बंगाल की खाड़ी

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
(बंगाल की खाडी से अनुप्रेषित)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
बंगाल की खाड़ी
बंगाल की खाड़ी - बंगाल की खाड़ी का मानचित्र
बंगाल की खाड़ी का मानचित्र
स्थिति दक्षिण एशिया
सागर प्रकार खाड़ी
प्राथमिक स्रोत हिन्द महासागर
तटवर्ती क्षेत्र भारत, बांग्लादेश, म्यान्मार, थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका[कृपया उद्धरण जोड़ें]
अधिकतम लंबाई 2,090 किमी; c.1,300 मील
अधिकतम चौड़ाई 1,610 किमी; 1,000 मील
सतही क्षेत्र 2,172,000 किमी²
औसत गहराई 2,600 मी ; 8,500 फुट
अधिकतम गहराई 4,694 मी ; 15,400 फुट

विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी, बंगाल की खाड़ी हिन्द महासागर का उत्तरपूर्वी भाग है। इसका नाम भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल के नाम पर आधारित है। आकार में त्रिभुजाकार इस खाड़ी के उत्तर में बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल, पूर्व में म्यान्मार और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और पश्चिम में भारत और श्रीलंका स्थित हैं। गंगा, ब्रह्मपुत्र, कावेरी, गोदावरी,स्वर्णरेखा आदि नदियां इसी में अपना जल विसर्जित करती हैं। बंगाल की खाड़ी का क्षेत्रफल 2,172,000 किमी² है।

खाड़ी की औसत गहराई 8500 फीट (2600 मीटर) और अधिकतम गहराई है 15400 फीट (4694 मीटर) है।