बेतवा नदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(बेतवा से अनुप्रेषित)
बेतवा नदी
Betwa River
वेत्रवती

ओरछा के समीप बेतवा नदी

बेतवा यमुना नदी की उपनदी है
बेतवा नदी is located in भारत
बेतवा नदी
भारत में नदी का मुहाना
स्थान
देश  भारत
राज्य मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश
नगर विदिशा, साँची, ओरछा
भौतिक लक्षण
नदीशीर्षविंध्याचल
 • स्थानकुम्हारागाँव (ग्राम), रायसेन ज़िला, मध्य प्रदेश, भारत
नदीमुख यमुना नदी
 • स्थान
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
 • निर्देशांक
25°55′03″N 80°12′45″E / 25.91750°N 80.21250°E / 25.91750; 80.21250निर्देशांक: 25°55′03″N 80°12′45″E / 25.91750°N 80.21250°E / 25.91750; 80.21250
प्रवाह 
 • स्थानराजघाट बाँध
 • औसत658 m3/s (23,200 घन फुट/सेकंड)
 • अधिकतम3,178 m3/s (112,200 घन फुट/सेकंड)
जलसम्भर लक्षण
उपनदियाँ  
 • दाएँ बीना नदी

बेतवा नदी (Betwa River), जिसका प्राचीन नाम वेत्रवती (Vetravati) था, भारत के मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्यों में बहने वाली एक नदी है। यह यमुना नदी की उपनदी है। यह मध्य प्रदेश में रायसेन ज़िले के कुम्हारागाँव से निकलकर उत्तर-पूर्वी दिशा में बहती हुई भोपाल, विदिशा, झाँसी, ललितपुर आदि ज़िलों से होकर बहती है। इसके ऊपरी भाग में कई झरने मिलते हैं, किन्तु झाँसी के निकट यह काँप के मैदान में धीमे-धीमें बहती है। इसकी सम्पूर्ण लंबाई 590 किलोमीटर है। यह बुंदेलखण्ड पठार की सबसे लम्बी नदी है। यह हमीरपुर के निकट यमुना में मिल जाती है। इसके किनारे सांची और विदिशा के प्रसिद्ध व सांस्कृतिक नगर स्थित हैं। लोगों का मानना है कि,आल्हा की लडाई में इतना खून बहाया गया की पूरी नदी लाल हो गयी थी उस समय से अब तक यहां लाल रंग का मौरंग पाया जाता है।बीना नदी इसकी एक प्रमुख उपनदी है।[1]

लोक संस्कृति में[संपादित करें]

भारतीय नौसेना ने बैटवा नदी के सम्मान में एक फ्रिगेट्सको आईएनएस बेतवा नाम दिया है[2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Shukla, D.C. 1994 Habitat characteristics of wetlands of the Betwa Basin, India, and wintering populations of endangered waterfowl species. Global wetlands.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 16 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 सितंबर 2017.