बूबली जॉर्ज वर्घीज़
| बूबली जॉर्ज वर्घीज़ | |
|---|---|
| जन्म |
21 जून 1926 मेम्यो, बर्मा |
| शिक्षा |
द दून स्कूल कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय |
| पेशा | पत्रकार, पूर्व सम्पादक, हिन्दुस्तान टाइम्स |
बूबली जॉर्ज वर्घीज़ (जन्म २१ जून १९२७), जिन्हें प्रायः बी जी वर्घीज़ नाम से जाना जाता है, एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं, एवं भारत के कुछ प्रमुख समाचार पत्रों जैसे हिन्दुस्तान टाइम्स (1969–75) एवं इण्डियन एक्स्प्रेस (1982–86) के सम्पादक रहे हैं।[1] इन्हें १९७५ में पत्रकारिता के क्षेत्र में अभिन्न योगदान हेतु रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वर्ष १९८६ से ये एक सामाजिक विज्ञान संबंधी विचारशाला सेंटर फ़ॉर पॉलिसी रिसर्च, नई दिल्ली से भी जुड़े रहे हैं।[2]
वर्घीज़ ने अपनी आरंभिक शिक्षा दून स्कूल, देहरादून से ली थी। उसके उपरांत दिल्ली के सेंट स्टीफ़न्स कॉलिज से अर्थ-शास्त्र में स्नातक एवं ट्रिनिटी कॉलिज, कैम्ब्रिज से स्नातकोत्तर डिगरी.[4] प्राप्त की है। अपने दून स्कूल प्रवास के दौरान इन्होंने द दून स्कूल वीकली पत्रिका का भी संपादन किया था।[5]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "बूबली जॉर्ज वर्घीज़ की आत्मकथा". रेमन मैगसेसे पुरस्कार फ़ाउंडेशन. सितंबर, १९७५. मूल से से 2 अप्रैल 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: २५ सितंबर २०११.
{{cite web}}: Check date values in:|date=(help) - ↑ "Be armed with facts on J&K: बी जी वर्घीज़". द हिन्दू. Chennai, India. ८ अक्टूबर २००६. 8 नवंबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 1 जनवरी 2014.
- ↑ "Endgame looms as nuclear deal strains Indian government". रॉय्टर्स. १९ अगस्त २००७.
- ↑ "BG Verghese Writings and Commentaries". मूल से से 16 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 1 जनवरी 2014.
- ↑ प्रथम घ्राफ़्ट: Witness to the Making of Modern India, वर्घीज़, बी जी, पृ. ६४