तेंदूखेड़ा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
तेंदूखेड़ा
Tendu Kheda
{{{type}}}
तेंदूखेड़ा is located in मध्य प्रदेश
तेंदूखेड़ा
तेंदूखेड़ा
मध्य प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 23°10′26″N 78°52′30″E / 23.174°N 78.875°E / 23.174; 78.875निर्देशांक: 23°10′26″N 78°52′30″E / 23.174°N 78.875°E / 23.174; 78.875
ज़िलादमोह ज़िला
प्रान्तमध्य प्रदेश
देश भारत
जनसंख्या (2001)
 • कुल11,228
भाषा
 • प्रचलित भाषाएँहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड470880
दूरभाष कोड07603

तेंदूखेड़ा (Tendu Kheda) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के दमोह ज़िले में स्थित एक नगर और तहसील है। राष्ट्रीय राजमार्ग ४५ यहाँ से गुज़रता है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

तेंदूखेड दमोह जिले से लगभग 50 किमी. की दूरी पर स्थित है। तेंदूखेड में वर्तमान में जैन मंदिर का निर्माण हो रहा है जो सफेद पत्थर से बनने वाला मध्य प्रदेश का प्रथम मंदिर है। यहां का विश्राम गृह अंग्रेजो के समय का बना है उसके रखरखाव के कारण अभी भी वह बहुत सुंदर दिखाई पड़ता है।बुजुर्ग लोगों द्वारा बताया जाता है कि बंकागढ़ में 500 से 1000 वर्ष पूर्व के शैलचित्र भी मिले है।

शिक्षा[संपादित करें]

वैसे तो नगर में सरकारी और प्राइवेट दोनों प्रकार के विद्यालय उपलब्ध है एवं अंग्रेजी माध्यम के स्कूल भी अब नगर में संचालित होने लगे है। नगर में पिछले कुछ वर्षों में बहुत अधिक नए संस्थानों का निर्माण हुआ है। महाविद्यालय भी सरकारी और प्राइवेट दोनों है। कंप्यूटर सेंटर,सिलाई सेंटर एवं अन्य प्रकार के शैक्षणिक संस्थान अब यहां पर युवाओं के विकास में कार्यरत है।


इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]