रेमन मैगसेसे पुरस्कार
वर्णन
सरकारी सेवा में उत्कृष्ट योगदान, सार्वजनिक सेवा, सामुदायिक नेतृत्व, पत्रकारिता , साहित्य और रचनात्मक संचार कला, शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझ और उभरते नेतृत्व देश
फ़िलीपीन्स प्रथम सम्मानित
1958 अधिकृत वेबसाईट
http://www.rmaf.org.ph
रमन मैगसेसे पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award) एशिया के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने के लिये प्रदान किया जाता है। इसे प्राय: एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है। यह रमन मैगसेसे पुरस्कार फाउन्डेशन द्वारा फ़िलीपीन्स के भूतपूर्व राष्ट्रपति रमन मैगसेसे की याद में दिया जाता है।
यह पुरस्कार न्यूयॉर्क स्थित "रॉकफेलर ब्रदर्स फण्ड" के ट्रस्टियों द्वारा सन् १९५७ में स्थापित किया गया। फिलिपिन्स की सरकार की सहमति से वहाँ के भूतपूर्व राष्ट्रपति रमन मैगसेसे की स्मृति में यह पुरस्कार आरम्भ किया गया ताकि उनकी आम जनता की साहसपूर्वक सेवा, लोकतांत्रिक समाज में व्यावहारिक आदर्शवादिता एवं निर्मल सरकारी चरित्र की याद को ताजा रखा जा सके!
वर्ष
प्राप्तकर्ता का नाम
क्षेत्र
2019
रविश कुमार
पत्रकारिता
2018
भरत वाटवानी (मनोवैज्ञानिक)
समाज सेवा
2018
सोनम वांगचुक (अभियंता)
समाज सेवा
2016
बेज़वाडा विल्सन
जनसेवा
2016
टी. एम. कृष्णा
सामाजिक एकजुटता
2015
संजीव चतुर्वेदी
भ्रष्टाचार के विरुद्ध
2015
अंशु गुप्ता
सामाजिक कार्य
2012
कुलांदेई फ्रांसिस
सामाजिक कार्य
2011
नीलिमा मिश्रा
सामाजिक कार्य
2011
हरीश हांडे
–
2009
दीप जोशी
सामाजिक कार्यकर्ता
2008
मंदाकिनी आम्टे
आदिवासी कल्याण कार्य
2008
प्रकाश आम्टे
आदिवासी कल्याण कार्य
2007
पालागुम्मि साईनाथ
साहित्य, पत्रकारिता तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
2006
अरविंद केजरीवाल
आपातकालीन नेतृत्व
2005
वी. शांता
जनसेवा
2004
लक्ष्मीनारायण रामदास
शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझौता
2003
शांता सिन्हा
सामुदायिक नेतृत्व
2003
जेम्स माइकल लिंगदोह
शासकीय सेवा
2002
संदीप पांडेय
आपातकालीन नेतृत्व
2001
राजेन्द्र सिंह
सामुदायिक नेतृत्व
2000
जॉकिन अर्पुथम
शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझौता
2000
अरुणा रॉय
सामुदायिक नेतृत्व
1997
महेश चन्द्र मेहता
जनसेवा
1997
महाश्वेता देवी
साहित्य, पत्रकारिता तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
1996
टी. एन. शेषण
शासकीय सेवा
1996
पांडुरंग अठावले
सामुदायिक नेतृत्व
1994
किरण बेदी
शासकीय सेवा
1993
बानू कोयाजी
जनसेवा
1992
पंडित रविशंकर
पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
1991
के. वी. सुबन्ना
पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
1989
लक्ष्मीचंद जैन
जनसेवा
1985
मुरलीधर देवीदास आमटे
जनसेवा
1984
आर के लक्ष्मण
पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
1982
चण्डी प्रसाद भट्ट
सामुदायिक नेतृत्व
1982
मनीभाई देसाई
जनसेवा
1982
अरुण शौरी
पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
1981
गौर किशोर घोष
पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
1981
प्रमोद करण सेठी
सामुदायिक नेतृत्व
1979
राजनकांत अरोल
सामुदायिक नेतृत्व
1979
माबेला अरोल
सामुदायिक नेतृत्व
1977
इला रमेश भट्ट
सामुदायिक नेतृत्व
1976
शम्भु मित्रा
पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
1975
बी. जी. वर्गीज़
पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
1974
एम एस सुब्बुलक्ष्मी
जनसेवा
1971
एम. एस. स्वामीनाथन
सामुदायिक नेतृत्व
1967
सत्यजीत रे
पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
1966
कमला देवी चटोपाध्याय
सामुदायिक नेतृत्व
1965
जयप्रकाश नारायण
जनसेवा
1963
डी. एन. खुरोदे
सामुदायिक नेतृत्व
1963
त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल
सामुदायिक नेतृत्व
1963
वर्गीज कुरियन
सामुदायिक नेतृत्व
1962
मदर टेरेसा
अंतर्राष्ट्रीय सद्भाव
1961
अमिताभ चौधरी
पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संवाद कला
1959
सी. डी. देशमुख
शासकीय सेवा
1958
विनोबा भावे
सामुदायिक नेतृत्व
सरकारी सेवा (Government Service)
सार्वजनिक सेवा (Public Service)
सामुदायिक नेतृत्व (Community Leadership)
पत्रकारिता, साहित्य एव सृजनात्मक संचार कलाएँ (Journalism, Literature and Creative Communication Arts)
शान्ति एवं अन्तरराष्ट्रीय सद्भावना (Peace and International Understanding)
उभरता हुआ नेतृत्व (Emergent Leadership)