नागिन (धारावाहिक)
नागिन (धारावाहिक) | |
---|---|
![]() | |
शैली | काल्पनिक नाटक |
सर्जक | एकता कपूर |
विकासकर्ता | बालाजी टेलीफिल्म्स |
लेखक |
कथा मृणाल झा आर एम जोशी नेहा सिंह पटकथा आर एम जोशी नेहा सिंह शिवानी शाह अनुराग शर्मा संवाद रेखा मोदी |
निर्देशक |
संतराम वर्मा रंजन कुमार सिंह |
सृजनात्मक निर्देशक |
तनुश्री दासगुप्ता कलोई फर्न्स कुरैशी कादर क़ाज़ी |
सितारे |
मौनी रॉय अदा खान सुरभि ज्योति सुरभि चंदना |
'थीम' संगीत निर्देशक |
नवाब आरजू बिनोद घिमिरे |
निर्माण का देश | भारत |
मूल भाषा(एं) | हिन्दी |
सत्र संख्या | ५ |
प्रकरणों की संख्या | ३२९ |
निर्माण | |
निर्माता |
एकता कपूर शोभा कपूर |
संपादक |
विकास शर्मा विशाल शर्मा |
स्थल |
जैसलमेर, राजस्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
छायांकन |
संतोष सूर्यवंशी सरफराज शैख अजय सिंह |
कैमरा सेटअप | मल्टी-कैमरा |
प्रसारण अवधि | ~४५ मिनट |
निर्माण कंपनी | बालाजी टेलीफिल्म्स |
वितरक | वायाकॉम 18 |
प्रसारण | |
मूल चैनल | कलर्स टीवी |
छवि प्रारूप |
576आई 1080आई एच डी टीवी |
मूल प्रसारण | ७ फरवरी २०२१ – प्रसारित |
बाह्य सूत्र | |
निर्माण जालस्थल |
नागिन एक भारतीय अलौकिक कल्पित नाट्य टीवी धारावाहिक रूपांतर की श्रेणी है। ये धारावाहिक एकता कपूर एवं शोभा कपूर अपनी निर्माण कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स के द्वारा किया है। यह धारावाहिक शनिवार और रविवार रात ८:०० बजे कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित होता है। १ नवंबर २०१५ को शुरू हुई ये धारावाहिक के अब तक ५ हिस्से प्रसारित है चुके है।[1][2]
सारांश[संपादित करें]
यह कहानी एक इच्छाधारी नागिन शिवन्या की है, जो अपने माता-पिता की मौत का बदला लेना चाहती है। वह अंकुश के परिवार में एक काम करने वाली बाई के रूप में आती है। यामिनी अपने बेटे रितिक की शादी उसके 25 वर्ष की उम्र होने से पहले कर देना चाहती है। रितिक को शिवन्या से प्यार हो जाता है, लेकिन उसकी मंगनी तन्वी के साथ हो जाती है। तन्वी को रितिक का शिवन्या के प्रति प्यार का पता होता है, लेकिन वह रितिक को छोड़ना नहीं चाहती है। लेकिन शादी के दिन तन्वी किसी को नहीं मिलती है, इस कारण मजबूरी में रितिक की शादी शिवन्या से हो जाती है। रितिक उससे पहले ही प्यार करते रहता है, इस कारण उसे इस शादी से कोई भी परेशानी नहीं होती है। वहीं शिवन्या भी उससे केवल घर में अपनी जगह बनाने के लिए करती है, लेकिन बाद में उसे रितिक से प्यार हो जाता है।
इसके बाद पता चलता है कि रितिक के माता पिता ही शिवन्या के माता पिता को मारने वालों में से हैं। साथ में उनके कुछ दोस्त भी शामिल है। जिसे बाद में शिवन्या मार देती है। लेकिन तावीज के कारण वह बाकी बचे लोगों को नहीं मार पाती है। बाद में पता चलता है कि रितिक के माता पिता उसके माता पिता नहीं है। वह दोनों उसकी माँ के हत्यारे होते हैं और उसके पिता को मणि के लालच में कैद कर के रखते हैं। जब रितिक के पिता उन लोगों के कैद से भाग जाते हैं तो वह शिवन्या को मिलते हैं। इससे उसे पता चल जाता है कि यही रितिक के वास्तविक पिता हैं और उनके व रितिक के गर्दन के पीछे बना निशान मणि को छु सकने वालों के लिए हैं।
कलाकार[संपादित करें]
सीजन 1
- मौनी रॉय - शिवन्या / नागिन
- अर्जुन बिज्लानी - रितिक रहेजा / राजा संग्राम सिंह
- अदा खान - सेशा / नागिन
- सुधा चन्द्रन - यामिनी रहेजा / सिंह[2]
- मनीष खन्ना - अंकुश रहेजा
- पुजा शर्मा - तन्वी माथुर
- शारिका रैना - अमृता
- विमर्श रोशन - विरेन रहेजा
- गुंजन वालिया - छाया विरेन रहेजा
- प्रणव मिश्रा - अर्जुन माथुर
- स्वाति जैन - दिव्या
सीजन 2
- मौनी रॉय - शिवांगी/शिवन्या/इच्छधारी नागिन
- अदा खान - शेशा/रुचिका/इच्छधारी नागिन/ताक्षिका
- सुधा चन्द्रन - यामिनी
- करणवीर बोहरा - रॉकी/ तक्षक नाग
- मनीष खन्ना - अखिलेश रहेजा
- नाज़ुक लोचन
- किंशुक महाजन - रूद्र / नाग
- प्यूमोरी मेहता घोस - निधि निखंज
- विनित कुमार चौधरी - मनीष/ इच्छधारी भैंस
- आशका गोराडिया - अवंतिका(महिष्मति की रानी)/ इच्छधारी मधुमक्खी
- विशाल पूरी - विक्रम (महिष्मति का राजा)
- अंजलि उज्वाने - उत्तरा
- मोनिका शर्मा - गौतमी
- मानश अधिया- शुशांत
- आर्यन पण्डित - रौमिल
- स्वाति आनंद - मानसी
- इन्द्रेश मालिक- मानव
- शिरीन सेवानि - अलिया
- रुत्पन्ना ऐश्वर्या - अवनि
- मल्हार पांडेय - इच्छधारी नाग
- मृणालिनी - इच्छधारी नागिन
- पंकज विष्णु - अरुण
- ललित बिस्ट - आदित्य
- आरज़ू गोवित्रिकर - मंजूषा
सीजन 3
- मौनी रॉय - शिवांगी/शिवन्या/इच्छधारी नागिन
- अनिता हस्सनंदनी
- करिश्मा तन्ना
- रक्षंदा खान - सुमित्रा सहगल
सीजन 4
- सायंतनी घोष - मान्यता : शेषनाग वंश की एक नागिन राजकुमारी; केशव की पत्नी; वृंदा की माँ; नयनतारा की दत्तक माँ। उसे देव के भेष में विशाखा ने मार डाला था।
- आफरीन अल्वी - बिली : लिली, मिल्ली और हार्दिक की चचेरी बहन। उसे शलाखा ने मार डाला था।
निर्माण[संपादित करें]
नागिन धारावाहिक को बालाजी प्रॉडक्शन के एकता कपूर ने बनाया है। एकता ने संतराम वर्मा, चाँदनी, और नीरज को निर्देशन के कार्य के लिए रखा जबकि तनुश्री गुप्ता को रचनात्मक निर्देशन से हटा दिया। इसकी कहानी आर॰ एम॰ जोशी, नेहा सिंह, शिवानी शाह और अंकुश नागपाल ने लिखा है। इसके संवाद को रेखा मोदी ने लिखा है।
रेटिंग[संपादित करें]
नागिन भारत के सबसे सफल धारावाहिको में से एक है। सप्ताह के अंत में प्रसारित होने के बावजूत इस धारावाहिक ने अन्य दैनिक धारावाहिको को पीछे छोड़ दिया और सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किये। नागिन का पहला सीजन अपने पूरे प्रसारण काल में पहले पायदान पर रहा। इस धारावाहिक के प्रसारण से कलर्स चैंनल को भी काफी फायदा हुआ परिणाम यह हुआ की कलर्स ने स्टार प्लस को कई हफ़्तों के लिए पछाड़ दिया। नागिन का दूसरा सीजन भी सफल रहा लेकिन पहले सीजन जितना नहीं। दुसरे सीजन के प्रसारण के पहले कई सप्ताह तक ये पहले पायदान पर ही रहा पर कुछ सप्ताह बाद कुमकुम भाग्य और ये रिश्ता क्या कहलाता है दोनों धारावाहिको ने इसे पछाड़ दिया। लेकिन अपने दूसरे सीजन के आखिर के कुछ हफ़्तों में यह धारावाहिक फिर से नंबर 1 पर रहा।
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "अर्जुन बिजलानी मौनी रॉय के साथ एकता कपूर की काल्पनिक धारावाहिक नागिन में एक साथ नजर आएंगे". मूल से 8 नवंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अक्तूबर 2015.
- ↑ अ आ "मशहूर अभिनेत्री सुधा चंद्रन एकता कपूर की धारावाहिक नागिन में अर्जुन बिजलानी की मा के किरदार में नजर आएंगी". मूल से 3 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अक्तूबर 2015.