विकिपीडिया:भारतीय स्वतंत्रता दिवस लेख प्रतियोगिता २०१८

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
 मुख्यपृष्ठ वार्तालाप सूचना सहायता सदस्य 
यह एक विकिपरियोजना है, सम्पादकों का एक सहयोग क्षेत्र एवं मुक्त समूह, जो कि किसी विशिष्ट शीर्षक पर विकिपीडिया के फैलाव को , या विकिपीडिया के किसी आंतरिक प्रक्रिया के संगठन हेतु समर्पित है।
डावे
भारतीय स्वतंत्रता दिवस लेख प्रतियोगिता २०१८

१० अगस्त २०१८ से २० अगस्त २०१८


भारतीय स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त के अवसर पर हिंदी विकिपीडिया समुदाय लेख संपादन प्रतियोगिता एवं सम्पादनोत्सव का प्रारंभ करने जा रहा है। जो 10 अगस्त से 20 अगस्त तक होगा। इसमें भारतीय स्वतंत्रता सैनानी और भारतीय स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित विषयों पर लेखों में विस्तार, सुधार तथा नये लेखों को बनाया जाएगा। हिंदी विकिपीडिया समुदाय के साथ भारत में कई भाषा विकी समुदाय इस अभियान में भाग ले रहे हैं। इच्छुक सदस्य इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अपना नाम साइन अप करें।

अवधि[संपादित करें]

१० अगस्त २०१८ से २० अगस्त २०१८ तक:

  1. इस प्रतियोगिता में नया, पुराना कोई भी सदस्य भाग ले सकता है।
  2. ये लेख प्रतियोगिता १० अगस्त २०१८ से २० अगस्त २०१८ तक चलेगी, उसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
  3. इस प्रतियोगिता में नए लेखों के साथ पुराने लेखों का भी विस्तार किया जा सकता है और एक सदस्य कितने भी लेख बना सकता है। लेख भारत की राष्ट्रीयता से जुड़ा होना चाहिए।
  4. इस प्रतियोगिता के लिए भारत की राष्ट्रीयता से जुड़े किसी भी विषय पर लेख बनाया जा सकता है किन्तु लेख का विषय उल्लेखनीय होना चाहिए, लेख विकिपीडिया के नियमों का उल्लंघन न करते हों, लेख आधार स्तर से बड़ा होना चाहिए, लेख विकिडाटा से जुड़ा होना चाहिए, लेख में कम से कम दो संदर्भ और एक श्रेणी होनी चाहिए। लेख में ज्ञानसन्दूक, चित्र, विकिडाटा से जुड़ा होने पर, दूसरे लेखों की कड़ी जुड़े होने आदि से अधिक अंक दिये जाएँगे।
  5. परिणाम की गणना अंको से की जाएगी।

पुरस्कार[संपादित करें]

विजेताओं को उचित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार राशि की जानकारी जल्द अद्यतन होगी।

कुछ लेखों के उदाहरण[संपादित करें]

लेख निम्नलिखित उपखंड से होने चाहिए -

प्रतिभागी सदस्य[संपादित करें]

साइन अप आप ११:५९, २० अगस्त २०१८ से पूर्व कभी भी साइन अप कर सकते हैं।