक्षा के दौरान कृपया कुतर्क करके बहस को लम्बा न करें।
  • किसी भी नये नामांकन के लिए शीर्षक का चयन तिथि के अनुसार करें। शीर्षक में वो तिथि लिखें जिसको नामांकन किया गया है। उदाहरण के लिए यदि आप आज कोई नामांकन कर रहे हैं तो शीर्षक में आज की तिथि (9 मई 2024 अथवा ९ मई २०२४) लिखें।
  • यदि एक ही तिथि को एक से अधिक नामांकन किये जाते हैं तो सम्बंधित सुझाव के लिए उप-अनुभाग बनायें। उप-अनुभाग का शीर्षक सम्बंधित लेख के अनुसार होना चाहिए।
  • किसी भी नामांकन की समीक्षा कोई भी प्रबन्धक अथवा पुनरीक्षक कर सकता है। नवीन सदस्य भी समीक्षा में भाग ले सकते हैं लेकिन मुखपृष्ठ पर अद्यतन करने से पूर्व प्रबन्धक सभी समीक्षाओं को मध्यनज़र रखेगा।
  • कोई भी कॉपी-राइट उल्लंघन करने वाला चित्र यहाँ सुझाव में समाहित न करें। सुझाव में समाहित चित्र मुक्त लाइसेंस के अन्तर्गत विकिमीडिया कॉमन्स पर होना चाहिए।

वर्तनी सुधार

अब पता नहीं ये सही जगह है कि नहीं पर एक हुक में व्याकरण या वर्तनी सुधार आवश्यक है। "कि नैशनल हॉकी लीग कि स्टैनली कप ट्रॉफी ८९.५४ सेंटीमीटर ऊंची और १५.५ किलोग्राम वजन है।" इसको ऐसा करे:

  • कि नैशनल हॉकी लीग की स्टैनली कप ट्रॉफी ८९.५४ सेंटीमीटर ऊंची और १५.५ किलोग्राम वजनी है।
या
  • कि नैशनल हॉकी लीग की स्टैनली कप ट्रॉफी ८९.५४ सेंटीमीटर ऊंची और १५.५ किलोग्राम वजन की है।

धन्यवाद!--पीयूष (वार्ता)योगदान 07:36, 26 जनवरी 2015 (UTC)उत्तर दें

सुझाव के लिए धन्यवाद। यह उपयुक्त स्थान है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 08:13, 26 जनवरी 2015 (UTC)उत्तर दें
आपके मेरे सुझाव के थोड़ा अलग सुधार करने के बाद एक और व्याकरण सुधार करना होगा:"कि नैशनल हॉकी लीग की स्टैनली कप ट्रॉफी की ऊँचाई ८९.५४ सेमी और भार १५.५ किलोग्राम है।"--पीयूष (वार्ता)योगदान 08:20, 26 जनवरी 2015 (UTC)उत्तर दें



२२ जुलाई २०१५

... कि कोई भी भारतीय नागरिक, भारत सरकार के डिजिटल लॉकर में अपने सभी दस्तावेज़ सुरक्षित रख सकता है। --चंद्र शेखर/Shekhar 06:42, 22 जुलाई 2015 (UTC)उत्तर दें

लेख में "सुरक्षा" नामक अनुभाग का औचित्य समझ में नहीं आया। कुछ और भी कमियाँ हैं लेकिन उन्हें सुधारना आसान है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:17, 25 जुलाई 2015 (UTC)उत्तर दें
समीक्षा के बाद यदि जल्दी ही सुधार नहीं किये जाते हैं तो लेख को समीक्षा से बाहर किया जा सकता है अतः आपसे अनुरोध है कि जल्दी ही सुधार करके यहाँ सुचित करें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:01, 15 अगस्त 2015 (UTC)उत्तर दें


२२ अगस्त २०१५

... कि आरती गगन मै थाल का उच्चारण गुरु नानक देव ने जगन्नाथ मन्दिर, पुरी में किया था?— इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक हैं -Manojkhurana (वार्तायोगदान) 17:32, 22 अगस्त 2015‎ (UTC)उत्तर दें

लेख की पहली पंक्ति में "गगन मै थाल, रव चंद दीपक बने..." लिखने से वाक्य में अधुरापन प्रतीत होता है। कृपया इसे सुधारें तथा "पाठ व अनुवाद" नामक अनुभाग में कोई एक सन्दर्भ जोड़ें। इसी अनुभाग की अन्तिम पंक्ति के बाद उपयुक्त विराम चिह्न का प्रयोग करें, दुहरा विस्मयादिबोधक चिह्न (!!) अर्थहीन प्रतीत हो रहा है। लेख में अंको में एकरूपता (या तो नागरी अथवा अरबी) लायें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:50, 31 अगस्त 2015 (UTC)उत्तर दें

११-सितम्बर-२०१५

..कि ब्रिटेन की वर्तमान महारानी एलिज़ाबेथ II यूनाइटेड किंगडम पर सबसे अधिक समय (६३ वर्ष ७ महीने से अधिक) तक शासन करने वाली शासक हैं।

क्या आप जानते हैं के लिये उपरोक्त पंक्ति नामित की। --चंद्र शेखर/Shekhar 06:49, 11 सितंबर 2015 (UTC)उत्तर दें

पहली बात तो लेख का नाम एलिज़ाबेथ द्वितीय (संयुक्त राजशाही) से बदलकर केवल एलिज़ाबेथ द्वितीय कर देना चाहिए क्योंकि एलिज़ाबेथ द्वितीय के रूप में यह सबसे प्रचलित व्यक्ति रही हैं और इन्हें साथ में स्थान का उल्लेख करने की आवश्यकता नहीं है।
लेख का वर्तमान स्वरूप मुखपृष्ठ पर नहीं लाया जा सकता क्योंकि लेख का अधिकतर भाग अन्य भाषा में लिखा हुआ है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:15, 11 सितंबर 2015 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार: जी, @Manojkhurana और सत्यम् मिश्र: जी प्रबंधक होने के नाते नाम तो आप ही बदल सकते हैं, मुझे भी नहीं मालूम कि इस लेख के शीर्षक में संयुक्त राजशाही क्यों लगा हुआ है जबकि इस नाम की कोई जगह दुनिया में नहीं है। मुझे जहाँ-२ यह शब्द दिखता है मैं उसे बदलकर यूनाइटेड किंगडम कर देता हूँ। खैर आप शीर्षक सही कर दें, अनुवाद तो मैं कर ही रहा हूँ। क्या आप जानते हैं में डालने पर इस पृष्ठ पर शायद और लोगों का भी ध्यान जाये और वो भी कुछ मदद करें। बाकी जानकारी तो ठीक और डालने लायक है। --चंद्र शेखर/Shekhar 09:06, 15 सितंबर 2015 (UTC)उत्तर दें
@Manojkhurana, सत्यम् मिश्र, संजीव कुमार, अनुनाद सिंह, और Mala chaubey: जी, कृप्या इस जानकारी को निर्वाचित करें। मैंने मुख्य लेख का अनुवाद भी पूरा कर दिया है व मनोज जी ने पुनर्निदेशन भी सही कर दिया है। --चंद्र शेखर/Shekhar 15:34, 21 सितंबर 2015 (UTC)उत्तर दें
YesY - पोस्ट किया। --मनोज खुराना 06:26, 25 सितंबर 2015 (UTC)उत्तर दें
धन्यवाद @Manojkhurana: जी, वैसे एक गलती हो गयी है, चित्र एलिज़ाबेथ का लगा है लेकिन (चित्रित) जवाहरलाल नेहरू के आगे लिखा हुआ है। चंद्र शेखर/Shekhar 06:36, 25 सितंबर 2015 (UTC)उत्तर दें
ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद @चंद्र शेखर: जी, ठीक कर दिया है। --मनोज खुराना 07:14, 25 सितंबर 2015 (UTC)उत्तर दें

हिंदी दिवस

...कि प्रत्येक वर्ष १४ सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। --राज चौहान वार्तालाप 04:15, 14 सितंबर 2015 (UTC)उत्तर दें

नियमावली के अनुसार लेख में 5 से अधिक स्रोतहीन तथ्य नहीं होने चाहिये। अपने यहाँ पर 3-4 अनुभाग ही सन्दर्भहीन हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 06:20, 14 सितंबर 2015 (UTC)उत्तर दें


22 सितम्बर 2015

...कि मी ऐट दी ज़ू यूट्यूब पर अपलोड किया गया पहला विडियो है। राज चौहान वार्तालाप 09:31, 23 सितंबर 2015 (UTC)उत्तर दें

  1. @Rajchauhan4301:: राज जी, कोई फायदा नहीं यहाँ कोई सुझाव देने का, मुख्पृष्ठ पर नित नई जानकारियाँ डालकर उसे चलायमान रखने का काम सिर्फ प्रबंधक कर सकते हैं और उन सभी को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। आप मुखपृष्ठ के विभिन्न अनुभागों के लिये जो कुछ भी प्रस्तावित करेंगे उसे निर्वाचित होने में यहाँ बरसों लग जायेंगे। --चंद्र शेखर/Shekhar 10:06, 23 सितंबर 2015 (UTC)उत्तर दें
यह तथ्य निश्चित ही रोचक है किंतु नियमावली के अनुसार लेख आकार में कम से कम 1200 कैरैक्टर का होना चाहिए जबकि अभी वह 400 कैरेक्टर के आस पास ही है। अतः इसका थोड़ा विस्तार करें। --मनोज खुराना 06:26, 25 सितंबर 2015 (UTC)उत्तर दें
@मनोज खुराना जी, धन्यवाद! अब इसमें विस्तार किया जा चुका है, अब इसमें 1700 करैक्टर से ऊपर है, कृपया इसे पोस्ट करने का कष्ट करें। --राज चौहान वार्तालाप 04:36, 29 सितंबर 2015 (UTC)उत्तर दें

YesY - पोस्ट किया। --मनोज खुराना 14:29, 29 सितंबर 2015 (UTC)उत्तर दें

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची

नरेन्द्र मोदी

... कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, नरेन्द्र मोदी (चित्रित) के नेतृत्व में, भारतीय संसद का सत्तारूढ़ गठबंधन है? भारतीय२९ (वार्ता) 10:28, 4 अक्टूबर 2015 (UTC)उत्तर दें

यह जानकारी ना ही रोचक है और नाही नयी है, हमारे ही नहीं बल्कि तमाम अन्य देशों के लोगो को भी यह बात पता है। कुछ ऐसा होना चाहिये जिसके अधिकांश लोगो को मालूम होने की संभावना कम हो। --चंद्र शेखर/Shekhar 13:10, 8 अक्टूबर 2015 (UTC)उत्तर दें
... कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संस्थापक सदस्यों में केवल शिवसेना ही ऐसा दल था जिसकी विचारधारा गठबंधन के सबसे बड़े दल भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के समान थी? भारतीय२९ (वार्ता) 10:25, 9 अक्टूबर 2015 (UTC)उत्तर दें

मुझे भी लगता है कि हुक में कुछ सुधार किया जाय तो रोचकता और नई जानकारी दोनों आ सकती है। ठीक ऊपर दिया गया हुक या फिर "कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन मे कुल पैंतीस सदस्य हैं जिनमें मात्र भाजपा ही एक राष्ट्रीय पार्टी है!" जैसा कुछ बनाया जा सकता है। --त्यम् मिश्र बातचीत 11:02, 9 अक्टूबर 2015 (UTC)उत्तर दें

सत्यम् मिश्र जी का हुक काफी रोचक है। में चाहूँगा की उसको प्राथमिकता मिले। भारतीय२९ (वार्ता) 17:11, 12 अक्टूबर 2015 (UTC)उत्तर दें
भारतीय२९ जी, हुक का पर्याप्त रोचक होना आवश्यक नहीं है लेकिन वर्तमान हुक की रोचकता उसे विपरीत ले जाती है क्योंकि भारत सरकार पिछले २५ वर्षों से गठबन्धन सरकारों के रूप में चलती रही है और वर्तमान में भाजपा के साथ पूर्ण बहुमत होते हुये भी यह एक गठबन्धन सरकार है। इसका अर्थ यह है कि वहाँ कोई न कोई सरकार तो सत्तारूढ़ रहती ही है। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही इसे "मुखपृष्ठ समाचार" अनुभाग में लिख दिया गया था अतः इसकी रोचकता नियमावली के अनुसार पुनः प्रकाशित करने के लिए उचित नहीं है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 08:12, 10 नवम्बर 2015 (UTC)उत्तर दें
... कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संस्थापक सदस्यों में केवल शिवसेना ही ऐसा दल था जिसकी विचारधारा भाजपा की विचारधारा के समान थी? भारतीय२९ (वार्ता) 10:28, 23 नवम्बर 2015 (UTC)उत्तर दें
@Bharatiya29: आपके द्वारा सुझाया गया हुक लेख में मौजूद है इसके साथ जुड़े सन्दर्भों में ऐसा मुझे नहीं मिला। अर्थात हुक की सत्यता का कोई प्रमाण नहीं है।

सम्भव हो तो लेख की सम्बंधित पंक्ति यहाँ भी quote में लिखी जाये।☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:43, 29 नवम्बर 2015 (UTC)उत्तर दें

Only the Maharashtran-based Shiv Sena can be said to share the BJP's Hindu nationalist ideology. Most of the rest are regional parties that find it in their interests to ally with the BJP, because their principal rival is the Congress or a party allied to the Congress. भारतीय२९ (वार्ता) 17:32, 2 दिसम्बर 2015 (UTC)उत्तर दें


११ अक्टूबर २०१५

विलियम वेब एलिस कप
विलियम वेब एलिस कप

... कि रग्बी यूनियन विश्व कप विजेता को विलियम वेब एलिस कप (चित्रित) से सम्मानीत किया जाता है। -- Darth Whale वार्ता 08:21, 11 अक्टूबर 2015 (UTC)उत्तर दें

कृपया सन्दर्भों में सुधार करें तथा उनमें आवश्यकतानुसार {{cite web}}, {{cite news}} जैसे साँचों का प्रयोग करें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 08:17, 10 नवम्बर 2015 (UTC)उत्तर दें

लकी डायमंड रिच

क्या लकी डायमंड रिच को क्या आप जानते है में नहीं रख सकते क्योंकि ये दुनिया के ऐसे पहले है जिन्होंने सम्पूर्ण शरीर पर गोदने बनाए हुए है साथ ही ये गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जुड़े हुए है अपने कीर्तिमान के लिए ।राजु सुथारवार्ता 17:38, 6 दिसम्बर 2015 (UTC) @राजु सुथार: जी, बिल्कुल रख सकते हैं, लेकिन वाक्य क्या है जिसे आपने नामांकित किया है? --चंद्र शेखर/Shekhar 08:13, 9 दिसम्बर 2015 (UTC)उत्तर दें

...कि लकी डायमंड रिच शरीर पर सबसे ज्यादा गोदने वाले पहले व्यक्ति है ।राजु सुथारवार्ता 19:10, 10 दिसम्बर 2015 (UTC)उत्तर दें

NoN-@राजु सुथार:, आपके द्वारा सुझाया गया हुक अच्छा है, तथ्य भी लेख में उद्धरणसहित मौजूद है। किंतु नियमावली के अनुसार - लेख आकार में कम से कम 1200 कैरैक्टर का होना चाहिए। कृपया लेख का आवश्यक विस्तार करें। --मनोज खुराना 08:33, 9 जनवरी 2016 (UTC)उत्तर दें

ममूटी

...कि ममूटी दक्षिण भारत के पहले ऐसे फ़िल्म अभिनेता है जिनके पास ३६९ कारे है । राजु सुथारवार्ता 19:14, 10 दिसम्बर 2015 (UTC)उत्तर दें

NoN- @राजु सुथार:नियमावली के अनुसार यह अनिवार्य है कि हुक लेख के अंदर इनलाइन उद्धरण के साथ होना चाहिए।--मनोज खुराना 08:24, 9 जनवरी 2016 (UTC)उत्तर दें

राष्ट्रीय भाषा नहीं

... कि भारत देश में कोई भी राष्ट्रीय भाषा नहीं है, यहाँ तक कि हिंदी भी नहीं! --राज चौहान वार्ता 17:58, 19 दिसम्बर 2015 (UTC)उत्तर दें

भारत और हिन्दी लेख "क्या आप जानते हैं" (पूर्व प्रदर्शित) में कई बार आ चुके हैं।--Sfic (वार्ता) 18:24, 19 दिसम्बर 2015 (UTC)उत्तर दें
फिर भी Sfic जी, ये सभी से अलग है। --राज चौहान वार्ता 04:36, 20 दिसम्बर 2015 (UTC)उत्तर दें
@RacIndian:- राज जी, कृपया एक बार नियमावली देख लें। कृपया यह कन्फर्म करें कि उपरोक्त तथ्य दोनों में से किसी लेख में उद्धरणसहित अवश्य दिया गया हो। जिस लेख में यह वर्णित है, उस लेख को बोल्ड कर सकते हैं। --मनोज खुराना 08:27, 9 जनवरी 2016 (UTC)उत्तर दें

इंडिया मार्क टू

... कि इंडिया मार्क टू विश्व का सर्वाधिक व्यापक रूप से संचालित हैंडपम्प है। (लेख में प्रमुख योगदान -@Teacher1943:)--मनोज खुराना 06:17, 9 जनवरी 2016 (UTC)उत्तर दें

@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी: - कृपया ध्यान दें।--मनोज खुराना 12:50, 13 जनवरी 2016 (UTC)उत्तर दें

-YesY पूर्ण हुआ - ५ दिन तक कोई आपत्ति/विरोध नहीं।--मनोज खुराना 13:40, 14 जनवरी 2016 (UTC)उत्तर दें

दस्तगीर साहिब

... कि दस्तगीर साहिब में हज़रत अबु बकर द्वारा लिखी गई क़ुरान की एक प्रति मौजूद है। (लेख में प्रमुख योगदान @Hunnjazal:) --मनोज खुराना 12:49, 13 जनवरी 2016 (UTC)उत्तर दें

@Manojkhurana और Hunnjazal: मैंने अपने अनुमान अनुसार दस्तगीर साहिब को मुख्य मानकर इसे बोल्ड कर दिया है। लेख में दो ही संदर्भ थे जो मुझे मुखपृष्ठ पर जाने वाले लेख के हिसाब से कुछ कम प्रतीत हो रहे थे अतः कुछ और जोड़ने का प्रयास किया। इसी क्रम में एक सन्दर्भ ऐसा भी मिला जो इसी नाम के व्यक्ति के होने का भी प्रमाण दे रहा है। मैंने वार्ता:दस्तगीर साहिब पर लिखा है। कृपया अपनी राय दें। साथ ही इस लेख में एक पैराग्राफ और जोड़ा जा सकता तो बड़ा अच्छा रहता। --त्यम् मिश्र बातचीत 07:33, 18 जनवरी 2016 (UTC)उत्तर दें

22 जनवरी 2016

... कि हिमालय में पक्षी की एक नई प्रजाति का पता चला है, जिसका नाम भारतीय पक्षी-विज्ञानी सलीम अली के नाम पर जूथेरा सलीमअली नाम रखा गया है।
... कि पूर्वोत्तर भारत में ज्ञात पक्षी की नई प्रजाति का नाम भारतीय पक्षी-विज्ञानी सलीम अली के सम्मान हेतु जूथेरा सलीमअली रखा गया है।
... कि जूथेरा सलीमअली भारत के आजादी के बाद खोजी गई चौथी नई प्रजाति है। जिसका नाम भारतीय पक्षी-विज्ञानी सलीम अली पर रखा गया है।
इसके लेख को अंग्रेज़ी के लेख अनुसार हिमालयी वन चिड़िया शीर्षक रखा है। --Sfic (वार्ता) 11:26, 22 जनवरी 2016 (UTC)उत्तर दें

Sfic जी, अभी लेख बहुत छोटा प्रतीत हो रहा है।--मनोज खुराना 02:30, 26 जनवरी 2016 (UTC)उत्तर दें
@Manojkhurana: जी, मैं लेख को थोड़ा बड़ा बनाने की कोशिश कर रहा हूँ। शायद यह अब 1200 कैरेक्टर से अधिक हो चुका है। --Sfic (वार्ता) 11:39, 27 जनवरी 2016 (UTC)उत्तर दें
लेख का ज्ञानसन्दूक अभी तक हिन्दी में नहीं है। लेख में सन्दर्भों में सुधार की आवश्यकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:57, 5 अप्रैल 2016 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार: जी, ज्ञानसन्दूक को हिन्दी में कर लिया। सन्दर्भ में क्या सुधार करना है? --Sfic (वार्ता) 14:09, 18 मई 2016 (UTC)उत्तर दें

फ़्रीडम २५१

...कि फ़्रीडम २५१ भारत का सबसे सस्ता एंड्रॉइड फोन है जिसकी कीमत मात्र २५१ रुपये है । राजु सुथारवार्ता 14:24, 20 फ़रवरी 2016 (UTC)उत्तर दें

फोन अभी बाजार में नहीं आया है और बहुत से सन्दर्भों के अनुसार अभी तक यह एक घोटाला हो सकता है अतः इसे अभी अद्यतन नहीं किया जा सकता।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:58, 5 अप्रैल 2016 (UTC)उत्तर दें

05 अप्रैल 2016

...कि जैक हॉब्स प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे अधिक शतक और रन बनाने वाले बल्लेबाज है?--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 08:32, 5 अप्रैल 2016 (UTC)उत्तर दें

लेख में एक अनुभाग "करियर" में लगभग सभी कथन सन्दर्भहीन हैं। इसमें पाँच से अधिक तथ्य सन्दर्भहीन हैं। कृपया सन्दर्भ बढ़ाने का प्रयास करें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:04, 5 अप्रैल 2016 (UTC)उत्तर दें
और संदर्भ जोड़े गए है, कृपया जाँच करें।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 17:02, 6 अप्रैल 2016 (UTC)उत्तर दें

@संजीव कुमार और Hunnjazal: क्या कोई इसकी (दोबारा) समीक्षा करेगा?--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 13:55, 19 अप्रैल 2016 (UTC)उत्तर दें

११ अप्रैल २०१६

बाय यांग

... कि चीन की लोकप्रिय अभिनेत्री बाय यांग (चित्रित) को सांस्कृतिक क्रान्ति के दौरान पाँच वर्ष कारावास की सजा हुई?

कुछ सुधार सुझावित हैं:
  • लेख में व्यक्ति के बारे में संबोधन करती क्रियाओं के प्रयोग में अनियमितता है, उदाहरण के लिये कहीं ...गई। पर वाक्य समाप्त हो रहे हैं कहीं ...गईं। पर। इसी तरह थी/थीं और हुई/हुईं इत्यादि।
  • अनुभाग "पूर्व जीवन और चीन-जापान युद्ध" में पूर्व शब्द का प्रयोग कुछ ठीक नहीं प्रतीत हो रहा, इसकी जगह "शुरूआती"/"आरंभिक" का प्रयोग करें।
  • उपरोक्त अनुभाग में वाक्य - "शंघाई की गिरावट के बाद चोंग्किंग चलीं गयी जो चीन की युद्ध के समय राजधानी थी।" में सुधार की आवश्यकता है (मेरी राय में इसे "शंघाई के पतन/शंघाई पर जापानी कब्जे के बाद वे चोंग्किंग चली गयीं जो युद्धकालीन चीनी राजधानी थी/युद्ध के समय चीन की राजधानी थी।" जैसा कुछ होना चाहिये।
  • अनुभाग "द्वितीय-विश्व युद्ध के बाद" में पहले वाक्य में फिल्मों शब्द का दुहराव है।
  • इसी अनुभाग में दूसरे पैरा में वाक्य का अंत ...निमंत्रित किया गया। की जगह ...आमंत्रित किया गया। होना चाहिये।
कृपया उपरोक्त सुधार सुनिश्चित करें। --त्यम् मिश्र बातचीत 05:50, 20 मई 2016 (UTC)उत्तर दें
YesY पूर्ण हुआ--अनामदास 15:19, 11 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

पैंटानल

... कि पैंटानल विश्व का सबसे विशालकाय आर्द्रभूमि/दलदली भूमि वाला उष्णकटिबन्धीय प्राकृतिक क्षेत्र है। मुख पृष्ठ के क्या आप जानते हैं अनुभाग के लिये नवनिर्मित पृष्ठ पैंटानल से उपरोक्त जानकारी डालने का अनुरोध करता हूँ।--चंद्र शेखर/Shekhar 12:23, 18 मई 2016 (UTC)उत्तर दें

लेख में कुछ बातें समझ पाना अभी बहुत ही मुश्किल है:
  • पैंटानल, पम्टानल अथवा पंटानल में कौनसा शब्द अधिक शुद्धता के साथ है? केवल उसी को प्रयुक्त किया जाये।
  • पुर्तगाली शब्द pântano का देवनागरी उच्चारण भी साथ में देना चाहिए। जिससे पाठकों के लिए सुविधाजनक रहे।
  • "भूगोल" नामक अनुभाग में एक भी सन्दर्भ नहीं है।
आगे की समीक्षा बाद में की जायेगी।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:27, 18 मई 2016 (UTC)उत्तर दें
  1. @संजीव कुमार और Manojkhurana: पैंटानल शब्द को हर जगह लिख दिया है। भूगोल नामक अनुभाग में संदर्भ लगा दिए हैं। pântano का देवनागरी उच्चारण कहीं मिला नहीं इसलिये नहीं लगा पाया। उम्मीद है अब तो इस तथ्य को क्या आप जानते हैं में डाला जा सकता है। --चंद्र शेखर/Shekhar 10:30, 29 जून 2016 (UTC)उत्तर दें

२०१६ इंडियन प्रीमियर लीग

...कि २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता । --राजू सुथार 'स्वतंत्र'वार्ता 05:29, 31 मई 2016 (UTC)उत्तर दें

@राजु सुथार: जब किसी लेख को "मुखपृष्ठ समाचार" से "क्या आप जानते हैं" में नामांकित किया जाता है तो सम्बंधित हुक में भी आवश्यक परिवर्तन करना चाहिए। जैसे "इंडियन प्रीमियर लीग के ९वें संस्करण में, प्रथम संस्करण की की विजेता और उपविजेता दोनों टीमें प्रतिबन्धित थी।" इसी तरह के और भी विभिन्न हुक इसमें निर्मित किये जा सकते हैं जो रोचक तथ्य के रूप में लगते हों। इसके अतिरिक्त लेख को नामांकित करने और उसके बाद के निकट समय में लेख में पर्याप्त सुधार होने आवश्यक हैं। लेख का वर्तमान संस्करण ऐसे प्रदर्शित है जैसे यह प्रतियोगिता भविष्य में होने वाली है जबकि प्रतियोगिता पहले ही सम्पन्न हो चुकी है। अभी तक लेख में अधिकतर जानकारियाँ अधूरी हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 05:59, 31 मई 2016 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार: जी ठीक है लेख में जैसे ही समय मिलता है उसमें जानकारी जोड़ रहा हूँ ।--राजू सुथार 'स्वतंत्र'वार्ता 07:52, 31 मई 2016 (UTC)उत्तर दें

N पूर्ण नहीं हुआ-लेख की भूमिका में काल ठीक नहीं है। हुक पुराना भी हो गया है। लेख में सुधार के पश्चात् नए सिरे से पुनः नामांकन करें।--अनामदास 16:01, 11 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

प्रक्षेपास्त्र प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था

... कि भारत प्रक्षेपास्त्र प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था का पैंतीसवाँ पूर्णकालिक सदस्य है।

मुख पृष्ठ के क्या आप जानते हैं अनुभाग के लिये पृष्ठ प्रक्षेपास्त्र प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था से उपरोक्त जानकारी डालने का अनुरोध करता हूँ। ----चंद्र शेखर/Shekhar 12:56, 27 जून 2016 (UTC)उत्तर दें

चंद्र शेखर जी लेख १२०० कैरेक्टर के नियम पर पूर्ण नहीं है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:46, 16 जनवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

N पूर्ण नहीं हुआ-नियमावली के अनुसार हुक लेख के अंदर इनलाइन उद्धरण के साथ होना चाहिए।--अनामदास 16:15, 11 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

09 अक्टूबर 2016

  1. ...कि पृथ्वीसे चन्द्रमा १८,४०० कि.मी दूर है ।
  2. ...कि रावणके छोटे बेटेका नाम अक्षय कुमार है । --राजा उप्रेती (वार्तालाप) 08:11, 9 अक्टूबर 2016 (UTC)उत्तर दें
कौनसे लेख के सुधार पर आधारित हैं?☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:46, 16 जनवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

N पूर्ण नहीं हुआ-नियमावली अनुसार नहीं।--अनामदास 16:04, 11 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

15 जनवरी 2017

  • ...कि पिंक को समीक्षकों ने समाज को अपने गिरेबां में झांकने के लिए मजबूर करने वाली फ़िल्म बताई?

--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 17:08, 15 जनवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी:: क्या कोई इस नामांकन को देख लेगा? 5-6 महीनों से इस विभाग का अद्यतन नहीं हुआ है।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 13:34, 16 जनवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

पीयूष जी, यह कड़ी मुझे इतनी रोचक भी प्रतीत नहीं हो रही कि इसे मुखपृष्ठ पर लाया जा सके। फ़िर भी यदि अन्य लोग इसके पक्ष में हों तो मैं समीक्षा करने के लिए तैयार हूँ।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:48, 16 जनवरी 2017 (UTC)उत्तर दें
ऐसे हुक अंग्रेजी विकि पर आप हर दूसरे दिन देख सकते हैं। मुझे लगता है हमें भी रोचकता में थोड़ी ढील देनी चाहिये।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 12:02, 17 जनवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

@संजीव कुमार: किसी सदस्य ने आपत्ति नहीं की है। मुझे लगता है कि अब इसे अपडेट कर देना चाहिये। 6 महीनों से एक ही तथ्य दिख रहे हैं।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 13:34, 20 जनवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

बात सदस्यों के विरोध नहीं होने की नहीं है। यदि अन्य लोगों को उचित लगा तो मैं इसे अद्यतन करने के लिए अथवा समीक्षा के लिए तैयार हूँ। वर्तमान स्थिति में मुझे हुक रोचक नहीं लगी।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:54, 20 जनवरी 2017 (UTC)उत्तर दें
अच्छा तो ये कैसा है:-
  • ...कि पिंक में पूरी कहानी समाप्त होने के बाद अंत में दिखाया जाता है कि शुरुआत में आखिर हुआ क्या था?
--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 14:41, 21 जनवरी 2017 (UTC)उत्तर दें
ऐसा बहुत फ़िल्मों में होता है। इसमें भी मुझे रोचकता नहीं लगी। कृपया अन्य सदस्यों का मत लें। यदि अन्य सदस्य सहमत होंगे तो मुझे आपत्ति नहीं है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:51, 20 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

होवरबोर्ड

किहोवरबोर्ड150 किलोमीटर /घंटा की गति से उड़ने वाला उड़नखटोला है-- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 13:22, 21 जनवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

N पूर्ण नहीं हुआ- छोटा लेख, नियमावली के अनुसार नहीं। --अनामदास 16:05, 11 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र दो प्राथमिक/द्वितीयक (प्राइमरी/सैकेण्डरी रडार स्थापित हैं, जो विमान यातायात सेवाओं में अत्यधिक सहायक हैं।

... कि इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र दो प्राथमिक/द्वितीयक (प्राइमरी/सैकेण्डरी रडार उपकरण स्थापित हैं, जो विमान यातायात सेवाओं में अत्यधिक सहायक हैं। ये हर समय विमानक्षेत्र को आवागमन करने वाले प्रत्येक विमान व वायुक्षेत्र की निगरानी करते रहते हैं।

@आशीष भटनागर:- उक्त हुक मे रोचकता अधिक नहीं है। मेरा सुझाव-

हां, ये मुझे भी लगा कि कुछ तकनीकी अधिक हो गया है, किन्तु इसे चित्र से भी संबंधित होना चाहिये था न। वर्ना व्यस्ततम वाला पाइण्ट तो सॉलिड है ही, किन्तु उसके लिये अन्य संबंधित चित्र चाहिये होगा।आशीष भटनागरवार्ता 16:56, 11 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें
  • ...कि भोजपुर के अपूर्ण भोजेश्वर मन्दिर निर्माण की ब्यौरेवार स्थापत्य योजना को निकटस्थ पत्थरों पर उकेरा गया है। इसके अनुसार यहां एक वृहत मन्दिर परिसर बनाने की योजना थी, जिसमें ढेरों अन्य मन्दिर भी बनाये जाने थे। इस योजना के सफ़लतापूर्वक सम्पन्न हो जाने पर ये मन्दिर परिसर भारत के सबसे बड़े मन्दिर परिसरों में से एक होता।आशीष भटनागरवार्ता 07:21, 3 फरवरी 2017 (UTC)

३ फरवरी २०१७

... कि गुजरात में स्थित नारायण सरोवर एसा स्थल है जहाँ प्राचीन सिंधु नदी का संगम सागर से होता है।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 07:58, 3 फरवरी 2017 (UTC)

लेख में यह वाक्य इनलाइन उपलब्ध है लेकिन वहाँ २ सन्दर्भ हैं जिनमें प्रथम सन्दर्भ विश्वसनीय स्रोत नहीं है और द्वितीय सन्दर्भ में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:56, 20 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार: जी, इस वाक्य के साथ दो तीन सन्दर्भ जोड़े हैं।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 16:01, 25 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

रोहित शर्मा

कैप्सन गायब है।
कैप्सन गायब है।

...कि रोहित शर्मा पहले ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दो बार दोहरे शतक लगाए ,साथ ही एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा ३३ चौके और १६ छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम है।--•●राजू जांगिड़ (चर्चा करें●•) 11:57, 10 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

लेख में भाषा सुधार की आवश्यकता है। किसी भाषा विशेषज्ञ से इसके लिए अनुरोध किया जा सकता है। उदाहरण के लिए SM7 जी, सुरेन्द्र जी, अजीत जी, अनिरुद्ध जी आदि।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:45, 20 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें
इस लेख को जांचकर कृपया क्या आप जानते हैं में जगह दें। --•●राजू जांगिड़ (चर्चा करें●•) 18:50, 16 मार्च 2017 (UTC)उत्तर दें

जीलैंडिया

जीलैंडिया की स्थलाकृति
जीलैंडिया की स्थलाकृति

कि जीलैंडिया विश्व का आठवां महाद्वीप है।-- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 14:57, 19 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

लेख किसी पहले ३ मापदण्डों को पूर्ण नहीं करता। कृपया चयन मापदंड देखें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:52, 20 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

२ मई २०१७

विकल्प १: ...कि १९२१ में असहयोग आंदोलन के दौरान बसंती देवी की गिरफ्तारी प्रमुख प्रोत्साहन साबित हुई और व्यापक आंदोलन का कारण बनी? Dharmadhyaksha (वार्ता) 05:24, 2 मई 2017 (UTC)उत्तर दें

@Dharmadhyaksha:, लेख को मैंने थोड़ा ठीक किया है। सन्दर्भ भी मौजूद है। पर मुझे ये तथ्य ज्यादा रोचक और सटीक नहीं लगा। क्या कोई और तथ्य इस लेख में से लगा सकते है।--हिंदुस्थान वासी वार्ता 19:10, 7 मई 2017 (UTC)उत्तर दें
@हिंदुस्थान वासी: मेरे अशुद्ध लेखन को ठीक करनेके लिये धन्यवाद। (बता दूँ कि ये आपको मेरे सारे लेखोमे करना पडेगा) :) अगर आप उचित समझे तो निम्लिखित विकल्प २ कैसा रहेगा? इस अनुसार मैने लेखमे तिलक स्वराज कोष की और जानकारी जोडी है। Dharmadhyaksha (वार्ता) 04:44, 8 मई 2017 (UTC)उत्तर दें
  • विकल्प २: ...कि १९२०-२१ में, बसंती देवीने जलपाईगुड़ी से तिलक स्वराज कोष के लिये स्वर्ण गहने और २००० सोने के सिक्के इकट्ठा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
@Dharmadhyaksha:, ठीक है। एक आखिरी सवाल इनका नाम बसंती ही है या बसंत? इस लिए पूछना पड़ रहा है।--हिंदुस्थान वासी वार्ता 07:42, 8 मई 2017 (UTC)उत्तर दें
उफ्फो, ये तो बडी शर्मनाक गलती थी। बसंती हि सही नाम है। मुझे Google Translate पर इतना अधिक निर्भर नहीं होना चाहिए। धन्यवाद। Dharmadhyaksha (वार्ता) 08:30, 8 मई 2017 (UTC)उत्तर दें

४ मई २०१७

...कि इतिहासकारों ने कहा कि बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई एक प्रकार के संधि शोथ से पीड़ित थी और इस कारण फिल्म बाजीराव मस्तानीमे दिखया नृत्य शारीरिक रूप से संभव नहीं था? Dharmadhyaksha (वार्ता) 05:37, 4 मई 2017 (UTC)उत्तर दें

१२ मई २०१७

अण्णा सालुंके
अण्णा सालुंके

...कि १९१७ कि मूक फ़िल्म लंका दहन में अण्णा सालुंके (चित्रित) ने भारतीय सिनेमा में पहली बार डबल रोल निभाया? Dharmadhyaksha (वार्ता) 06:25, 12 मई 2017 (UTC)उत्तर दें

टिप्पणी: मुझे "डबल रोल" के लिए कोई भी हिंदी शब्द नहीं मिला। यदि आप कोई जानते हैं, तो कृपया परिवर्तन करें। Dharmadhyaksha (वार्ता) 06:25, 12 मई 2017 (UTC)उत्तर दें