रवि कन्नन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रवि कन्नन

रवि कन्नन 2021 में
जन्म भारत
पेशा ऑन्कोलॉजिस्ट
प्रसिद्धि का कारण कैंसर रोग से पीड़ित मरीजों का मुफ़्त में इलाज
पुरस्कार पद्म श्री
महावीर पुरस्कार
रेमन मैगसेसे पुरस्कार

रवि कन्नन एक भारतीय चिकित्सक हैं जो सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट हैं। वह 2007 से असम के कछार कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र (सीसीएचआरसी) के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं, जो कि एक गैर-लाभकारी चिकित्सालय हैं और निशुल्क कैंसर उपचार प्रदान करता है।[1] वह चेन्नई स्थित अडयार कैंसर संस्थान में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख हैं। वह भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म श्री और एशिया के सर्वोच्च पुरस्कार रेमन मैगसेसे पुरस्कार (जिसे "एशिया का नोबेल पुरस्कार" कहा जाता है) के प्राप्तकर्ता हैं।[2] [3] पिछले कुछ सालों में, डॉ. कन्नन ने गरीब लोगों के लिए कैंसर रोग के उपचार को किफायती बनाने के लिए कई कदम उठाए।[4]

शिक्षा[संपादित करें]

कन्नन ने चेन्नई के किलपौक मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की है और मौलाना आजाद चिकित्सा महाविद्यालय, नई दिल्ली से सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में एमएस की डिग्री प्राप्त की है।[5]

कैरियर[संपादित करें]

कन्नन अडयार कैंसर संस्थान के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख थे।[6] 2006 में, वह एक सहकर्मी के अनुरोध पर परामर्श के लिए पहली बार कछार कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र गए और तभी उनकी मुलाकात सीसीएचआरसी के तत्कालीन निदेशक से हुई, जिन्होंने उन्हें केंद्र का प्रमुख बनने की पेशकश की।[5] कन्नन ने चेन्नई में अपनी प्रैक्टिस छोड़ दी और सिलचर में कछार कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र के माध्यम से बराक घाटी के लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए 2007 में अपने परिवार के साथ असम चले गए।[7]

पुरस्कार[संपादित करें]

  • भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने चिकित्सा क्षेत्र में इनके योगदान के लिए डॉ. रवि कन्नन को भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्मश्री से सम्मानित किया।[8]
  • भारत के उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी के हाथों 2013 में रवि कन्नन आर को चिकित्सा के स्केटर में उनके योगदान के लिए में महावीर पुरस्कार से सम्मानित किया।[9]
  • वर्ष 2023 का रेमन मैगसेसे पुरस्कार इन्हें प्रदान किया गया।[10]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Dr. Ravi Kannan, Director of Cachar Cancer Hospital and Research Centre felicitated at Silchar – Sentinelassam". द सेन्टिनल (अंग्रेज़ी में). 2020-02-06. अभिगमन तिथि 2020-10-30.
  2. "Meet Dr. Ravi Kannan, Padma Shri 2020 awardee who treats cancer patients for free". डीएनए (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 31 जनवरी 2020.
  3. "R., Ravi Kannan". www.rmaward.asia.
  4. मोहम्मद, समीर (1 सितंबर 2023). "कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रवि कन्नन को Ramon Magsaysay Award, पद्मश्री से भी किया जा चुका है सम्मानित". दैनिक जागरण.
  5. Madhavan, Anushree (24 February 2020). "This Chennai doctor who moved to Assam 13 years ago declared Padma Shri recipient for 2020". द इंडियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 24 फरवरी 2020.
  6. Ramani, Hema Iyer (2020-02-05). "Dr. Ravi Kannan: Facilitating equitable and accessible healthcare". द हिन्दू (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2020-10-30.
  7. Jain, Sanya (30 जनवरी 2020). "Meet The Padma Shri Awardee Who Treats Cancer Patients Free Of Cost". एनडीटीवी. अभिगमन तिथि 2020-10-30.
  8. "Oncologist R. Ravi Kannan of the Cachar Cancer Hospital and Research Centre wins 2023 Ramon Magsaysay award". द हिन्दू. जनवरी 1, 2023. अभिगमन तिथि 1 सितंबर 2023.
  9. "Padma Awards List 2020" (PDF). पद्म पुरस्कार, भारत सरकार (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 4 सितंबर 2020.
  10. "Mahaveer award in medicine". भगवान महावीर फाउंडेशन (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 4 सितंबर 2020.