"ऐश्वर्या राय बच्चन": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो 178.152.252.229 (Talk) के संपादनों को हटाकर Pinohistro के आखिरी अवतरण को पूर्ववत क...
removed gibberish texts//
पंक्ति 117: पंक्ति 117:
** 2003 - [[देवदास (2002 फ़िल्म)|देवदास]]
** 2003 - [[देवदास (2002 फ़िल्म)|देवदास]]
** 2000 [[हम दिल दे चुके सनम (1999 फ़िल्म)|हम दिल दे चुके सनम]]
** 2000 [[हम दिल दे चुके सनम (1999 फ़िल्म)|हम दिल दे चुके सनम]]
dswsfdgt8oulkhilulggwA


=== [[अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार]] ===
=== [[अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार]] ===

20:39, 24 मई 2016 का अवतरण

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन (जन्म: 1 नवम्बर 1973) ऐश के नाम से भी मशहूर, भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं। १९९४ में मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रहने के बाद उसी साल उन्होंने विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता जीती थी। ऐश्वर्या राय ने हिन्दी के अलावा तेलगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मो मे भी काम किया है।

जीवन

ऐश्वर्या राय का जन्म १ नवम्बर १९७३ को मैंगलूर, कर्नाटक में हुआ था। ऐश्वर्या के पिता का नाम कृष्णराज राय जो पेशे से मरीन इंजीनियर है और माता का नाम वृंदा राय है जो एक लेखक हैं। उनका एक बडा़ भाई है जिसका नाम आदित्य राय है।

ऐश्वर्या राय की मातृ-भाषा तुलु है, इसके अलावा उन्हें कन्नड़, हिन्दी, मराठी, अंग्रेजी और तमिल भाषाओं का भी ज्ञान है। ऐश्वर्या राय की प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा ७ तक) हैदराबाद, आंध्र प्रदेश मे हुई। बाद मे उनका परिवार मुंबई आकर बस गया। मुंबई मे उन्होने शांता-क्रूज स्थित आर्य विद्या मंदिर और बाद मे डी जी रुपारेल कालेज कॉलेज, माटूंगा मे पढा़ई की। पढा़ई के साथ-साथ उन्हें मॉडलिंग के भी प्रस्ताव आते रहे और उन्होने मे मॉडलिंग भी की।

उनको मॉडलिंग का पहला प्रस्ताव उन्हेंकैमलिन कंपनी की ओर से तब मिला जब वो नवीं कक्षा की छात्रा थीं। इसके बाद वो कोक, फूजी और पेप्सी के विज्ञापन में दिखीं। और १९९४ में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उनकी माँग काफी बढी़ और उन्हें कई फिल्मों के प्रस्ताव मिले।

फिल्मी जीवन

उनकी पहली फिल्म इरुवर तमिल में बनी जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया। 2000 में राजीव मेनन द्वारा बनी एक फिल्म कंडूकोंडिन कंडूकोंडिन काफी मशहूर हुई। हिन्दी में उनकी पहली फिल्म और प्यार हो गया थी, हिन्दी फिल्मों में उनका सिक्का संजय लीला भंसाली द्वारा बनायी गयी फिल्म हम दिल दे चुके सनम से जमा और तब से उनकी फिल्में ज्यादातर हिन्दी में ही बनी। 2002 मे संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई फिल्म देवदास मे भी उन्होने काम किया। इसके अलवा उन्होंने कुछ बांग्ला फिल्में की हैं। सन 2004 में ही पहली बार उन्होंने गुरिंदर चड्ढा की एक अंग्रेजी फिल्म ब्राइड ऐंड प्रेज्यूडिस में काम किया। 2006 मे उनकी प्रमुख फिल्मे रही मिसट्रेस ऑफ स्पाइसेस, धूम २ और उमराव जान

आज ऐश्वर्या भारतीय सिनेमा की सबसे मँहगी अभिनेत्रियों में से एक है और भारत की सबसे धनी महिलाओं में शामिल हैं। दुनिया भर में उनके चाहने वालों ने ऐश्वर्या को समर्पित लगभग 17,000 इंटरनेट साइट बना रखे हैं और उनकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है। टाईम पत्रिका ने वर्ष 2004 में उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भी शुमार किया है

निजी जीवन

अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय।

वर्ष 1999 में, राय ने बॉलीवुड सितारे सलमान ख़ान के साथ डेटिंग की, उनका सम्बन्ध मिडिया में भी तब तक छाया रहा जब तक 2001 में वो एक दूसरे से अलग नहीं हो गये। सम्बन्ध विच्छेद के कारण के रूप में राय ने खान के लिए "दुरुपयोग (मौखिक, शारीरिक और भावनात्मक), बेवफाई और अपमान के आरोप लगाये।[1] वर्ष 2009 में टाइम्स ऑफ़ इण्डिया के एक लेख के अनुसार खान ने कभी भी उसकी पिटाई किये जाने से मना किया।: "यह सच नहीं है कि मैंने एक औरत को मारा।"[2]

ऐश्वर्या की फिल्में

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2010 रावण
2008 पिंक पेंथर २ सोनिया अंग्रेजी फ़िल्म
2008 सरकार २ अनीता
2008 जोधा अकबर जोधा
2007 गुरु सुजाता
2007 द लास्ट लीज़न अंग्रेजी फ़िल्म
2007 जर्नी एक्रॉस इंडिया अंग्रेजी फ़िल्म
2006 उमराव जान
2006 प्रोवोक्ड
2006 धूम २ सुनहरी
2005 द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज़
2005 शब्द अन्तरा
2005 बंटी और बबली
2004 क्यूँ ! हो गया ना दिया मल्होत्रा
2004 ख़ाकी महालक्ष्मी
2004 ब्राइड एंड प्रीजुडिस ललिता
2004 रेनकोट
2003 दिल का रिश्ता
2003 कुछ ना कहो नम्रता
2003 चोकर बाली बिनोदिनी बंगाली फ़िल्म
2002 देवदास पारो
2002 हम किसी से कम नहीं कोमल
2002 २३ मार्च १९३१:शहीद
2002 शक्ति
2002 हम तुम्हारे हैं सनम सुमन
2001 अलबेला सोनिआ
2000 ढ़ाई अक्षर प्रेम के
2000 हमारा दिल आपके पास है प्रीति
2000 जोश शिर्ले
2000 कंदुकोन्दैन कंदुकोन्दैन मीनाक्षी तमिल फ़िल्म
2000 मोहब्बतें
1999 ताल मानसी
1999 आ अब लौट चलें
1999 हम दिल दे चुके सनम नन्दिनी
1999 रवोयी चंदामामा तेलगु फ़िल्म
1998 जींस तमिल फ़िल्म
1997 और प्यार हो गया आशी
1997 इरुवर

नामांकन और पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार

ज़ी सिने पुरस्कार

सन्दर्भ

  1. "Salman Khan chapter was a nightmare in my life: Aishwarya Rai". अभिगमन तिथि 13 सितम्बर 2013. नामालूम प्राचल |trans_title= की उपेक्षा की गयी (|trans-title= सुझावित है) (मदद)
  2. "Salman didn't hit Ash!". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 10 सितम्बर 2009. अभिगमन तिथि 13 सितम्बर 2013. It's not true that I hit a woman. नामालूम प्राचल |trans_title= की उपेक्षा की गयी (|trans-title= सुझावित है) (मदद)

बाहरी कड़ियाँ