त्रिभुज

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
त्रिभुज एवं उसके अवयव

तीन सरल रेखाओं से घिरी बंद आकृति को त्रिभुज या त्रिकोण (en:Triangle) कहते हैं। त्रिभुज में तीन भुजाएं और तीन कोण होते हैं। त्रिभुज सबसे कम भुजाओं वाला बहुभुज है। इन भुजाओं और कोणों के माप के आधार पर त्रिभुज का विभिन्न प्रकार से वर्गीकरण किया गया है

[संपादित करें] भुजाओं के आधार पर

समबाहु त्रिभुज - यदि किसी त्रिभुज की तीनों भुजाएं बराबर होती हैं तो वो समबाहु त्रिभुज कहलाता है। समबाहु त्रिभुज के तीनों कोण ६० अंश के होते हैं।

समद्विबाहु त्रिभुज - यदि किसी त्रिभुज की कोई दो भुजाएं बराबर होती हैं तो वो समद्विबाहु त्रिभुज कहलाता है। समद्विबाहु त्रिभुज के समान भुजाओं के आमने सामने के कोण भी बराबर होते हैं ।

विषमबाहु त्रिभुज' - जिस त्रिभुज के सभी भुजाएँ असमान हों।

[संपादित करें] कोण की माप के आधार पर

न्यूनकोण त्रिभुज - यदि किसी त्रिभुज के तीनों कोण ९० अंश से कम के हों

अधिककोण त्रिभुज - यदि किसी त्रिभुज का कोई एक कोण ९० अंश से अधिक हो

समकोण त्रिभुज - यदि किसी त्रिभुज का कोई एक कोण ९० अंश का हो

किसी त्रिभुज के तीनों कोणों का योग हमेशा १८० अंश होता है।

[संपादित करें] इन्हें भी देखें

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ