एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इरविकुळम् राष्ट्रीय उद्यान
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान)
खिले हुए फूल
इरविकुळम् राष्ट्रीय उद्यान की अवस्थिति दिखाता मानचित्र
इरविकुळम् राष्ट्रीय उद्यान की अवस्थिति दिखाता मानचित्र
केरल, भारत में स्थिति
अवस्थितिइड्डुक्की, केरल, भारत
निकटतम शहरमुन्नार
क्षेत्रफल९७ वर्ग कि.मी.
आगंतुक१४८,४४०   (२००१ में)
शासी निकायवन एवं वन्यजीवन विभाग
www.eravikulam.org

इरविकुळम् राष्ट्रीय उद्यान (ഇരവികുളം ദേശിയോദ്യാനം) भारत के केरल राज्य के इड्डुक्की ज़िले में पश्चिमी घाट में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है जिसका क्षेत्रफल ९७ वर्ग कि॰मी॰ है। यह केरल वन और वन्य जीव विभाग, मुन्नार वन्यजीव प्रभाग द्वारा प्रशासित किया जाता है जो पास के मथिकेत्तन शोला राष्ट्रीय उद्यान, अनामुडी शोला अभयारण्य, पंपाडुम शोला अभयारण्य, चिन्नार वन्यजीव अभयारण्य और कुरिंजिमला अभयारण्य को भी प्रशासित करता है। पश्चिमी घाट, अन्नामलाई उप कुंज सहित एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान का पूरा इलाका यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति द्वारा एक विश्व विरासत स्थल के रूप में चयन के लिए विचाराधीन है।

भूगोल[संपादित करें]

इस राष्ट्रीय उद्यान का मुख्य भाग ऊँचे लहरदार पर्वतीय पठार का क्षेत्र है, जिसका आधार औसतन २००० मीटर का है।