सामग्री पर जाएँ

1998 एशियाई खेल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
तेरहवें एशियाई खेल

नारा: "सीमाओं से परे मित्रता"
मेजबान शहर थाईलैंड बैंकाक, थाईलैण्ड
प्रतिभागी देश ४१
खिलाड़ी ६,५५४
स्पर्धाएँ ३६ क्रीड़ाएँ
उद्घाटन समारोह ६ दिसम्बर
समापन समारोह २० दिसम्बर
आधिकारिक उद्घाटन राजा भूमिबोल अदुल्यादेज
खिलाड़ी शपथ प्रीदा छुल्तामोन्थोल
मशाल जलाने वाला सौमलक काम्सिंग
मुख्य आयोजक राजामंगला स्टेडियम

तेरहवें एशियाई खेल ६ दिसंबर से २० दिसंबर, १९९८ के बीव बैंकाक, थाईलैण्ड में आयोजित किए गए थे। यह पहली बार था जब थाईलैण्ड ने इन खेलों के लिए बोली लगाई। इससे पहले थाईलैण्ड ने १९७० और १९७८ के एशियाई खेलों के आयोजन में अन्तिम समय पर अपना समर्थ्न दिया जब खेलों को रद्ध करने की स्थिति आ गई थी।

इन खेलों का आधिकारिक प्रतीक के अव्यव सामान्य तौर पर एशिया से और विशेष तौर पर थाईलैण्ड से थे। रोमन अक्षर A एशिया और खिलाड़ियों का प्रतीक था। महा चेदी, या पगोड़ाकार, थाईलैण्ड का प्रतीक था। महा चेदी की शिखरिका थाईलैण्ड के पूर्वजों के ज्ञान, बुद्धि और खेल शक्तियों का प्रतीक है जो किसी से दोयम नहीं हैं। शीर्ष भाग एओप के प्रतीक-चिह्न का भाग है।

इन खेलों का आधिकारिक शुभंकर हाथी था। हाथी एक बहुत ही विशिष्ट पशु है जो सदियों से थाईलैण्ड के लोगों के साथ रहते आए हैं और अपने बल और उत्कृष्टता के लिए सार्वभौमिक रूप से प्रशंसित किए जाते रहे हैं। शुभंकर का नाम चाई-यो (थाई: ไชโย) है जो एक थाई शब्द जिसका अर्थ है सुख, आनन्द, सफलता, एकता और हर्ष।

प्रतिभागी राओस

[संपादित करें]

इन एशियाई खेलों में एशिया के सभी ४५ देश भाग ले रहे हैं। ये देश हैं (आईओसी कूटानुसार):

पदक तालिका

[संपादित करें]

स्रोत: कुल पदक स्थिति - बैंकाक १९९८

 रैंक  टीम/एनओसी स्वर्ण रजत कांस्य कुल
 चीन१२९७८६७२७४
 दक्षिण कोरिया६५४६५३१६४
 जापान५२६१६८१८१
 थाईलैंड२४२६४०९०
 कज़ाख़स्तान२४२४३०७८
 चीनी ताइपे१९१७४१७७
 ईरान१०१११३३४
 उत्तर कोरिया१४१२३३
 भारत१११७३५
१० उज़्बेकिस्तान२२१२४०
११ इंडोनेशिया१०११२७
१२ मलेशिया१०१४२९
१३ हांगकांग१७
१४ कुवैत१४
१५ श्रीलंका
१६ पाकिस्तान१५
१७ सिंगापुर१४
१८ क़तर
१९ मंगोलिया१०१४
२० म्यान्मार११
२१ फ़िलीपीन्स१२१८
२२ वियतनाम१११७
२३ तुर्कमेनिस्तान
२४ किर्गिज़स्तान
२५ जॉर्डन
२६ सीरिया
२७ नेपाल
२८ संयुक्त अरब अमीरात
२९ मकाउ
३० बांग्लादेश
३१ ब्रुनेई
३२ लाओस
३३ ओमान
कुल३७९३८१४६७१२२७