सिमलिपाल राष्ट्रीय अभ्यारण्य
सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान | |
---|---|
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान) | |
अवस्थिति | ओडिशा, भारत |
निकटतम शहर | बारीपदा |
निर्देशांक | 21°45′N 86°20′E / 21.750°N 86.333°Eनिर्देशांक: 21°45′N 86°20′E / 21.750°N 86.333°E |
क्षेत्रफल | 845.70 km². |
स्थापित | 1980 |
आगंतुक | NA (2005 में) |
शासी निकाय | वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार |
सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान भारत के ओडीशा राज्य के मयूरभंज अनुसूचित जिला में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है तथा एक हाथी अभयारण्य है।[1] इस उद्यान का नाम सेमल या लाल कपास के पेड़ों की वजह से पड़ा है जो यहाँ बहुतायत में पाये जाते हैं। यह पार्क ८४५.७० वर्ग किलोमीटर (३२६.५३ वर्ग मील) के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें जोरांडा और बरेहीपानी जैसे खूबसूरत झरने हैं। इस उद्यान में ९९ बाघ, ४३२ हाथियों के अलावा गौर तथा चौसिंगे भी वास करते हैं। ओडिशा के मयूरभंज जिला मे अवस्थित मयूरभंज राज्य के पूर्ववर्ती शासकों का यह शिकार स्थल प्रोजेक्ट टाइगर के अन्तर्गत शामिल किया गया है। 1956 में इसका चयन आधिकारिक रूप से टाइगर रिजर्व के लिए किया गया था। बारीपदा से 60 किलोमीटर दूर स्थित इसको वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया जो 2277.07 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। घने जंगलों, झरनों और पहाड़ियों से समृद्ध इस पार्क में विविध वन्यजीवों को नजदीक से देखा जा सकता है। बाघ, हिरन, हाथी और अन्य बहुत से जीव इस पार्क में मूलत: पाए जाते हैं।
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
विकियात्रा पर Simlipal National Park के लिए यात्रा गाइड
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "Simlipal National Park". Department of tourism, Orissa. अभिगमन तिथि २०/११/२०१२.
|accessdate=
में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)