हेमिस राष्ट्रीय उद्यान
| हेमिस राष्ट्रीय उद्यान | |
|
IUCN श्रेणी २(राष्ट्रीय उद्यान)
|
|
हेमिस राष्ट्रीय उद्यान में स्तोक कांगड़ी |
|
| स्थिति | जम्मू और कश्मीर, भारत |
|---|---|
| निकटतम शहर | लेह |
| क्षेत्रफ़ल | ४४०० वर्ग कि.मी. |
| स्थापित | १९८१ |
| प्रशासन | वन्यजीव संरक्षण विभाग, जम्मू और कश्मीर सरकार |
हेमिस राष्ट्रीय उद्यान या (हेमिस हाई आल्टीटयूड राष्ट्रीय उद्यान) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में काफ़ी ऊंचाई में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह भारत में हिमालय के उत्तर में एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है, भारत में सबसे बड़ा अधिसूचित संरक्षित क्षेत्र (और इस प्रकार भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान), और नंदा देवी बायोस्फ़ियर रिजर्व और आसपास के संरक्षित क्षेत्रों के बाद दूसरा सबसे बड़ा सन्निहित संरक्षित क्षेत्र है। पार्क कई लुप्तप्राय स्तनधारियों की प्रजातियों सहित हिम तेंदुए का भी निवास स्थान है।
अनुक्रम |
स्थिति [संपादित करें]
उद्यान के उत्तर में सिंधु नदी बहती है और दक्षिण में ज़ांस्कर शृंखला है और इसके अंतर्गत मरखा, सुमदाह और रुम्बक के जलग्रह आते हैं।
विस्तार [संपादित करें]
सन् १९८१ में उद्यान की स्थापना हुयी और उस समय इसमें केवल मरखा और रुम्बक के जलग्रह सम्मिलित किये गये थे और इसका क्षेत्रफल मात्र ६०० वर्ग कि.मी. था। सन् १९८८ में कुछ सन्निहित इलाके जोड़ दिये गये और इसका क्षेत्रफल ३३५० वर्ग कि.मी. तक बढ़ गया। फिर सन् १९९० में इसका क्षेत्रफल बढ़ाकर ४४०० वर्ग कि.मी. कर दिया गया और अब यह दक्षिण एशिया में सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है।[1]
विशेषता [संपादित करें]
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
सन्दर्भ [संपादित करें]
- ↑ "Snow Leopard". http://www.snowleopardnetwork.org/bibliography/anlp99.htm. अभिगमन तिथि: ०४/११/२०१२.
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||