2022 एशियाई खेल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
उन्नीसवें एशियाई खेल
मेजबान शहर हांगझोऊ, चीन
उद्घाटन समारोह 23 सितंबर 2023
समापन समारोह 8 अक्टूबर 2023
मुख्य आयोजक हांगझोऊ स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम
जालस्थल http://www.hangzhou2022.cn
जकार्ता-पालेमबांग 2018 नागोया 2026  >


2022 एशियाई खेल, जो कि उन्नीसवें एशियाई खेल (चीनी: 第十九届亚洲运动会; पिनयिन: Dì Shíjiŭ Jiè Yàzhōu Yùndònghuì) एक बहु-खेल प्रतियोगिता है जो कि हांगझोऊ, चीन में 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर 2023 तक खेला जाएगा।[1] हालांकि एशियाई खेलों के 19वें संस्करण का आयोजन 2022 में ही होना था। लेकिन कोरोना महामारी के वजह से इसे स्थगित कर दिया गया और पुनः 2023 में शुरू हुआ। हांगझोऊ चीन का तीसरा नगर है जो एशियाई खेलों का आयोजन कर रहा है। इससे पूर्व बीजिंग 1990 में तथा ग्वांगझू 2010 में यह प्रतियोगिता आयोजित कर चुका है।

Bracket[संपादित करें]

बोली प्रक्रिया[संपादित करें]

अगस्त 2015 में चीनी ओलम्पिक समिति ने हांगझोऊ के बोली लगाने की पुष्टि की। किसी और नगर के बोली न लगाने के कारण 16 सितम्बर 2015 को एशियाई ओलम्पिक परिषद की अश्क़ाबाद में हुई आम महासभा में हांगझोऊ को इन खेलों की मेजबानी प्रदान कर दी गयी।[2]

प्रस्ताव के अनुसार, निंग्बो, शाओशिंग तथा हुझोऊ नगर भी प्रतियोगिताओं के आयोजन होंगे। इन खेलों के आयोजन के कारण नगर में कई रेलवे नेटवर्क के निर्माण हुए हैं।[3]

विकास तथा तैयारियाँ[संपादित करें]

हांगझोऊ स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम

आयोजक तथा विनिर्माण[संपादित करें]

इन खेलों का आयोजन 44 स्थानों पर होगा, जिसमें 30 पहले से ही मौजूद हैं, 10 निर्माणाधीन हैं तथा 4 अभी प्रस्तावित चरण में हैं।[1]

खेल[संपादित करें]

2018 एशियाई खेल में प्रदर्शनी के रूप में खेले गये ईस्पोर्ट्स को इन खेलों में पदक स्पर्धा में शामिल किया गया है।[4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Hangzhou to host 19th Asian Games in 2022". एशियाई ओलम्पिक परिषद. Ocasia.org. 16 सितम्बर 2015. मूल से 6 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितम्बर 2015.
  2. Butler, Nick (16 सितम्बर 2015). "Hangzhou confirmed as host of 2022 Asian Games". inside the games. मूल से 19 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 सितम्बर 2015.
  3. "杭州申办2022年亚运会 湖州将成为四大会场之一". FCCS. 19 अगस्त 2015. मूल से 17 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अगस्त 2015.
  4. ग्राहम, ब्रायन Armen (18 अप्रैल 2017). "eSports to be a medal event at 2022 Asian Games". मूल से 18 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 अप्रैल 2017.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]