सामग्री पर जाएँ

चेकोस्लोवाकिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
चेकोस्लोवाकिया

Československo, Česko‑Slovensko
1918–1992
चेकोस्लोवाकिया का ध्वज
1920 से ध्वज
ध्येय वाक्य: Pravda vítězí
("सत्य जीतेगा"; 1918–1990; चेक भाषा)
Pravda zvíťazí
("सच जीतेगा"; 1918–1990; स्लोवाकी भाषा)
Veritas vincit
("सच जीतेगा"; 1990–1992; लातिनी भाषा)
राष्ट्रगान: Kde domov můj और Nad Tatrou sa blýska
चेकोस्लोवाकिया की अवस्थिति
राजधानीप्राग (प्राहा)
प्रचलित भाषा(एँ)चेक और स्लोवाकी
सरकारगणतंत्र
राष्ट्रपति 
 1918–1935
तोमाश मासारिक (Tomáš G. Masaryk, पहला)
 1989–1992
वाक्लाव हावेल (Václav Havel, अंतिम)
प्रधान मंत्री 
 1897–1919
कारेल क्रामार (Karel Kramář)
 1992
यान स्त्रासकी (Jan Stráský)
इतिहास 
 आज़ादी
28 अक्टूबर 1918
1939
 जर्मन क़ब्ज़े से मुक्ति
1945
31 दिसम्बर 1992
क्षेत्रफल
1921140,446 kमी2 (54,227 वर्ग मील)
1993127,900 kमी2 (49,400 वर्ग मील)
जनसंख्या
 1921
13607385
 1993
15600000
मुद्राचेकोस्लोवाकी कोरुना
दूरभाष कोड420
इंटरनेट TLD.cs
पूर्ववर्ती
परवर्ती
ऑस्ट्रिया-हंगरी
जर्मन साम्राज्य
चेक गणतंत्र
स्लोवाकिया
वर्तमान ISO 3166-3 कोड:        CSHH
1996 की सर्दियों में 42 दूरभाष कोड ख़त्म कर दिया गया। उसमें आने वाले दूरभाष नंबरों को नए सिरे से चेक गणतंत्र, स्लोवाकिया और लिक्टेन्स्टाइन में बांट दिया गया।

चेकोस्लोवाकिया मध्य यूरोप में स्थित एक देश हुआ करता था जो अक्टूबर 1918 से 1992 तक अस्तित्व में रहा। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 1939 से 1945 के एक अंतराल में इसका ज़बरदस्ती जर्मनी में विलय कर दिया गया इसलिए वास्तविकता में यह देश उस ज़माने में अस्तित्व में नहीं था, हालांकि औपचारिक रूप से मित्रपक्ष शक्तियाँ तब भी इसे मान्यता देती रहीं। 1945 में सोवियत संघ ने इसके एक पूर्वी हिस्से को चेकोस्लोवाकिया से अलग करके अपने क्षेत्र का भाग बना लिया। शीत युद्ध काल में चेकोस्लोवाकिया पर साम्यवाद (कोम्युनिस्ट) शासन रहा और यह देश सोवियत संघ के नेतृत्व में गठित वारसा संधि के मित्रपक्ष में शामिल था। सोवियत संघ के टूटने पर 1990 में यहाँ भी साम्यवाद ख़त्म हो गया। धीरे-धीरे देश के दो मुख्य समुदायों - चेक और स्लोवाक - के बीच तनाव बढ़ता रहा और लगने लगा कि वे एक राष्ट्र में मिलकर नहीं रह पाएँगे। 1992 में रायशुमारी (लोगों का विभाजन के प्रश्न पर सीधा मतदान) की गई और जनता ने देश को बांटने का फ़ैसला चुना। 1 जनवरी 1993 को देश बिना किसी हिंसा के दो अलग राष्ट्रों में बाँट गया जिन्हें चेक गणतंत्र और स्लोवाकिया के नामों से जाना जाता है। विश्व में अन्य देशों के हुए विभाजनों की तुलना में यह बंटवारा इतने कोमल और शांतिपूर्वक ढंग से हुए कि इस घटना को इतिहासकार और समीक्षक कभी-कभी 'मख़मली तलाक़' कहते हैं।[1]


चेकोस्लोवाकिया के राष्ट्रपतियों की सूची

[संपादित करें]


# नाम कल्पित वैज्ञानिक ग्रहण कार्यालय छोड़ दिया राजनीतिक दल
1 टॉमस गैरिगे मासारिक 1918 1935 Non-partisan
2 एडवर्ड बेनेश 1935 1938 चेकोस्लोवाक राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी
3 एमिल हाचा 30 नवंबर 1938 15 मार्च 1939 निर्दलीय
(1939-1945)
Emil Hácha remained State President of the Protectorate of Bohemia and Moravia, a de iure autonomous region incorporated into "Nazi Germany".[2][3].
Edvard Beneš proclaimed himself president within the Czechoslovak Government-in-Exile, recognized as the only legitimate Czechoslovak Government during the Second World War.
Josef Tiso became president of the quasi-independent, pro-Nazi and clero-fascist Slovak State.
4 एडवर्ड बेनेश 1945 1948 चेकोस्लोवाक राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी
5 क्लेमेंट गोटवाल्ड 1948 1953 चेकोस्लोवाकिया की कम्युनिस्ट पार्टी
6 एंटोनिन ज़ापोटोकी 1953 1957 चेकोस्लोवाकिया की कम्युनिस्ट पार्टी
7 एंटोनिन नोवोत्नी 1957 1968 चेकोस्लोवाकिया की कम्युनिस्ट पार्टी
8 लुडविक स्वोबोडा 1968 1975 चेकोस्लोवाकिया की कम्युनिस्ट पार्टी
9 गुस्ताव हुसाक 1975 1989 चेकोस्लोवाकिया की कम्युनिस्ट पार्टी
10 वाक्लाव हावेल 1989 1992 Civic Forum / Non-partisan
11 जान स्ट्रास्की 1992 31 दिसंबर 1992 सिविक डेमोक्रेटिक पार्टी

चेकोस्लोवाकिया की कम्युनिस्ट पार्टी (KSČ) के महासचिवों की सूची 1948-1989

[संपादित करें]
# नाम पदभार ग्रहण किया कार्यालय छोड़ दिया
1 क्लेमेंट गोटवाल्ड 1945 1953
2 एंटोनिन नोवोत्नी 1953 1968
3 अलेक्जेंडर डबचेक 1968 1969
4 गुस्ताव हुसाक 1969 1987
5 मिलौस जेकेश 1987 1989
6 कारेल अर्बानेक 1989 1989
  1. Building Peace: Practical Reflections from the Field, Craig Zelizer, Kumarian Press, 2009, ISBN 978-1-56549-286-8, ... 1992 – Velvet Divorce, Czechoslovakia peacefully separates ...
  2. Rare 1943 Third Reich facts booklet
  3. heavily illustrated rare big original 1943 Nazi book on Eastern Europe and Asia

यह भी देखें

[संपादित करें]


इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]