शक्ति (2002 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शक्ति

शक्ति का पोस्टर
निर्देशक कृष्ण वामसी
लेखक कमल पांडे (संवाद)
निर्माता श्रीदेवी
अभिनेता करिश्मा कपूर,
नाना पाटेकर,
संजय कपूर,
शाहरुख़ ख़ान
संगीतकार इस्माइल दरबार
प्रदर्शन तिथियाँ
20 सितम्बर, 2002
देश भारत
भाषा हिन्दी

शक्ति 2002 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन ड्रामा फ़िल्म है। करिश्मा कपूर, नाना पाटेकर और संजय कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जबकि शाहरुख खान, दीप्ति नवल, रितु शिवपुरी और प्रकाश राज की सहायक भूमिका है। ऐश्वर्या राय एक आइटम नंबर में दिखाई दी हैं। फिल्म तब सेवानिवृत्त अभिनेत्री श्रीदेवी (संजय कपूर की भाभी) द्वारा बनाई गई थी और यह उनकी वापसी फिल्म मानी जाती थीं। लेकिन जब उन्हें पता चला कि वह गर्भवती थी तो उन्होंने शुरुआत में काजोल को अपनी भूमिका की पेशकश की। लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया तो इसलिये करिश्मा कपूर को लिया गया।

संक्षेप[संपादित करें]

शेखर (संजय कपूर) और नंदिनी (करिश्मा कपूर) कनाडा में रहने वाले एक भारतीय जोड़े हैं। वह अपने छोटे बेटे राजा के साथ रहते हैं। शेखर भारत में हिंसा की खबर सुनता है और अपने परिवार के घर जाता है, जो कि राजस्थान के ग्रामीण इलाके में है। नंदिनी यह देखकर चौंक जाती है कि शेखर का परिवार गहराई से पितृसत्तात्मक है और शेखर के पिता नरसिम्हा (नाना पाटेकर) की अगुवाई में सामंती गिरोह युद्धों में उलझा हुआ है।

शेखर इन विवादों को खत्म करने की कोशिश करता है लेकिन प्रतिद्वंद्वी गिरोह द्वारा उसपर हमला किया जाता है और वह मारा जाता है। नंदिनी जो अचानक एक विधवा बन जाती है, अपने बेटे के साथ भारत छोड़ने का फैसला करती है। लेकिन नरसिम्हा इस बात की अनुमति नहीं देता है और उन्हें वास्तव में कैद करता है। भागने के लिए बेताब, शेखर की मां और बहन ही उसके सहयोगी हैं। नंदिनी जय सिंह (शाहरुख खान) से मदद मांगती है, जो हिचकिचाहट के बाद जयपुर की ट्रेन में उसे बिठा देता है।

जय नरसिम्हा के आदमियों के साथ लड़ाई में संलग्न होता है और सफलतापूर्वक नंदिनी और राजा की रक्षा करता है। लेकिन वह मर जाता है। शेखर की मां भावनात्मक रूप से नरसिम्हा से नंदिनी और उसके बेटे को जाने देने की मांग करती है, लेकिन वह नहीं मानता है। हवाई अड्डे पर, नरसिम्हा अपने पोते से बातचीत करने के बाद भावना से अभिभूत हो जाता है और नंदिनी और राजा को शांतिपूर्वक छोड़कर कनाडा वापस जाने की अनुमति देता है।

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

क्र॰शीर्षकगीतकारसंगीतकारगायकअवधि
1."ऐ चाँद मेरे दिल के"महबूबइस्माइल दरबारकविता कृष्णमूर्ति6:57
2."दिल ने पुकारा है"महबूबइस्माइल दरबारअलका याज्ञिक, अदनान सामी6:27
3."डमरु बाजे"महबूबइस्माइल दरबारसुखविंदर सिंह, महालक्ष्मी अय्यर6:15
4."हम तुम मिले" (महिला)महबूबइस्माइल दरबारकविता कृष्णमूर्ति6:10
5."हम तुम मिले" (पुरुष)महबूबइस्माइल दरबारअदनान सामी5:37
6."इश्क कमीना"समीरअनु मलिकअलका याज्ञिक, सोनू निगम5:26
7."झूमती घटा में"लागू नहींनवीन कुमारवाद्य संगीत6:29
8."झूमती घटा में"महबूबइस्माइल दरबारमोहम्मद सलामत6:33
9."मेरे मुन्ने राजा"महबूबइस्माइल दरबारअनुराधा पौडवाल4:02

नामांकन और पुरस्कार[संपादित करें]

वर्ष नामित कार्य पुरस्कार परिणाम
2003 करिश्मा कपूर फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार नामित
नाना पाटेकर फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार नामित

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]