सामग्री पर जाएँ

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद्

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद्
चित्र:United Nations Human Rights Council Logo.svg
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का लोगो
संक्षेपाक्षर यूएनएचआरसी
स्थापना 2006
प्रकार संयुक्त राष्ट्र प्रणाली अन्तर-सरकारी निकाय
प्रमुख
नजहत शमीम खान, परिषद के अध्यक्ष
पैतृक संगठन
संयुक्त राष्ट्र महासभा
जालस्थल www.ohchr.org

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद , संयुक्त राष्ट्र संघ ने मानव अधिकार आयोग की स्थापना वर्ष 1946-47 में आर्थिक एवं सामाजिक परिषद की एक कार्यात्मक समिति के रूप में की थी, जिसका मुख्य कार्य-प्रतिवेदन तैयार करना, अधिकारों के अन्तरराष्ट्रीय बिल, नागरिक स्वतन्त्रता, स्त्री दशा एवं मानवाधिकार सम्बन्धी विषयों पर अपनी अनुशंसाएँँ प्रकट करना था। दिसम्बर 1993 में महासभा ने मानवाधिकार गतिविधियों के प्रति उत्तरदायित्व निश्चित करने के लिए मानवाधिकार उच्चायुक्त का पद सृजित किया। 15 मार्च, 2006 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक नई मानवाधिकार परिषद के गठन का प्रस्ताव पारित किया। इस 47 सदस्यीय मानवाधिकार परिषद ने 53 सदस्यीय मानवाधिकार आयोग का स्थान लिया है। आयोग को 16 जून, 2006 को समाप्त कर दिया गया तथा 19 जून, 2006 को परिषद प्रथम बैठक आयोजित की गई उल्लेखनीय है कि नई परिषद स्थायी है तथा प्रत्यक्ष रूप से महासभा के अधीनस्थ है। यह कहीं भी एवं किसी भी देश में मानवाधिकारों के उल्लंघन का गहन विश्लेषण कर सकेगी। इसका कार्य सार्वभौमिकरण, निष्पक्षता, वस्तुनिष्ठता एवं सृजनात्मक अन्तरराष्ट्रीय संवाद के सिद्धान्तों के अन्तर्गत निर्देशित होगा इसे समय पर सभी अभिकरणों एवं निकायों को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी ताकि मानवाधिकार उल्लंघन की व्यवस्थापरक ढँग से रोका जा सके। ज्ञातव्य है कि भारत मानवाधिकार परिषद का सदस्य देश है।

यूएन वूमेन

[संपादित करें]

लैंगिक समानता व महिला सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2 जुलाई 2010 को यूएन वूमेन या यूएन कम्पोजिट एंटिटी फॉर जेंडर इक्वेलिटी एंड एम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन विदइन यूएन के गठन को मंजूरी प्रदान की। इस संस्था ने 1 जनवरी, 2011 से अपना काम शुरू कर दिया। चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बचेलेट यूएन वूमेन की पहली प्रमुख थीं। इस संस्था के अंतर्गत महिलाओं के लिए काम कर रहे संयुक्त राष्ट्र के चार संगठनों- यूएन डवलेपमेंट फंड फॉर वूमेन, डिवीजन फॉर एडवांसमेंट ऑफ वूमेन, द ऑफिस ऑफ द स्पेशल एडवाइजर ऑन जेंडर इशूज और द यूएन इंटरनेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर द एडवांसमेंट ऑफ वूमेन का विलय किया गया। इसके जरिए लिंग समानता को बढ़ावा देने तथा भेदभाव को समाप्त करने में मदद मिलेगी।

संस्था की भूमिकाएँँ

[संपादित करें]

यह महिलाओं की स्थिति पर आयोग जैसे अंतर-सरकारी निकायों की उनके नीतियों के निर्धारण, वैश्विक मानक एवं दिशा-निर्देशन तैयारी में मदद करेगी तथा मांगे जाने पर यह देशों की उन मानकों के क्रियान्वयन करने तथा तकनीकी एवं वित्तीय मदद उपलब्ध करेगी। यह सुनिश्चित करेगी कि संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी एजेंसियाँँ और संस्थाएँँ लिंग समानता पर अपने वादे पर खरी उतरें।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् के वर्तमान तथा पूर्व सदस्य देशों की सूची।

वर्तमान सदस्य
Terms अफ्रीकी देश (13) एशियाई देश (13) पूर्वी यूरोपियन
देश (6)
लैटिन अमेरिकी और
कैरिबियन देश (8)
पश्चिमी यूरोपियन देश &
अन्य देश (7)
2016—19  मिस्र
 रवाण्डा
 ट्यूनीशिया
 दक्षिण अफ़्रीका
 चीन
 इराक़
 जापान
 सऊदी अरब
 क्रोएशिया
 हंगरी
 ब्राज़ील
 क्यूबा
 ब्रिटेन
 अमेरिका
2015—18.[1]  बरण्डी
 कोत द'ईवोआर
 इथियोपिया
 केन्या
 टोगो
 दक्षिण कोरिया
 किर्गिज़स्तान
 मंगोलिया
 फ़िलीपीन्स
 संयुक्त अरब अमीरात
 जॉर्जिया
 स्लोवेनिया
 इक्वाडोर
 पनामा
 वेनेज़ुएला
 बेल्जियम
 जर्मनी
साँचा:SWI
2014—17.[2]  बोत्सवाना
 कांगो
 घाना
 नाईजीरिया
 बांग्लादेश
 भारत
 इंडोनेशिया
 क़तर
 अल्बानिया
 लातविया
 बोलीविया
 अल साल्वाडोर
{ पैराग्वे
 नीदरलैंड
 पुर्तगाल
पूर्व सदस्य
Terms अफ्रीकी देश एशियाई देश पूर्वी यूरोपियन
देश
लैटिन अमेरिकी देश और
कैरिबियन देश
पश्चिमी यूरोपियन देश और
अन्य देश
2013—16  अल्जीरिया
 मोरक्को
 नामीबिया
 दक्षिण अफ़्रीका
 चीन
 मालदीव
 सऊदी अरब
 वियतनाम
 उत्तर मैसिडोनिया
 रूस
 क्यूबा
 मेक्सिको
 फ़्रांस
 ब्रिटेन
2012—15  इथियोपिया
 कोत द'ईवोआर
 गैबॉन
 केन्या
 सिएरा ल्योन
 जापान
 कज़ाख़स्तान
 पाकिस्तान
 दक्षिण कोरिया
 संयुक्त अरब अमीरात
 एस्टोनिया
 मोंटेनेग्रो
 अर्जेंटीना
 ब्राज़ील
 वेनेज़ुएला
 जर्मनी
 आयरलैंड
 अमेरिका
2011—14  बेनिन
 बोत्सवाना
 बुर्किना फ़ासो
 कांगो
 भारत
 इंडोनेशिया
 कुवैत
 फ़िलीपीन्स
 रोमानिया
 चेकिया
 चिली
 कोस्टा रिका
 पेरू
 इटली
 ऑस्ट्रिया
2010—13  अंगोला
 लीबिया
 मॉरीतानिया
 युगांडा
 क़तर
 मलेशिया
 मालदीव
 थाईलैंड
 मोल्दोवा
 पोलैंड
 इक्वाडोर
ग्वाटेमाला
 स्विट्ज़रलैंड
 स्पेन
2009—12  जिबूती
 कैमरून
 मॉरिशस
 नाईजीरिया
 सेनेगल
 बांग्लादेश
 चीन
 जॉर्डन
 किर्गिज़स्तान
 सऊदी अरब
 रूस
 हंगरी
 क्यूबा
 मेक्सिको
 उरुग्वे
 बेल्जियम
 नॉर्वे
 अमेरिका
2008—11  बुर्किना फ़ासो
 गैबॉन
 घाना
 ज़ाम्बिया
 बहरीन
 जापान
 पाकिस्तान
 दक्षिण कोरिया
 स्लोवाकिया
 यूक्रेन
 अर्जेंटीना
 ब्राज़ील
 चिली
 फ़्रांस
 ब्रिटेन
2007—10  मिस्र
 अंगोला
 मैडागास्कर
 दक्षिण अफ़्रीका
 भारत
 इंडोनेशिया
 क़तर
 फ़िलीपीन्स
 बोस्निया और हर्ज़ेगोविना
 स्लोवेनिया
 बोलीविया
 निकारागुआ
 नीदरलैंड
 इटली
2006—09  जिबूती
 कैमरून
 मॉरिशस
 नाईजीरिया
 सेनेगल
 बांग्लादेश
 चीन
 जॉर्डन
 मलेशिया
 सऊदी अरब
 अज़रबैजान
 रूस
 क्यूबा
 मेक्सिको
 उरुग्वे
 जर्मनी
 कनाडा
 स्विट्ज़रलैंड
2006—08  गैबॉन
 घाना
 माली
 ज़ाम्बिया
 जापान
 पाकिस्तान
 श्रीलंका
 दक्षिण कोरिया
 रोमानिया
 यूक्रेन
 ब्राज़ील
ग्वाटेमाला
 पेरू
 फ़्रांस
 ब्रिटेन
2006/07  अल्जीरिया
 मोरक्को
 दक्षिण अफ़्रीका
 ट्यूनीशिया
 बहरीन
 भारत
 इंडोनेशिया
 फ़िलीपीन्स
 पोलैंड
 चेकिया
 अर्जेंटीना
 इक्वाडोर
 फ़िनलैंड
 नीदरलैंड

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Rusija nije reizabrana u Savet za ljudska prava UN" (सर्बियाई भाषा में). N1. 28 अक्टूबर 2016. 29 अक्तूबर 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 28 October 2016.
  2. HRC > Current Membership of the Human Rights Council by regional groups. Archived 2017-02-16 at the वेबैक मशीन Retrieved 15/05/2015.