पैंटानल
| Pantanal Conservation Area पैंटानल संरक्षण क्षेत्र | |
|---|---|
| विश्व धरोहर सूची में अंकित नाम | |
|
| |
| देश | ब्राज़ील (62%), बोलीविया (20%) और पराग्वे (18%) |
| प्रकार | प्राकृतिक |
| मानदंड | vii, ix, x |
| सन्दर्भ | 999 |
| युनेस्को क्षेत्र | लातिन अमेरिका |
| निर्देशांक | 18°00′00″S 56°30′00″W / 18.00000°S 56.50000°Wनिर्देशांक: 18°00′00″S 56°30′00″W / 18.00000°S 56.50000°W |
| शिलालेखित इतिहास | |
| शिलालेख | 2000 (24वाँ सत्र) |
पैंटानल (पुर्तगाली उच्चारण: [pɐ̃taˈnaw]) विश्व का सबसे विशालकाय आर्द्रभूमि/दलदली भूमि वाला उष्णकटिबन्धीय प्राकृतिक क्षेत्र है। यह मुख्यत: ब्राज़ील के राज्य मातो ग्रोसो दो सुल में स्थित है लेकिन इसके कुछ हिस्से अन्य राज्य मातो ग्रोसो और ब्राज़ील की सीमा पार बोलीविया और पराग्वे तक भी फैले हुए हैं। यह अनुमानत: 140,000 and 195,000 वर्ग किलोमीटर (54,000 and 75,000 वर्ग मील) के क्षेत्रफल में फैला हुआ विशालकाय क्षेत्र है। यहाँ विभिन्न उपक्षेत्रीय पारिस्थितिक तंत्र मौजूद हैं जिनमें विभिन्न किस्म के जलीय, भौगोलिक और पारिस्थितिकीय अभिलक्षण मिलते हैं। इनमें से कम से कम १२ को (रैडमब्राज़ील 1982) में परिभाषित किया गया है।[1][2][3][4][5]
पैंटानल के लगभग 80% आहार क्षेत्र बारिश के मौसम में डूब जाते हैं जिसमें एक बेहद ही विविध और विभिन्न प्रकार के जैव विविधता वाले जलीय पौधों का विकास होता है। इनसे एक बहुत ही भारी संख्या में जलीय पशुओं को विकास में सहायता मिलती है।
"पैंटानल" शब्द पुर्तगाली भाषा के शब्द pântano से निकला है जिसका अर्थ है आद्र/दलदली भूमि।
भूगोल
[संपादित करें]
पैंटानल एक विशालकाय, हल्की ढलान वाला बेसिन है जिसे उपरी व पठारी इलाकों से पानी मिलता है जिसे यह धीरे धीरे पराग्वे नदी व उसकी सहायक नदियों में छोड़ता रहता है। पैराग्वे, ब्राज़ील और बोलिविया में फैला हुआ पैंटानल विश्व का विशालतम आर्द्रभूमि वाला क्षेत्र है।[6] पैंटानल पश्चिम और उत्तर पश्चिम में चिक़्वितानो के सूखे जंगलोॱ, दक्षिण पश्चिम में अरिडचाको के सूखे जंगलों और दक्षिण में आद्र चाको से घिरा हुआ है। केराडो के सवाना उत्तर, पूर्व और दक्षिण पूर्व में मौजूद हैं।[7] पैंटानल में औसत वार्षिक वर्षा 1,000–1,400 मिमि (39–55 in) होती है। इसका औसत तापमान 25 °से (77 °फ़ा) है लेकिन तापमान 0 से 40° से (32 से 104° फ़ा) तक बदलता भी रहता है।
बारिश के मौसम में यहाँ जलस्तर २ से ५ मीटर तक बढ जाता है। पैंटानल के बेसिन क्षेत्र बेहद उपजाऊ हैं और वर्षा के मौसम में यह आसपास की सभी वनस्पतिजात को पोषक तत्व पहुंचाते है।
जैवविविधता व पारिस्थितिकी
[संपादित करें]जलीयगतिकी
[संपादित करें]
पैंटानल में जलभराव व सूखी जमीन का मौसम आता जाता रहता है। बाढ़ आधारित पैंटानल जैसे जैव पारिस्थितिक तंत्र अपने मौसमी जलप्लावन और निर्जलीकरण से समझे जाते हैं।[1][1] विभिन्न मौसमों में यहाँ जलस्तर २ से ५ मीटर तक बढ जाता है और निर्जलीकरण के मौसम में यह बहुत नीचे चला जाता है।
समुद्र स्तर से पैंटानल लगभग 80 से[] तक की ऊँचाई पर है। [1] यहाँ बाढ के क्षेत्रों में औसत वार्षिक वर्षा 1,000 और[] के बीच में होती है। अधिकतर बारिश नवंबर से मार्च के बीच होती है।[1]पराग्वे नदी में पैंटानल के हिस्से वाले क्षेत्रों में जलस्तर दो से पाँच मीटर तक बढ जाता है। अन्य क्षेत्रों में यह उतार चढाव कम होता है।[1] निम्न भूमि और घनी वनस्पतियों की वजह से बाढ का पानी धीरे-धीरे (2 से[] प्रति सेकंड की दर से बाहर निकलता है। [1])

जब ऊपर उठता पानी सूखी जमीन से पहली बार मिलता है तब पानी में ऑक्सीजन की कमी हो जाति है।[1] इसकी वजह से कई बार प्राकृतिक रूप से मछलियों के भारी संख्या में मृत्यु हो जाती है क्योंकि उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिलता। (इसका कारण संदेहास्पद है: यह ऑक्सीजन की कमी के बजाए विष (टॉक्सीन) बनाने वाले बैक्टीरिया जो कम वाले ऑक्सीजन जलाशयों में होते हैं, से भी हो सकता है। (मैक्क्लेन 2002))।
वनस्पतियाँ
[संपादित करें]पैंटानल की वनस्पतियों जिन्हें अक्सर पैंटानल कॉम्पलेक्स भी कहा जाता है आस पास के पारिस्थितिकियों व क्षेत्रों के पेड़-पौधों का मिश्रण है। इनमें आर्द्र उष्णकटिबंधीय अमेजन के वर्षावनों के पौधे, अर्द्ध-शुष्क जंगलों के पौधे जो मुख्यत: पूर्वोत्तर ब्राज़ील में पाये जाते हैं, ब्राज़ील के केराडो सवाना के हरे मैदानों के पेड़-पौधे और बोलीविया और पराग्वे के चाको सवाना की वनस्पतियाँ शामिल हैं। [1] जंगल अधिकतर ऊंचे क्षेत्रों में पाए जाते हैं जबकि घास के हरे मैदानों में मौसमी जलाप्लवन (जल जमाव) होता है। [1] पैंटानल का पारिस्थितिकी तंत्र लगभग 3500 प्रजाति के पौधों का घर है।[उद्धरण चाहिए]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 मैक्क्लेन, माइकल ई. (2002). The Ecohydrology of South American Rivers and Wetlands ["दक्षिण अमेरिकी नदियों और आर्द्रभूमि की जलपारिस्थितिकी"]. International Association of Hydrological Sciences. ISBN 1-901502-02-3. 3 नवंबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 31 अगस्त 2008.
- ↑ सुजन मक्ग्राथ, जोएल सारतोरे द्वारा चित्र, Brazil's Wild Wet, नैशनल जियोग्राफ़िक पत्रिका, अगस्त 2005
- ↑ केड्डी, पॉल; फ्रेज़र, लाक्लैन (2005). The World's Largest Wetlands: Ecology and Conservation ["विश्व की सबसे बड़ी आर्द्रभूमियाँ: पारिस्थितिकी और संरक्षण"]. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय प्रेस. अभिगमन तिथि: 31 अगस्त 2008.[मृत कड़ियाँ]
- ↑ र्हेट ए. बटलर. "Pantanal, the world's largest wetland, disappearing finds new report". mongabay.com. 14 जनवरी 2006 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 10 जनवरी 2006.
- ↑ "The World's largest wetland" ["विश्व की सबसे बड़ी आर्द्रभूमि"]. द नेचर कंजरवेन्सी. मूल से से 23 जनवरी 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 जनवरी 2008.
- ↑ "Pantanal, South America" [पैंटानल, दक्षिण अमेरिका]. wwf.panda.org. 17 जून 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: २९-०६-२०१६.
{{cite web}}: Check date values in:|accessdate=(help) - ↑ "Pantanal, South America ->SURROUNDED BY FORESTS" [पैंटानल, दक्षिण अमेरिका-> जंगलों से घिरा हुआ]. wwf.panda.org. 17 जून 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: २९-०६-२०१६.
{{cite web}}: Check date values in:|accessdate=(help)