"ऐश्वर्या राय बच्चन": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
→‎ऐश्वर्या की फिल्में: छोटा सा सुधार किया।
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
|caption = ऐश्वर्या राय सन् २०१७ में
|caption = ऐश्वर्या राय सन् २०१७ में
|birth_date ={{जन्म तिथि एवं आयु|१९७३|११|१ }}
|birth_date ={{जन्म तिथि एवं आयु|१९७३|११|१ }}
|birth_place = [[मैंगलूर]], [[कर्नाटक]], [[भारत]]
|birth_place =
[[मैंगलूर]], [[कर्नाटक]], [[भारत]]
|residence = [[मुम्बई]], [[महाराष्ट्र]], भारत
|residence = [[मुम्बई]], [[महाराष्ट्र]], भारत
|spouse = [[अभिषेक बच्चन]] (२००७–अबतक)
|spouse = [[अभिषेक बच्चन]] (२००७–अबतक)

08:56, 23 अगस्त 2018 का अवतरण

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय सन् २०१७ में
जन्म 1 नवम्बर १९७३ (१९७३-11-01) (आयु 50)
मैंगलूर, कर्नाटक, भारत
आवास मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल १९९१–अबतक
ऊंचाई 5 फीट 7 इंच (1.70 मी॰)
जीवनसाथी अभिषेक बच्चन (२००७–अबतक)
बच्चे १ (बेटी)
हस्ताक्षर

ऐश्वर्या राय बच्चन (जन्म: 1 नवम्बर 1973) ऐश के नाम से भी मशहूर, भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं। १९९४ में मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रहने के बाद उसी साल उन्होंने विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता जीती थी। ऐश्वर्या राय ने हिन्दी के अलावा तेलगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मो में भी काम किया है।

जीवन

ऐश्वर्या राय का जन्म १ नवम्बर १९७३ को मैंगलूर, कर्नाटक में हुआ था। ऐश्वर्या के पिता का नाम कृष्णराज राय जो पेशे से मरीन इंजीनियर है और माता का नाम वृंदा राय है जो एक लेखक हैं। उनका एक बडा़ भाई है जिसका नाम आदित्य राय है।

ऐश्वर्या राय की मातृ-भाषा तुलु है, इसके अलावा उन्हें कन्नड़, हिन्दी, मराठी, अंग्रेजी और तमिल भाषाओं का भी ज्ञान है। ऐश्वर्या राय की प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा ७ तक) हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में हुई। बाद में उनका परिवार मुंबई आकर बस गया। मुंबई में उन्होने शांता-क्रूज स्थित आर्य विद्या मंदिर और बाद में डी जी रुपारेल कालेज कॉलेज, माटूंगा में पढा़ई की। पढा़ई के साथ-साथ उन्हें मॉडलिंग के भी प्रस्ताव आते रहे और उन्होने में मॉडलिंग भी की।

उनको मॉडलिंग का पहला प्रस्ताव उन्हेंकैमलिन कंपनी की ओर से तब मिला जब वो नवीं कक्षा की छात्रा थीं। इसके बाद वो कोक, फूजी और पेप्सी के विज्ञापन में दिखीं। और १९९४ में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उनकी माँग काफी बढी़ और उन्हें कई फिल्मों के प्रस्ताव मिले।

फिल्मी जीवन

उनकी पहली फिल्म इरुवर तमिल में बनी जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया। 2000 में राजीव मेनन द्वारा बनी एक फिल्म कंडूकोंडिन कंडूकोंडिन काफी मशहूर हुई। हिन्दी में उनकी पहली फिल्म और प्यार हो गया थी, हिन्दी फिल्मों में उनका सिक्का संजय लीला भंसाली द्वारा बनायी गयी फिल्म हम दिल दे चुके सनम से जमा और तब से उनकी फिल्में ज्यादातर हिन्दी में ही बनी। 2002 में संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई फिल्म देवदास में भी उन्होने काम किया। इसके अलवा उन्होंने कुछ बांग्ला फिल्में की हैं। सन 2004 में ही पहली बार उन्होंने गुरिंदर चड्ढा की एक अंग्रेजी फिल्म ब्राइड ऐंड प्रेज्यूडिस में काम किया। 2006 में उनकी प्रमुख फिल्मे रही मिसट्रेस ऑफ स्पाइसेस, धूम २ और उमराव जान

आज ऐश्वर्या भारतीय सिनेमा की सबसे मँहगी अभिनेत्रियों में से एक है और भारत की सबसे धनी महिलाओं में शामिल हैं। दुनिया भर में उनके चाहने वालों ने ऐश्वर्या को समर्पित लगभग 17,000 इंटरनेट साइट बना रखे हैं और उनकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है। टाईम पत्रिका ने वर्ष 2004 में उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भी शुमार किया है

निजी जीवन

अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय।

वर्ष 1999 में, राय ने बॉलीवुड सितारे सलमान ख़ान के साथ डेटिंग की, उनका सम्बन्ध मिडिया में भी तब तक छाया रहा जब तक 2001 में वो एक दूसरे से अलग नहीं हो गये। सम्बन्ध विच्छेद के कारण के रूप में राय ने खान के लिए "दुरुपयोग (मौखिक, शारीरिक और भावनात्मक), बेवफाई और अपमान के आरोप लगाये।[1] वर्ष 2009 में टाइम्स ऑफ़ इण्डिया के एक लेख के अनुसार खान ने कभी भी उसकी पिटाई किये जाने से मना किया।: "यह सच नहीं है कि मैंने एक औरत को मारा।"[2]

== ऐश्वर्या की फिल्में ==hum dil de chuke sanam

नामांकन और पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार

ज़ी सिने पुरस्कार

सन्दर्भ

  1. "Salman Khan chapter was a nightmare in my life: Aishwarya Rai". अभिगमन तिथि 13 सितम्बर 2013. नामालूम प्राचल |trans_title= की उपेक्षा की गयी (|trans-title= सुझावित है) (मदद)
  2. "Salman didn't hit Ash!". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 10 सितम्बर 2009. अभिगमन तिथि 13 सितम्बर 2013. It's not true that I hit a woman. नामालूम प्राचल |trans_title= की उपेक्षा की गयी (|trans-title= सुझावित है) (मदद)

बाहरी कड़ियाँ