"सदस्य वार्ता:संजीव कुमार": अवतरणों में अंतर

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
→‎प्रश्न: उत्तर
पंक्ति 535: पंक्ति 535:
आपको याद होगा कि कुछ समय पहले [[वार्ता:शोर का अल्गोरिद्म]] पृष्ठ पर मैंने अपनी निजी जानकारी दे दी थी। मैं इस जानकारी को विकिपीडिया से हटाना चाहता हूँ। क्या ये संभव है? धन्यवाद। --[[सदस्य:Gaurav561|गौरव]] ([[सदस्य वार्ता:Gaurav561|वार्ता]]) 10:53, 13 अक्टूबर 2016 (UTC)
आपको याद होगा कि कुछ समय पहले [[वार्ता:शोर का अल्गोरिद्म]] पृष्ठ पर मैंने अपनी निजी जानकारी दे दी थी। मैं इस जानकारी को विकिपीडिया से हटाना चाहता हूँ। क्या ये संभव है? धन्यवाद। --[[सदस्य:Gaurav561|गौरव]] ([[सदस्य वार्ता:Gaurav561|वार्ता]]) 10:53, 13 अक्टूबर 2016 (UTC)
:{{सुनो|Gaurav561}} सम्बंधित पृष्ठ से अपनी निजी जानकारी हटाकर [[वि:प्रबन्धक सूचनापट]] पर उसकी दृश्यता छुपाने का अनुरोध करें।<span style="color:green;">☆★</span>[[u:संजीव कुमार|<u><span style="color:Magenta;">संजीव कुमार</span></u>]] ([[User talk:संजीव कुमार|<span style="color:blue;">✉✉</span>]]) 11:20, 13 अक्टूबर 2016 (UTC)
:{{सुनो|Gaurav561}} सम्बंधित पृष्ठ से अपनी निजी जानकारी हटाकर [[वि:प्रबन्धक सूचनापट]] पर उसकी दृश्यता छुपाने का अनुरोध करें।<span style="color:green;">☆★</span>[[u:संजीव कुमार|<u><span style="color:Magenta;">संजीव कुमार</span></u>]] ([[User talk:संजीव कुमार|<span style="color:blue;">✉✉</span>]]) 11:20, 13 अक्टूबर 2016 (UTC)
:: धन्यवाद --[[सदस्य:Gaurav561|गौरव]] ([[सदस्य वार्ता:Gaurav561|वार्ता]]) 11:41, 13 अक्टूबर 2016 (UTC)

11:41, 13 अक्टूबर 2016 का अवतरण


नमस्कार संजीव जी दर्जी समाज का कोई लेख नहीं मिला ।लिखे।


WHY DETELE MY USER PAGE DATA

Hi, Sir mene apna user page banaya hai par uske data delete kar diye jate hai and sir, me apne dear teacher ka panna chahata hu


हिरन गाँव फ़िरोज़ाबाद

सर हिरन गाँव के वारे में मदद चाइये Prashanttiwari123 (वार्ता) 15:55, 28 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

लोगो

विकि लोगो में कौन सा फॉन्ट उपयोग करना ठीक रहेगा? यहाँ --Sfic (वार्ता) 07:32, 5 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

संजीव जी, मैंने इस छवि को कलम फॉन्ट से बनाया है। यह फॉन्ट गूगल फॉन्ट पर निःशुल्क मिलता है। क्या इस फॉन्ट से लोगो बनाया जा सकता है। कृति देव फॉन्ट से लोगो बनाना आसान होता है, लेकिन उसका कोई जानकारी ही नहीं दिख रहा है। --Sfic (वार्ता) 14:56, 5 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

क्या ये लॉगो के लिए ठीक रहेगा?--Sfic (वार्ता) 09:19, 6 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

छवि और हिन्दी नाम अब विकिसूक्ति में दिख रहा है। कुछ प्रश्न भी है-
  1. विक्षनरी में 12,553 शब्द है दिखाई दे रहा है और एक जगह 1,20,000 से अधिक है?
  2. यह और यह योगदान को देखें। बहुत अजीब तरह से शब्दों को बनाया गया है।
  3. विकिस्रोत में दो अलग अलग श्रेणी हिन्दी और Hindi नाम से है। लेख दोनों में है। इसमें से कौन सा हिन्दी के लिए ठीक है। Hindi वाले श्रेणी में अधिक पृष्ठ होने के कारण मैंने उसे यहाँ डाल दिया था।

--Sfic (वार्ता) 14:30, 13 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

  1. विक्षनरी पर कुल शब्दों की संख्या 12,553 ही है लेकिन कुल पृष्ठों की संख्या 1,20,000 से अधिक है। पृष्ठों में सभी चर्चा पृष्ठ, सदस्य पृष्ठ, साँचे, स्क्रिप्ट पृष्ठ आदि शामिल हैं। लेकिन शब्दों की संख्या में केवल मुख्य नामस्थान वाले पृष्ठों की गणना ही होती है। उदाहरण के लिए हमारे यहाँ हिन्दी विकिपीडिया पर कुल लेख 1,01,403 हैं लेकिन कुल पृष्ठों की संख्या 5,57,542 है।
  2. ये योगदान, वैभव जैन जी का बॉट खाता है और बॉट खाते से सम्पादन करते समय कुछ त्रुटियाँ सम्भव हैं। लेकिन मुझे इनमें कुछ अजीब नहीं लगा। क्या आप कोई उदाहरण देकर बतायेंगे? विशेष:योगदान/WiktBot मुझे नहीं मिला।
  3. https://wikisource.org/wiki हिन्दी विकिस्रोत] अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ है। अतः आप जिस रूप में चाहते हो उस रूप में उसे मूर्त रूप दे सकते हो। अभी मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। आप चाहो तो इसकी चर्चा चौपाल पर करना उचित होगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:23, 14 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]
बॉट का गलती से मैंने हिन्दी विकिपीडिया का कड़ी डाल दिया था। hi:wikt:विशेष:योगदान/WiktBot और hi:wikt:विशेष:योगदान/VibhijainBot के विक्षनरी के योगदान देखें। मुझे यहाँ लेखों की संख्या 120,270 दिख रहा है। टेबल के ऊपर में article भी लिखा हुआ है।--Sfic (वार्ता) 15:45, 14 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]
शायद यह संख्या, किसी त्रुटि के कारण दिखाई दे रही है। इसके अलावा WiktBot एवं VibhijainBot के विक्षनरी सम्पादनों को हटाया जा सकता है। इसके लिए आपको वहाँ चौपाल पर एक सन्देश छोड़ना होगा और एक सप्ताह बाद कार्य आरम्भ करना होगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:13, 16 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

Article request

Are you interested in starting en:Capital punishment in India? WhisperToMe (वार्ता) 07:43, 8 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@WhisperToMe: Done but not for the complete page.☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:30, 22 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
Thank you so much! It's fine to just start with some content WhisperToMe (वार्ता) 18:12, 28 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

अनुवाद

संजीव जी, login/logout का मैंने पहले चौपाल पर इसके स्थान पर प्रवेश/प्रस्थान का उपयोग करने के बारे में लिखा था। जो गूगल, अन्य हिन्दी से मिलते जुलते भाषाओं के विकि में भी उपयोग होता है। क्या सभी login/logout को इसी में अनुवाद करना ठीक रहेगा? और suppressor का हिन्दी में क्या अनुवाद ठीक रहेगा। कृपया ‎Vishvas vasuki जी के चौपाल में अनुरोध को भी एक बार देख लें। और Parvezsagar ने विकिपीडिया:प्रयोगस्थल को सदस्य:प्रयोगस्थल पर स्थानांतरित कर दिया। और विकिस्रोत में मैंने कुछ पीडीएफ़ फ़ाइल भी देखा था, लेकिन मुझे समझ नहीं आया कि उसमें कैसे डाला गया है। क्या इसमें उपयोग करने के लिए सीधे पीडीएफ़ फ़ाइल को कॉमन्स में डालना है। --Sfic (वार्ता) 16:30, 20 मार्च 2016 (UTC)[उत्तर दें]

मुझे लगता है login/logout के स्थान पर प्रवेश/प्रस्थान करना उचित है क्योंकि अन्य परियोजनाओं पर इसे प्रवेश/प्रस्थान ही किया हुआ है। सभी स्थानों पर इसे प्रवेश/प्रस्थान करना उचित होगा या नहीं, ये स्थान देखकर ही निर्धारित किया जा सकता है। उदाहरण के लिए मुझे कहीं लिखना हो कि "प्रवेश/प्रस्थान के तुल्य अंग्रेज़ी शब्द लॉग-इन/लॉग-आउट हैं।" तो इसमें अनुवाद सम्भव नहीं है।
आपने suppressor शब्द कहाँ पर देखा है, उससे ही इसका अनुवाद बताना उचित रहेगा। वि:प्रयोगस्थल को पुनः स्थानान्तरित कर दिया गया है। फायलें सामान्यतः कॉमन्स से लेना उचित है और अच्छा रहेगा। यदि आपको कुछ ज्यादा ही आवश्यक महसूस हो तो स्थानीय प्रकल्प पर भी अपलोड कर सकते हो लेकिन इससे बचने का प्रयास करना उचित रहेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 08:50, 22 मार्च 2016 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद, जितने जगह में प्रवेश/प्रस्थान शब्द ठीक रहेगा वहाँ पर इसी का उपयोग करूंगा बाकी जगह में लॉग-इन/लॉग-आउट का। suppressor एक सदस्य समूह है। --Sfic (वार्ता) 12:41, 22 मार्च 2016 (UTC)[उत्तर दें]

Aircraft

en:Aircraft के लिए मुझे वायुयान ही सही शीर्षक लग रहा है। लेकिन यह लेख en:Airplane से जुड़ा हुआ है। मैंने जब इस लेख को हवाई जहाज में स्थानांतरित करने की कोशिश किया तो पता चला कि यह लेख वायुयान को र्प्रेषित किया गया है। लेख पहले से बने होने के कारण उसे स्थानांतरित नहीं कर पाया। --Sfic (वार्ता) 10:05, 28 मार्च 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@Sfic: वायुयान लेख की सामग्री भी en:Aircraft के अनुरूप ही है। अतः इन्हें स्थानान्तरित करने की आवश्यकता नहीं है। सम्बंधित विकिडाटा कड़ी से वायुयान को हटाकर "हवाई जहाज" को जोड़ना है। याद रहे, यह कार्य सम्पन्न करने से पहले हवाई जहाज नामक लेख में कुछ सामग्री डालना आवश्यक है। इसके बाद वायुयान नामक पृष्ठ को सम्बंधित विकिडाटा कड़ी से जोड़ दो।☆★संजीव कुमार (✉✉) 08:31, 29 मार्च 2016 (UTC)[उत्तर दें]

सहायता

मैंने अभी कुछ सांचे आयात किये थे जिनमें साँचा:track gauge भी था। इसके पेज पर "स्क्रिप्ट में त्रुटि , मोड्यूल नहीं" लिखा आ रहा है तो क्या मैं मोड्यूल:ट्रैक गेज आयात कर लूँ?(कुछ करने से पहले पूछना सही समझा)....धन्यवाद। -- चक्रपाणी  वार्ता  05:49, 6 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@चक्रपाणी: या तो आप सम्बंधित मोड्यूल को आयात कर सकते हो अन्यथा इसके पुराने अवतरण को स्थापित कर सकते हो। मोड्यूल आयात करने में अभी तक थोड़ी समस्या यह है कि कुछ मोड्यूल अभी तक हिन्दी विकि पर काम नहीं करते। लेकिन आप बेहिचक इनको आयात कर सकते हो। इनको सम्पादित करने का भी प्रयास करो। यदि सफलता मिलती है तो बहुत अच्छी बात है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 10:18, 6 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

धन्यवाद

संजीव जी, मेरा प्रबंधक-पद के लिये समर्थन करने के लिये बहुत-बहुत धन्यवाद। हिन्दीविकि भलाई के लिये मुझ से जो भी बन पड़ेगा, मैं करूँगा। --Hunnjazal (वार्ता) 16:43, 12 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@Hunnjazal: प्रबन्धक बनने पर बधाई हो। आशा है अब आप प्रबन्धकीय कार्य में अपना रचनात्मक योगदान दोगे और हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों को जोड़ने में सकारात्मक योगदान देते रहोगे।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:09, 12 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

प्रश्न

नमस्ते संजीव जी! पुनरीक्षण के दौरान मिले इस संपादन और इस संपादन द्वारा जोड़ा गया सन्दर्भ विश्वसनीय है? --त्यम् मिश्र बातचीत 13:56, 15 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

मुझे तो विश्वसनीय वेबसाइट नहीं लग रही लेकिन एक-दो कड़ी देने में कोई परेशानी नहीं है। यदि इसकी कड़ी देने वाले सदस्य लगातार ऐसा काम करें तो इस सन्दर्भ को प्रचार समझकर हटा देना चाहिए।☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:09, 15 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

तुम्हारी परेशानी क्या है

तुम्हारी परेशानी क्या है, मेरे द्वारा बनाए गए पेज को डिलीट किसलिए कर दिया। ज्यादा गलतियाँ ढूँढने की कोशिश ना करें। अपने काम से काम रखना सीखो। अगर उस पेज के लिए तुम्हें स्रोत नहीं दिखा तो तुमने डिलीट ही कर दिया........वाह!--— इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक हैं -Aman vikal arya (वार्तायोगदान)

देखें

इस सम्पादन में गलती से आपसे "मोटे अक्षर" लिख गया है। और पता नहीं क्यों मुझे आपका ये सम्पादन जाँचना पड़ा (वार्ता वाला भी)।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 16:35, 20 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

धन्यवाद पीयूष जी, एक प्रबन्धक को ऐसी गलतियों से बचना चाहिए। ये एक बड़ी भूल थी। भविष्य में भी इस तरह की गलती होने पर कृपया मुझे बतायें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 08:43, 21 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

RTRC (Unpatrolled) में आपका संपादन

नमस्ते संजीव जी, एक जिज्ञासा है। मुझे RTRC द्वारा पुनरीक्षण करते समय आपका यह संपादन सूची में दिखा और यह अभी भी अ-पुनरीक्षित है । जबकि आप प्रबंधक हैं और मैं केवल गैर-पुनरीक्षित संपादनों की जाँच कर रहा था। ऐसा कैसे हो सकता है?? मुझे इसे पुनरीक्षित मार्क करना पड़ा! --त्यम् मिश्र बातचीत 17:19, 21 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

इसे देखकर भी आपके कथन की पुष्टि होती है। इसे आप मॅटा विकि पर लिख सकते हैं। शायद वहाँ कोई उचित समाधान मिले।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:50, 21 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
यही चीज मैंने उपर भी कही है। मुझे संजीव जी का सा:क्या आप जानते हैं पर और इसके वार्ता पर किया गया सम्पादन जाँचना पड़ा।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 04:39, 23 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

हेल्लो

नमस्कार संजीव जी मैंने देखा आपका बोट काफी कार्य करता है। मैं पाइथन 3.6 पर कार्य कर रहा हूँ। आगे pyविकीबोट पर भी कार्य करने का विचार है। शायद भविष्य में बोट बनाऊं। फिलहाल आपका क्या विचार है अभी मैंने pyविकीबोट डाउनलोड तो नहीं किया है? जैसा मैंने विकीबोट पेज पर पढ़ा बोट ऑफलाइन(पीसी पर पाइथन और pyविकीबोट इनस्टॉल करके) इनस्टॉल करके चलना ज्यादा सही रहेगा या ऑनलाइन मतलब साईट से सीधे। --- चक्रपाणी  वार्ता  15:19, 22 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@चक्रपाणी: आपका ऑफ़लाइन से क्या मतलब है। मैं तो बॉट से जो भी सम्पादन करता हूँ वो उसी समय करता हूँ जिस समय इंटरनेट होता है। हाँ, इतना जरूर है कि उस समय मैं कंप्यूटर के सामने बैठा रहूँ ऐसा आवश्यक नहीं है। इसके अतिरिक्त आप पायथॉन 3.6 के साथ pywikibot को काम में ले सकते हैं। आप चाहो तो अभी बॉट खाते के लिए आवेदन कर सकते हैं लेकिन उसके लिए आपको कुछ सम्पादन करके दिखाने होंगे। आप अपने साधारण खाते के साथ ऐसे प्रयोग कर सकते हो।☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:25, 22 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

जी इसे देखें। इसके अलावा साईट downliading pywikibot पर दो फ़ाइल हैं: (.tar.gz) और (.zip) क्या दोनों फ़ाइल डाउनलोड करनी हैं या एक लिनक्स और दूसरी विंडोज के लिए है।--- चक्रपाणी  वार्ता  15:34, 22 अप्रैल 2016 (UTC) मुझे लगता है चक्रपाणी जी यह पूछ रहे हैं की उन्हें py विकीबोट को अपने सिस्टम पर इंस्टॉल करना चाहिए अथवा सीधे ऑनलाइन इस्तेमाल करना चाहिए। मेरी राय यह है की इंस्टॉल करके इस्तेमाल करें। --त्यम् मिश्र बातचीत 20:42, 22 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

अच्छा। मैं तो मेरे लेप्टोप और कंप्यूटर पर इन्स्टॉल करके रखता हूँ। सीधा काम में नहीं लिया कभी।☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:45, 22 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

संजीव जी अपने यह नहीं बताया कौनसी फ़ाइल डाउनलोड करूँ विंडोज़ के लिए??-- चक्रपाणी  वार्ता  06:35, 23 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@चक्रपाणी: जी, दोनों (.tar.gz) और (.zip) एक ही फ़ाइल है। आप किसी का भी उपयोग विंडोज़ में कर सकते हो।--Sfic (वार्ता) 06:39, 23 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@Sfic:शायद आपका मतलब किसी भी एक से है। मैंने लिनक्स पर काम किया है उस पर (.tar. gz) का इस्तेमाल काफी होता है और विंडोज पर zip फ़ाइल का। दोनों ही कम्प्रेशन एल्गोरिथ्म है। तो मैं zip फ़ाइल डाउनलोड कर लेता हूँ।--- चक्रपाणी  वार्ता  06:46, 23 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@चक्रपाणी: जी, वैसे मैं .tar.gz /.zip दोनों फ़ाइल का विंडोज़ में उपयोग करता हूँ। इसलिए आपको दोनों में से किसी भी फ़ाइल को डाउनलोड करने बोल रहा था। --Sfic (वार्ता) 06:53, 23 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

आपके लिए चाय का कप!

संजीव जी आपके आज के पुनरीक्षण कार्यों को देखते हुए आपके लिये ख़ास! आपके ऐसे संपादनों से ईर्ष्या भी होती है और प्रेरणा भी मिलती है। :) त्यम् मिश्र बातचीत 17:17, 22 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

प्रश्न

संजीव जी! आपके बॉट हेतु एक प्रश्न है। क्या आपके बॉट द्वारा सदस्य वार्ता पृष्ठ पर स्वागत हेतु जोड़ी गयी टेम्पलेट को आप वास्तविक स्वागत टेम्पलेट से सब्स्टीच्यूट कर सकते हैं? --त्यम् मिश्र बातचीत 20:39, 22 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@सत्यम् मिश्र: हाँ, जरूर। कहाँ पर करना है ये काम? और क्यों?☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:41, 22 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
मेरी सक्रियता वाली दूसरी विकि पे। मैंने नए लोगों के लिए इसे सब्स्टिच्यूट हेतु सेट क्र दिया है। पर जहाँ पुराने सदस्यों के लिये इसका प्रयोग है वहां आपको इसे सब्स्टीच्यूट करना होगा। --त्यम् मिश्र बातचीत 20:45, 22 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@सत्यम् मिश्र: सभी लोगों के वार्ता पृष्ठ पर अथवा मेरे बॉट खाते द्वारा हुये सम्पादनों के लिए? सभी पर करना मेरे लिए आसान रहेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:47, 22 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
आपको याद होगा एअक बार मैंने सरोज ढकाल जी के सम्पादनों के बारे में आपसे चर्चा की थी। आपने भी कहा था की स्वागत सन्देश वस्तुतः टेम्पलेट के द्वारा नहीं टेम्पलेट के सब्स्टीच्यूशन द्वारा होना चाहिए। अतः मैंने वहां इस टेम्पलेट को आसान करके सब्स्टीच्यूशन लायक बना दिया है। (लाल कड़ियां दो चार दिन में निपटा लूँगा)। यह उन सभी सदस्यों के लिए करना है जो आज से पहले अपना खाता बनाये हैं। मतलब सभी के लिए। --त्यम् मिश्र बातचीत 20:53, 22 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
ठीक है, मैं एक दो दिन में कर दूँगा। अभी नींद आ रही है। अगले सप्ताह में संस्कृत विकिपीडिया पर भी आँधी चलानी है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:55, 22 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
नेहल जी भी बड़ी शिद्दत से ढूँढ रहे हैं मुझे। गुड नाइट ! --त्यम् मिश्र बातचीत 20:59, 22 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@सत्यम् मिश्र: शायद आज काम हो जायेगा। फिर आप उनकी सहायता क्यों नहीं करते। संस्कृत विकिपीडिया और विक्षनरी को सुधारने में नेहल जी, अकेले लगे हुये हैं जबकि उनका तकनीकी ज्ञान भी अभी प्राथमिक स्तर पर है। आप सहायता करोगे तो वो यह कार्य आसानी से कर पायेंगे। वैसे Sfic जी नेहल जी की सहायता कर सकते हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:02, 25 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
रविवार की छुट्टी का कुछ फ़ायदा उठाते हुये मैंने काफ़ी देर तक चैट पर उनकी समस्याओं का निदान किया। आपको मेल द्वारा जो नए लेख बनाने से पहले का चेतावनी सन्देश स्थापित करने का अनुरोध उन्होंने किया था वह भी पूर्ण हुआ। इसके आलावा आयात, इतिहास विलय और अन्य कई चीजों पर उनकी मदद की है। बस उनके यहाँ के मुखपृष्ठ की एक समस्या का समाधान रह गया था, उसे भी एकाध दिन में सुलझा लूँगा। उनकी प्रगति अच्छी है। -- त्यम् मिश्र बातचीत 18:56, 26 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार जी

संजीव जी लिओनार्दो दा विंची लेख यहां से पूरा कॉपी किया गया है , इसका क्या करना है ? क्योंकि लेख ज्ञानकोषीय है ? उचित सुधार करें अगर आपको इनके बारे में कुछ पता हो तो ' मैं भी कर सकता हूँ पर अभी थोड़ा व्यस्त हूँ । धन्यवाद । --राजु सुथारवार्ता 12:26, 23 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@राजु सुथार: जी, किसी ने विकिपीडिया के लेख को कॉपी किया है। विकिपीडिया में यह लेख लगभग 2009 के आसपास इसी तरह का था और ब्लॉग में यह 2013 में डाला गया है। --Sfic (वार्ता) 12:32, 23 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
तो फिर Sfic जी गुरु जम्भेश्वर लेख में मैंने ही पूरी सामग्री डाली थी और फिर मैंने एक ब्लॉग :- इसमें भी पूरी सामग्री डाली और देखा तो 0% कॉपी बताता है , इसका क्या मतलब हो सकता है ?

--राजू सुथार 'स्वतंत्र'वार्ता 12:49, 23 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

सत्यम् जी और Sfic जी, सम्भव हो तो राजु जी की समस्याओं का समाधान करो।☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:53, 23 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@राजु सुथार: जी, यहाँ 99.5% कॉपी दिखा रहा है। लेकिन इसके लिए यूआरएल डालना पड़ा। वैसे यह ब्लॉग, गुरु जम्भेश्वर लेख के पाठ को खोजने से दिखाई नहीं देता है। इस कारण इस टूल में इसकी जानकारी नहीं दिखाई दी। --Sfic (वार्ता) 13:15, 23 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

ठीक है Sfic जी समझ गया । क्योंकि मैंने जब इसको जांचा था तो मैंने लेख के साथ यूआरएल नहीं डाली थी इस कारण कॉपी कहां से किया गया था यह नहीं बता रहा था ।--राजू सुथार 'स्वतंत्र'वार्ता 13:38, 23 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

Your temporary access has expired

Hello, the temporary access you requested on this wiki has expired. Just to let you know that If you want it back, feel free to make a local announcement and open a new request on stewards' permission request page on Meta-Wiki later. Moreover, if you think the community is big enough to elect a permanent administrator, you can place a local request here for a permanent adminship, so stewards can grant you the permanent access. Please ask me or any other steward if you have any questions. Thank you! --NahidSultan (वार्ता) 04:32, 24 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
Thanks for information.☆★संजीव कुमार (✉✉) 04:49, 24 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

AWB

मैंने ऑटो विकी ब्राउज़र के उपयोग अनुमति हेतु आवेदन किया है:विकिपीडिया वार्ता:AutoWikiBrowser/CheckPage#चक्रपाणी देखें। --- चक्रपाणी  वार्ता  06:42, 24 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

बौद्ध धर्म और आदि शंकराचार्य के बारे में

नमस्ते संजीव जी कृपया मुझे बत दे दीजिये क्यों मेरे योगदान को बौद्ध धर्म और आदि शंकराचार्य के बारे में हटा दिया था ? धन्यवाद। — इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक हैं -Sophia000888 (वार्तायोगदान) 13:00, 24 अप्रैल 2016‎ (UTC)[उत्तर दें]

आपके आदि शंकराचार्य पर किये गये सम्पादनों को वापस स्थापित कर दिया गया है लेकिन बौद्ध धर्म पर आपके सम्पादनों की भाषा समझ में नहीं आ रही है। यदि आप भाषा में सुधार करके उसे पुनः लगा सकते हैं तो आपका स्वागत है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:07, 24 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

धन्यवाद संजीव जी मैं समझता हूं। हिंदी मेरी मातृभाषा नहीं है। क्या हो सकता है की आप मेरी मदद दे दीजिये और इन दोनों योगदान को कृपया सही करें ?--Sophia000888 (वार्ता) 13:23, 24 अप्रैल 2016 (UTC) माफ कीजिये, संजीव जी, अभी नाइलीज़्म के बिना ठीक है । और कुछ नहीं । शुक्रिया ।--Sophia000888 (वार्ता) 16:47, 24 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

मेरी सन्दर्भ कड़ी

संजीव जी, मैं विकिपीडिया पर नया सदस्य हूँ. साथ ही मेरा एक स्वतंत्र ब्लॉग है जिसकी कुछ कड़ियाँ मैं यहाँ विकिपीडिया के सम्बंधित पृष्ठों पर बाहरी कड़ी के रूप में जोड़ता हूँ. हाल ही में मैंने एक कड़ी चुटकुले पृष्ठ पर जोड़ी थी 'लेटेस्ट हिंदी चुटकुले'

पर आपके द्वारा वो पूर्वरत कर दी गई. क्या मैं इसकी वजह जान सकता हूँ ?— इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक हैं -Ilys article (वार्तायोगदान) 16:21, 24 अप्रैल 2016‎ (UTC)[उत्तर दें]

आपके द्वारा किया गया कार्य प्रचार की श्रेणी में आता है। विकिपीडिया पर प्रचार करने की अनुमति नहीं है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:27, 24 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  • संजीव जी,

मैं नाम नहीं लेना चाहूंगा पर कुछ अन्य हिंदी ब्लॉगर्स भी जो की मेरी तरह ब्लोग्स लिखते है विकिपीडिया पर अपने सम्बंधित लेख को बाहरी कड़ी के रूप में जोड़ते है.

मेरा मानना है अगर विकिपीडिया के सम्बंधित पेज पर अगर मैं मूल: विषय से हटकर किसी अलग विषय सम्बंधित कड़ी जोड़ी जाए तो वह प्रचार कार्य होगा. आप मेरा योगदान पन्ना देख सकते है मैंने ऐसे विकिपीडिया पन्नो पर ही सन्दर्भ जोड़ा है जो मूल: विषय वास्तु से जोड़ा जा सके.

आशा करता हूँ आपकी तरफ से सकारत्मक एवं प्रेरक उत्तर मिलेगा.

File:Kamal Kapoor

संजीव जी, यह एक 50 वर्ष पुरानी फ़िल्म का स्क्रीनशॉट है। मैने विकिपीडिया पर और भी कई स्क्रीनशॉट देंखे है। मुझे इसके लिए उपयुक्त लाइसेंस का ज्ञान नही है कृपा आप सहायता करे। -Dedha9 (वार्ता) 17:24, 24 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@Dedha9: ५० वर्ष पुराना स्क्रीनशॉट मुक्त लाइसेंस में नहीं आता और यदि आपके पास चित्र का मुक्त लाइसेंस है तो उसे विकि-कॉमन्स पर अपलोड करें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:47, 24 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

साँचा:मुखपृष्ठ समाचार का स्रोत देखें https://hi.wikipedia.org/s/70x

साँचा:मुखपृष्ठ समाचार

समाचार कैसे अद्यतन जाएँ वहां तो यह लिखा आ रहा है:

आपको इस पृष्ठ को सम्पादित करने की अनुमति नहीं हैं, निम्नलिखित कारण की वजह से:

यह पन्ना सुरक्षित है, क्योंकि यह निम्नलिखित पन्ने की सुरक्षा-सीढ़ी में समाविष्ट है:

मुखपृष्ठ
आप इस पृष्ठ का स्रोत देख सकते हैं और उसकी नकल उतार सकते हैं:

--- चक्रपाणी  वार्ता  02:50, 26 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

कृपया विशेष:सदस्य_सूची/templateeditor देखें। आपको यह अधिकार दिया जा चुका है। अधिक जानकारी के लिए मॅटा पर स्टीवर्ड्स से सम्पर्क करें। मुझे इसक अधिकार की कार्यप्रणाली की जानकारी नहीं है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 05:44, 26 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

श्री राम सेना

प्रणाम संजीव श्रीमान जी, आशा है कि आपसे सब ख़ैरियत है। मुझे मुआफ़ कर दीजिये किंतु यह ज्ञानकोश है, मंदिर नहीं। श्री राम सेना बेशक एक मज़हबी तनज़ीम है - लेकिन इसका अर्थ यह नहीं हुआ कि यह आतंकी तनज़ीमों की श्रेणी में कभी नहीं आ सकती है, वैसे भी, यह मज़हबी तनज़ीम से ज़्यादा मेरे ख़्याल से सियासी तनज़ीम होती है। जैसे कि रियासत-ए-इस्लामिया, अल-क़ाइदा आदि आतंवाद की श्रेणी में आती है, वैसे ही यह श्री राम सेना आतंकवाद की श्रेणी में आनी चाहिये। आख़िर अंग्रेज़ी विकि में उस लेख वही श्रेणी में डाली गयी है। यह प्रयास केवल हिन्दी विकिपीडिया को ज़्यादा निष्पक्ष बनाने हेतु है - अर्थात एक ज़्यादा श्रेष्ठ ज्ञानकोश बनाने हेतु है। सादर, --सलमा महमूद 18:18, 27 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@सलमा महमूद और चक्रपाणी: जी, दिशानिर्देश WP:TERRORIST में लिखा है कि Value-laden labels—such as calling an organization a cult, an individual a racist, terrorist, or freedom fighter, or a sexual practice a perversion—may express contentious opinion and are best avoided unless widely used by reliable sources to describe the subject, in which case use in-text attribution.। कृपया इस दिशानिर्देश को ध्यान में रखें।
नोट: यही नियम मुस्लिम संगठनों से सम्बंधित लेखों पर भी लागू होता है। --गौरव (वार्ता) 20:18, 27 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
गौरव जी, आपका मत रखने के लिये शुक्रिया। यह नियम अंग्रेज़ी विकी से है, तो पारिभाषिक रूप में यह पूरा नियम हिंदी विकी पर लागू नहीं हो सकता। पर फिर भी, ध्यान दीजिये कि यह नियम लेख का शुरूआती अनुभाग के सन्दर्भ में है। मिसाल के तौर पर किसी लेख (अलक़ाइदा आदि में भी) का शुरूआती अनुभाग में विषय को "आतंकवादी", "नस्लवादी" आदि के रूप में पेश करना इस नियम के मुताबिक़ अनुचित है। (ख़ैर, यहाँ पर हरेक उग्रवादी इस्लामी तनज़ीम लेख में यह ही होता जा रहा है) लेकिन लेख के विस्तृत अनुभागों और श्रेणियों में इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया जा सकता है। अंग्रेज़ी और हिन्दी विकी पर यह भी किया जा रहा है और आप सब भी देख सकते है श्री राम सेना का अंग्रेज़ी लेख में "हिन्दू आतंकवादी" की श्रेणी मौजूद है - तो यहाँ पर इस लेख में श्रेणी को मिटाने की क्या वजह हो सकती है (ज़ाती और मज़हबी जज़बातों के अलावा)? सादर, --सलमा महमूद 21:07, 27 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
यह एक विवादित मुद्दा है और इसकी अल-काइदा जैसे संगठनों से तुलना करने के बाद मैं कुछ नहीं कर सकता।☆★संजीव कुमार (✉✉) 22:39, 27 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@सलमा महमूद: जी, अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर अल कायदा को "terrorist organization" नहीं, "millitant organization" कहा गया है। मेरे हिसाब से हिन्दी विकिपीडिया पर भी ऐसा ही होना चाहिए। --गौरव (वार्ता) 22:53, 27 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
अगर किसी को "terrorist organization" कहना है, तो "in-text attribution" के साथ होना चाहिए। --गौरव (वार्ता) 22:57, 27 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
मेरी राय ये है कि अंग्रेजी विकि पर ये लेखमें हिन्दू आतंकवाद श्रेणी उपस्थित है। गूगल खोज करने पर ये संगठन कि प्रवृत्तियाँ काफि हद तक आतंकवाद के दायरे में आती है और गोआ में ये संगठन पर प्रतिबंध लगाया गया है। मुस्लीम आतंकवादी संगठनो के लेख में भी आतंकवाद से जूड़ी श्रीणीयाँ है। अपितु फिलहाल ये सही है। हा, आतंकवादी संगठन किसे कहा जायेगा उनपे चर्चा का अवकाश है और ये मुस्लिम आतंकवादी संगठनो के लिए भी लागू होता है। हिन्दू हो या मुस्लीम हो कोइ मजहब/धर्म आतंकवाद नहीं सिखाता। हाँ युद्ध/स्वबचाव में की गै जानहानी आतंकवादी प्रवृत्ति नहि कहेलाएगी।-योगेश कवीश्वर (वार्ता) 07:01, 28 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
लेख के वार्ता पृष्ठ पर टिप्पणी दे रहा हुँ। कृपया आगे की टिप्पणी वहाँ करें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:32, 28 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

प्रशासक पद हेतु आपका नामांकन

नमस्ते संजीव जी, मैने प्रशासक अधिकार हेतु आपका नामांकन किया है। आप ये अधिकार लेना चाहते हैं तो कृपया सबंधित पृष्ठ पर आपनी स्वीकृति प्रदान करें। ताकि मतदान प्रक्रिया आगे बढ़ सकें। शुभकामनाएँ।-योगेश कवीश्वर (वार्ता) 12:34, 6 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

संजीव जी मैने आपकी ईच्छा के अनुसार फिलहाल प्रशासक के लिए आपका नामांकन वापस लिया है। आपने सत्यम् जी को पदोन्नित करने के लिए सूचित किया है; वह काफी सक्रिय, अनुभवी और सदस्यो की सहायता हेतु हंमेशा तत्पर रहते है। कृपया आप ही उनसे ये विषय पे चर्चा करले। मैं तो चाहूँगा की आप दोनो प्रशासक बने। हमे पूर्ण तैयारी के साथ मतदान करना है, इसबार २५ मतो का लक्ष्यांक जरूर पार होगा। आप भी प्रशासक बने तो अच्छा है। आप खुद भी प्रबंधको के साथ चर्चा करने के बाद जो/जितने नाम तय हो उनका नामांकन कर सकते है। मतदान ज्यादा-से-ज्यादा हो इसके लिए मैं सक्रिय प्रयत्न करूँगा।-योगेश कवीश्वर (वार्ता) 01:38, 7 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]
सत्यम् जी, कृपया चक्रपाणी जी के प्रश्न पर अपनी राय व्यक्त करें। यदि आप पर्याप्त समय दे सकें तो आपका नामांकन किया जाये!!!☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:26, 7 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

सत्यम जी

संजीव जी मॅटा पर सत्यम जी कि ये विनती देखके मैं परेशान हूँ। ऐसे अनुभवी प्रबंधक को हम खोना नहीं चाहते। कृपया तत्काल ध्यान दें।-योगेश कवीश्वर (वार्ता) 13:04, 7 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

योगेश जी, सत्यम् जी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:00, 13 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

Participate in the Ibero-American Culture Challenge!

Hi!

Iberocoop has launched a translating contest to improve the content in other Wikipedia related to Ibero-American Culture.

We would love to have you on board :)

Please find the contest here: https://en.wikipedia.org/wiki/Wikipedia:Translating_Ibero_-_America/Participants_2016

Hugs!--Anna Torres (WMAR) (talk) 15:06, 9 May 2016 (UTC)

नमस्ते संजीव जी! क्या यह कोई उपयोगी पृष्ठ है?--त्यम् मिश्र बातचीत 02:34, 12 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@सत्यम् मिश्र: मुझे लगता है ये पृष्ठ किसी कारण से उस समय बनाया गया था लेकिन अभी इसका कोई उपयोग नहीं है और हटाया जा सकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:46, 13 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

Translation Request from English to Hindi

Hello. My name is Gnosis from en:Persian Wikipedia. I was hoping if you could help with the translation of en:Tehran Museum of Contemporary Art to Hindi language. If somehow you can't help with this regard, could you direct me to someone in Italian wikipedia that can help with this matter? Thanks! --Gnosis (वार्ता) 05:15, 17 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@Gnosis: Hello, he is on a temporary break so he might not be available for translation, in that case I can help you translating this page in hindi. Do you want me to do so? Awaiting your answer ;)--- चक्रपाणी  वार्ता  07:09, 17 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@चक्रपाणी: Hello, I appreciate if you could do it. Many Thanks. --Gnosis (वार्ता) 07:31, 17 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@Gnosis: Thank you for your answer, I'll make it avilable in hindi as soon as possible.Till than wait and let me know if there are any other page/s that need hindi translation. --- चक्रपाणी  वार्ता  07:53, 17 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@चक्रपाणी:, I appreciate your time and effort to help me out here. There are two important people in connection with this article. They are Empress Farah, Iran's former queen who assembled the art collection and Kamran Diba, a prominent architect and a cousin of Empress Farah who design the museum. If you could maybe help with translation to hindi, it would be so great. Meanwhile if you want any particular article in Persian, let me know. I'll be glad to return the favour. Many Thanks. --Gnosis (वार्ता) 08:29, 17 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

"क्या आप जानते हैं?" में आपके नामांकन की समीक्षा

नमस्ते संजीव जी! आपके ११ अप्रैल के नामांकन पर कुछ सुझाव दिए गये हैं। कृपया इन सुझावों पर विचार करें। धन्यवाद !--त्यम् मिश्र बातचीत 05:53, 20 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

धन्यवाद सत्यम् जी, कुछ सुधार किये गये हैं और कुछ और करने करने के बाद मैं पुनः सम्पर्क करूँगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 06:15, 20 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

अनुरोध

नमस्ते संजीव जी! कृपया लेख नवटोल, सरिसबपाही में प्रयुक्त चित्रों कि समीक्षा करें। सदस्य ने कुछ उपग्रह चित्रों को भी अपना काम कह कर प्रकाशित किया है। साथ ही इस लेख में वर्णित सामग्री की समीक्षा भी करें। मैं तो इन्हें सन्दर्भ के बारे में समझा कर थक चुका। --त्यम् मिश्र बातचीत 07:00, 20 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

चित्रों की समीक्षा कर चुका हूँ। लेख की समीक्षा अभी भी बाकी है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:13, 21 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

जातीय पार्टी का हहेच समापन

यह ठीक से नहीं हुआ है क्योंकि कारण लिखने में यदि नई लाइन (डॉ बार एंटर) या बुलेट का प्रयोग किया गया हो तो यह स्क्रिप्ट द्वारा ठीक से पकड़ में नहीं आता है। जातीय पार्टी लेख में कारण की कुछ लाइनें जुड़ गयीं हैं जिन्हें मैनुअली हटाना पड़ेगा। --त्यम् मिश्र बातचीत 08:34, 21 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

यह कारण लिखने का तरीका (पूरी बात एक ही लाइन में बिना एंटर बटन दबाये लिखने का) सदस्यों को बताना पड़ेगा। पहले सुशील जी ऐसा करते थे तो उन्हें मैंने बता दिया था)। --त्यम् मिश्र बातचीत 08:37, 21 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]
सत्यम् जी, मैने मैनुअली हटा दिया है। अब से कारण बिना ऍंटर दबाये ही लिखूँगा। धन्यवाद।-योगेश कवीश्वर (वार्ता) 08:55, 21 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@YmKavishwar: जी, धन्यवाद ! --त्यम् मिश्र बातचीत 12:00, 21 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

DEFAULTSORT

संजीव जी, मुझे लगता है कि इस साँचे का हिन्दी विकि में कोई आवश्यकता नहीं है। हिन्दी में हमेशा पहला नाम आगे ही लिखते हैं। इस साँचे के कारण श्रेणी में नाम देखने में परेशानी होती है। उदा॰ पूनम महाजन का नाम श्रेणी में देखें। प के स्थान पर र वाले में दिख रहा है। --Sfic (वार्ता) 09:31, 24 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@Sfic: मुझे भी ऐसी ही आवश्यकता महसूस होती है लेकिन अपने स्तर पर कुछ नहीं कह सकता। पहले यह लेख "P" पर दिखाई दे रहा था। आप चाहो तो चौपाल पर सम्बंधित एक चर्चा आरम्भ कर दो। बाद में आपकी और मेरी बॉट मिलकर इसमें सुधार का कार्य सम्पन्न कर सकते हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:09, 24 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

साँचा:मुखपृष्ठ समाचार पूर्व

यहाँ पर मेरा संपादन क्यों पूर्ववत किया गया?---- चक्रपाणी  वार्ता  15:35, 24 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@चक्रपाणी:क्योंकि ऐसा नहीं करने पर एक ही समाचार को "मुखपृष्ठ समाचार" और पूर्व पर प्रतिलिपि हो रही थी।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:23, 24 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

पर मैंने तो उस समाचार को मुख्य पृष्ठ समाचार से हटा दिया था।--- चक्रपाणी  वार्ता  13:52, 25 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@चक्रपाणी: पहली बात तो मैं आपसे यह पुछना चाहता हूँ कि क्या आपने कभी स्वशिक्षा ली है? क्योंकि आप जहाँ कहीं भी चर्चा करते हो, नियमावली को ध्यान में नहीं रखते।
अब आपके प्रश्न का उत्तर: ऐसा करने पर भारतीय अन्तरीक्ष विज्ञान से सम्बंधित 2 समाचार मुखपृष्ठ पर हो जाते। हमें यह कोशीश करनी होती है कि एक जैसे विषय पर अथवा एक ही संस्थान से जुड़े दो समाचार एक साथ मुखपृष्ठ पर नहीं हों। अतः मैंने उसके स्थान पर एक अन्य समाचार को हटा दिया। आप उस साँचे के इतिहास में जाकर अन्तर देख सकते हो।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:06, 25 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

कृपया, अपने इस वक्तव्य को स्पष्ट करें : पहली बात तो मैं आपसे यह पुछना चाहता हूँ कि क्या आपने कभी स्वशिक्षा ली है? क्योंकि आप जहाँ कहीं भी चर्चा करते हो, नियमावली को ध्यान में नहीं रखते। (?_?)--- चक्रपाणी  वार्ता  16:51, 25 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@चक्रपाणी: कृपया विकिपीडिया:स्वशिक्षा और इसके आगे के पृष्ठ पढ़ें। उसके बाद मैं शायद आपको कुछ समझा पाउँगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:12, 25 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

जी मैंने पढ़ा न तो विकिपीडिया:समाचार पर और न ही विकिपीडिया:स्वशिक्षा पर हमें यह कोशीश करनी होती है कि एक जैसे विषय पर अथवा एक ही संस्थान से जुड़े दो समाचार एक साथ मुखपृष्ठ पर नहीं हों। से सम्बंधित कुछ मिला।

  • Do not take life too seriously. You will never get out of it alive. (^_-)

--- चक्रपाणी  वार्ता  17:34, 25 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

हैलो, आपने उत्तर नहीं दिया?--- चक्रपाणी  वार्ता  07:04, 1 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]
आपके द्वारा उपर अंग्रेज़ी में लिखा वाक्य २ वर्ष पूर्व मैंने भी मेरे व्हॉट्सएप्प स्टेट्स के रूप में रखा था। लेकिन मैं विकिपीडिया पर चर्चा के समय ऐसी बातों का उत्तर देना उचित नहीं समझता।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:44, 1 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]

मैं ऊपर जो अपने कहा था, हमें यह कोशीश करनी होती है कि एक जैसे विषय पर अथवा एक ही संस्थान से जुड़े दो समाचार एक साथ मुखपृष्ठ पर नहीं हों। उस बारे में कह रहा हूँ। मुझे ये जैसा मैंने ऊपर बताया, कहीं लिखा नहीं मिला है। मतलब इस प्रकार का कोई नियम या अनिवार्यता। --- चक्रपाणी  वार्ता  14:58, 1 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]

ऐसा कोई नियम और अनिवार्यता नहीं है। लेकिन इसे अनुभवजनित अथवा सामान्यबोध माना जा सकता है। यदि एक ही विषय से मुखपृष्ठ भरा रहा तो उसे अद्यतन करने का ही क्या अर्थ हुआ?☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:18, 1 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद। आगे से ध्यान रखूँगा। और चित्र के सम्बन्ध में जैसे 1 चित्र या 2 चित्र रखना? क्योंकि जब मैंने सामाचार पोस्ट किया था तब 2 चित्र थे। एक आरएलवी-टीडी का एक शायद कम्बोडिया के मंदिर का।--- चक्रपाणी  वार्ता  01:59, 2 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]
वहाँ उपलब्ध स्थान को देखते हुये एक ही चित्र रखा जाता है। सामान्यतः सबसे नवीन समाचार का चित्र रखा जाता है लेकिन वहाँ रखा हुआ चित्र हमेशा मुक्त लाइसेंस में होना आवश्यक है और किसी नवीन घटना (जो हम समाचार में लिख रहे हैं) का नया और मुक्त चित्र मिलना बहुत आसान भी नहीं होता। अतः उस स्थिति में हम पुराने समाचार का चित्र भी रख सकते हैं। लेकिन चित्र १ से अधिक नहीं रखे जायेंगे।☆★संजीव कुमार (✉✉) 06:25, 2 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]

साँचा:Infobox Weapon/sandbox

@सत्यम् मिश्र:साँचा:Infobox Weapon/sandbox क्या मैंने सही संपादन किया है? मुझे इसमें परिवर्तन कहाँ और कैसे दिखाई देंगे। मतलब केवल सैंडबॉक्स वाले बदलाव। --- चक्रपाणी  वार्ता  10:38, 1 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]

चक्रपाणी सैंडबॉक्स वाले बदलाव देखने के लिये इसे प्रयोग करें। वैसे ही जैसे Infobox Weapon का प्रयोग होता है। जिस लेख में इसके परिणाम देखने हों उस लेख में जहाँ Infobox Weapon लिखा है उसकी जगह Infobox Weapon/sandbox लिखकर प्रीव्यू देखें। --त्यम् मिश्र बातचीत 11:52, 1 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]

चित्र जाँच हेतु अनुरोध

नमस्ते संजीव जी, कृपया "चित्र:Qur'an.jpg" और "चित्र:Shiv kawad sewa sangh bhabat Reg medical camp .jpg" का लाइसंस जाँचे, इनके विवरण में २८ और १९ मई को कुछ जोड़ा गया था उसे भी देख लें। --त्यम् मिश्र बातचीत 16:10, 4 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]

एक अनुरोध और है, भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची के हालिया इतिहास देखकर किये बदलाओं की समीक्षा करें, मुझे तो लगता है कि ज्यादातर उत्पातजनक बदलाव हटा दिए गये हैं। --त्यम् मिश्र बातचीत 01:33, 5 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]
जाँच पूर्ण हुई। वैसे मैं चित्रों की समीक्षा 14 दिन बाद में करता हूँ जिससे हर तरह के नामांकन किये जा सके।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:20, 6 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]
आगे से मैं भी ऐसा ही करूँगा। एक और जिज्ञासा है, मुझे कोई जरिया कभी मिला नहीं कि नए अपलोड किये गये चित्र को जाँचा हुआ कैसे चिह्नित करते हैं। यह विकल्प कहाँ होता है? --त्यम् मिश्र बातचीत 20:24, 6 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]
यहाँ पर कुरान वाले चित्र को किसी पुस्तक का मुखपृष्ठ बताया गया था। चूँकि किसी भी पुस्तक के मुखपृष्ठ का लाइसेंस या तो पुस्तक प्रकाशक के पास होता है या फिर लेखक के पास। ऐसे चित्र को विकिपीडिया पर अपलोड नहीं किया जा सकता। इसके अतिरिक्त जब मैंने इस चित्र को गूगल चित्र खोज पर देखा तो इससे भी अधिक गुणवता के चित्र अन्य स्थानों पर मिले। जबकि जिन विश्वसनीय स्थानों पर चित्र उपलब्ध था, वहाँ पर उसको कॉपीराइट मुक्त नहीं रखा गया था। अतः यह चित्र हिन्दी विकिपीडिया कॉपीराइट उल्लंघन की श्रेणी में आया।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:37, 7 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]

नया उपकरण

संजीव जी! अंग्रेजी विकिपीडिया और कुछ अन्य प्रकल्पों पर सन्दर्भ जोड़ने और सुधारने से संबंधित ProveIt नामक उपकरण को यहाँ हिन्दी विकि पर स्थापित किया हूँ। इसे सक्रिय करके इसके द्वारा कुछ संपादन करके देखें और परीक्षण और इसके सुधार में मदद करें। यह सभी सदस्यों को प्रयोग के लिये उपलब्ध है किन्तु परीक्षण से पूर्व अबी मैंने सभी को सूचित करना उचित नहीं समझा! --त्यम् मिश्र बातचीत 00:03, 7 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]

मैंने अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर इसे काम में लेने की कोशिश की थी लेकिन सफल नहीं हुआ था। अब मुझे कारण याद नहीं है। यहाँ मैं इसको काम में लेकर आपको सूचित करूँगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:32, 7 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]

आपके लिखे में वर्तनी की अशुद्धियाँ

अगर आप ई मेल दें तो उल्लेख करूं ? अन्यथा न लें / Hemant Shesh 13:47, 19 जून 2016 (UTC)

@हेमन्त जी: आपके वाट्सऐप पर लिख दी है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:45, 19 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]

Article request: Kendriya Vidyalaya Tehran

Hi! Are you interested in making a Hindi version of en:Kendriya Vidyalaya Tehran? It is the Embassy of India school in Tehran, Iran.

Also, what about a Hindi version of en:Template:Indian international schools?

Thank you WhisperToMe (वार्ता) 22:29, 22 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]

done.☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:58, 26 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]
Thank you! WhisperToMe (वार्ता) 01:43, 8 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

Emirates Flight 521

Hi! Do you know if anyone is interested in starting a Hindi version of en:Emirates Flight 521? WhisperToMe (वार्ता) 01:43, 8 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन लेख के सम्बन्ध में

सर मुझे यह जानना है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा मीडिया के लिए जो इमेज और विडियो डाली जाती है क्या मैं उन इमेज का पृष्ठ में प्रयोग कर सकता हु। इससे तरह भी कॉपीराइट का उल्लंघन तो नहीं होगा। --जयप्रकाश (वार्ता) 01:55, 9 सितंबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@Jayprakash12345: मेरी जानकारी में अभी तक मैंने एक भी चित्र ऐसा नहीं देखा जो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने मुक्त लाइसेंस में रखा है। अतः इन्हें मुक्त लाइसेंस में काम में नहीं ले सकते। हाँ, यदि आप उपयुक्त चित्र बतायें तो उसके बारे में बताना आसान रहेगा कि उक्त चित्र को कहाँ और किस तरह से काम में लिया जा सकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:20, 13 सितंबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

अनुवाद

नमस्कार संजीव जी, मैं यह जानना चाहता हूँ कि अगर मेने कोई लेख इंग्लिश में बनाया है तो मैं उसका हिंदी अनुवाद कैसे कर सकता हूँ। Abhishek Kumar Amber (वार्ता) 13:21, 18 सितंबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@Abhishek Kumar Amber: आप अनुवाद उपकरण की सहायता से अनुवाद करना चाहते हो या सीधे? यदि आप सामग्री_अनुवाद नामक उपकरण से अनुवाद करना चाहते हो तो अपनी वरियताओं में बीटा सुविधाएँ पर जावो। वहाँ "सामग्री अनुवाद" नामक उपकरण को चुनो और इसको सहेजें। इसके बाद Ctrl+r से अपने ब्राउज़र को रिफ्रेश करें। इसके बाद विकि-पृष्ठ में दायीं तरफ उपर की ओर "योगदान" पर माउस का पोइंटर ले जायें। यह आपको "अनुवाद" का विकल्प देगा। आगे शायद आप समझ जावोगे।☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:27, 18 सितंबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

आलोक प्रकाश पुतुल

संजीव जी, मैं विकिपीडिया पर बहुत सक्रिय नहीं हूं और ना ही इसके उपयोग को लेकर तकनीकि तौर पर दक्ष हूं। मैंने अपने गुरु और बीबीसी के वरिष्ठ पत्रकार आलोक प्रकाश पुतुल का एक पन्ना बनाया था। जिसे आपने हटा दिया. आपसे अनुरोध है कि इस पर पुनर्विचार करें। अगर श्री आलोक प्रकाश पुतुल जैसे वरिष्ठ पत्रकारों के पन्ने भी विकिपीडिया पर उपलब्ध नहीं होंगे तो फिर इसकी उपयोगिता संदिग्ध हो जायेगी.

वनिता


हिन्दी और संस्कृत सहित पाँच भारतीय भाषाओं में साहित्य विकसित करने की योजना में कृपया समर्थन कीजिए

मित्रो! हिन्दी और संस्कृत सहित पाँच भारतीय भाषाओं में साहित्य विकसित करने की योजना एक प्रोफ़ेसर ने मेटा पर रखी है। यह योजना श्री शंकराचार्य विश्वविद्यालय से सम्बंधित है। कृपया अपना समर्थन यहाँ दीजिए।--Drcenjary (वार्ता) 02:01, 6 अक्टूबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

ध्यान दें/Sanjeev bot

आपके bot के सम्पादनों में निम्न अनियमितता पाई गई है:- 23 जुलाई 2016 शिव नगर

सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा

छो 18:56

+37

हड़मान सागर

सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा

छो 18:56

+37

हड़मान नगर

सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा

छो 18:56

+37

संतोड़ा खुर्द

सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा

छो 18:56

+37

संतोड़ा कलां

सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा

छो 18:56

+37

कोटरा

सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा

छो 18:56

+37

धनरी कलां

सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा

छो 18:55

+37

धुनरिया

सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा

छो 18:55

+37

खारी कलां

सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा

छो 18:55

+37

भरी नगर

सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा

छो 18:55

+37

उम्मेदसर

सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा

छो 18:55

+37

भीमसागर

सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा

छो 18:55

+37

मगरा

सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा

छो 18:54

+37

गोपासरिया

सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा

छो 18:54

+37

भांडा

सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा

छो 18:54

+37

हाणियां

सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा

छो 18:54

+37

रिणीयां

सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा

छो 18:54

+37

बिंजवाड़िया

सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा

छो 18:54

+37

पूनासर खुर्द

सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा

छो 18:53

+37

सिरमंडी

सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा

छो 18:53

+37

पळी

सन्दर्भ अनुभाग जोड़ा

छो

उपर्युक्त में bot द्वारा सन्दर्भ शीर्षक के होते हुए भी दोबारा इसे जोड़ दिया गया है जिसकारण दो-दो सन्दर्भ शीर्षक दिखाई दे रहे हैं। ऐसे कुल पेजों की संख्या लगभग 20 है। कृपया इसे सुधार दें। धन्यवाद।। --- चक्रपाणी  वार्ता  19:30, 7 अक्टूबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@चक्रपाणी: ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद, सुधार पूर्ण हुये।☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:15, 7 अक्टूबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

Ready for translation: VisualEditor News #3—2016

Hi! This is an invitation to join translators working on the upcoming issue of the multilingual newsletter for the visual editor, which will be widely delivered this weekend. The goal this time is getting translations in over 20 languages, maybe even 25! Thanks a lot for your support, as usual! Elitre (WMF), --08:55, 12 अक्टूबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

PS: Here are some instructions. Please go to the translation page: your language should be available from the drop-down menu on the right. Once you've selected it, you'll see the document in English side by side with any translation work already done in your language. You can add new translations or modify existing ones. Please let us know about difficulties you experience with the translation memory system.

प्रश्न

संजीव जी, कैसे हैं आप?
आपको याद होगा कि कुछ समय पहले वार्ता:शोर का अल्गोरिद्म पृष्ठ पर मैंने अपनी निजी जानकारी दे दी थी। मैं इस जानकारी को विकिपीडिया से हटाना चाहता हूँ। क्या ये संभव है? धन्यवाद। --गौरव (वार्ता) 10:53, 13 अक्टूबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@Gaurav561: सम्बंधित पृष्ठ से अपनी निजी जानकारी हटाकर वि:प्रबन्धक सूचनापट पर उसकी दृश्यता छुपाने का अनुरोध करें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:20, 13 अक्टूबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद --गौरव (वार्ता) 11:41, 13 अक्टूबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]