सामग्री पर जाएँ

दमन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दमन
દમણ
नगर
मोटी दमन का प्रवेशद्वार
गेटवे
दमन is located in भारत
दमन
दमन
निर्देशांक: 20°25′N 72°51′E / 20.42°N 72.85°E / 20.42; 72.85निर्देशांक: 20°25′N 72°51′E / 20.42°N 72.85°E / 20.42; 72.85
देश भारत
राज्यदादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
जिलादमन
शासन
 • सांसदलालुभाई पटेल
 • प्रशासकप्रफुल पटेल, पूर्व गृह मंत्री, गुजरात
 • कलेक्टरगौरव राजावत, आईएएस[1]
क्षेत्रफल
 • कुल72 किमी2 (28 वर्गमील)
ऊँचाई5 मी (16 फीट)
जनसंख्या (2011 जनगणना)
 • कुल1,91,173
 • घनत्व2,700 किमी2 (6,900 वर्गमील)
भाषा
 • आधिकारिकगुजराती , हिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
लिंगानुपात1.69 /
वेबसाइटwww.daman.nic.in

दमन (गुजराती: દમણ) भारतीय केन्द्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के दमन जिले का एक नगरपालिका क्षेत्र और नगर है।

दमन दमन गंगा नदी द्वारा दो भागों में विभाजित है – नानी-दमन (नानी का अर्थ यहाँ छोटा है) और मोटी-दमन (मोटी मतलब बड़ा)। विडम्बना यह है कि नानी-दमन बड़ा है। नगर में अस्पताल, बड़े बाजार और बड़े निवास स्थान स्थित हैं। मोटी-दमन मुख्यतः पुराना नगर है।

पूर्तगाली डियोगो डी मेलो संयोगवश सन् १५२३ में इस स्थान पर पहुँचे जब वो ओर्मस जा रहे थे और एक तुफान में उनकी नाव दमन तट पर पहुँच गयी।[2] इसके बाद यह पूर्तगाली उपनिवेश बना और ४०० वर्षों तक रहा। १६वीं सदी में मुगलों से बचने के लिए मोटीदमन में एक बड़ा दुर्ग बनाया गया क्योंकि इससे पूर्व यहाँ मुगलों का शासन था। यह दुर्ग आज्तक इसके मूल रूप में उपस्थित है। वर्तमान में अधिकतर सरकारी नगरीय कार्यालय दुर्ग के अन्दर स्थित हैं।

दमन को पुर्तगालियों और भारतीयों के मध्य युद्ध के पश्चात् दिसम्बर १९६१ में भारत में शामिल किया गया। इस युद्ध में चार भारतीयों की मौत हो गयी और १४ घायल हुये।;[3] पुर्तगालियों में १० की मौत हो गयी और दो घायल हुये।[4]

  • नानी दमन दुर्ग
  • जैन मंदिर: नानी दमन दुर्ग के उत्तरी भाग में महावीर स्वामि का १८वीं सदी का जैन मंदिर। यह श्वेत संगमरमर और सुन्दर नक्काशी के साथ बना हुआ है। दीवारों पर सुन्दर काँच लगा हुआ है जिसके अन्दर १८वीं सदी की भित्तियाँ महावीर स्वामि के जीवन को निरूपित करती हैं।[5]
  • मोटी दमन दुर्ग (जेरोनिमो दुर्ग)
  • जमपोरे समुद्र तट
  • देवका समुद्र तट
  • बोम जीजस का चर्च
  • दमन फ्रीडम मेमोरियल

चित्र दीर्घा

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. U.T. Administration of Daman and Diu (केन्द्रशासित प्रदेश दमन और दीव के प्रशासक) Archived 2014-11-12 at the वेबैक मशीन
  2. सिंह, कुमार सुरेश (1995). दमन और दीव. People of India. Vol. XIX. पोपुलर प्रकाशन. p. 3. Retrieved 2010-12-18. {{cite book}}: Cite has empty unknown parameters: |month= and |authormask= (help)
  3. अनिल शौरी (21 फ़रवरी 1999). "The Forgotten Battles of Daman and Diu". द ट्रिब्यून. Archived from the original on 8 जुलाई 2018. Retrieved ३० जनवरी २०१८.
  4. चक्रवर्ती, डॉ॰ बी॰सी॰ (2008). "Operation Vijay" Archived 2014-03-31 at the वेबैक मशीन, भारत रक्षक, अभिगमन तिथि: 12/18/2010.
  5. "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 16 सितंबर 2016. Retrieved 30 जनवरी 2018.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]