देशवाल
देशवाल, देसवाल एक जाट गोत्र और उपनाम है। पुराने समय में देशवाल गोत्र के महाराजा भी हुए है, देशवाल वंश खाप पंचायतो के लिए भी चर्चित रहा है | देशवाल वंश के राजा महाराजा कुरुपाल देशवाल रहे है जिनका हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और राजस्थान में राज रहा है | देश की आजादी और महाराजा सूरजमल, महाराजा शेर-ए-पंजाब रणजीत सिंह समेत देश की आजादी की लड़ाई में देशवाल लड़ाको ने बहुत योगदान दिया। देशवाल लड़ाको ने कई बार राजस्थान के राजपूत राजाओ से बैर लिया था| जिनमे जयपुर, जोधपुर, करौली, मेवाड़, नीमराना और जैसलमेर शामिल है | नीमराना के मंढाणी-बुबरियावाली में देशवाल गोत्र वाले जाट हरियाणा के रोहतक से आए हुए हैं। [1][2][3][4]
उत्तर प्रदेश के मथुरा और हाथरस जिले में भी देशवाल गोत्र के कई गांव हैं, जो अपना गोत्र देशवार लिखते हैं। मथुरा जिले के बल्देव ब्लॉक में दौलतपुर गांव के पूर्वज भरतपुर जिले के भदीरा गांव से आए थे।[5]
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ "index". 4dw.net. अभिगमन तिथि: 2025-10-19.
- ↑ (A glossary of the Tribes and Castes of the Punjab and North-West Frontier Province By H.A. Rose Vol II/D), p.233
- ↑ (A glossary of the Tribes and Castes of the Punjab and North-West Frontier Province By H.A. Rose Vol II/B), p.166
- ↑ विद्या प्रकाश त्यागी (2009). Martial races of undivided India [अविभाजित भारत की योद्धा जातियाँ] (अंग्रेज़ी भाषा में). ज्ञान बुक्स प्राइवेट लिमिटेड. p. 71. ISBN 9788178357751.
- ↑ सिंह, अमूल्य कुमार; सिंह, सुमन (2024-02-06). "बाल अपराध : समस्या एवं सामाधान". Humanities and Development. 18 (02): 99–103. डीओआई:10.61410/had.v18i2.152. आईएसएसएन 0973-8541.