"इरफ़ान ख़ान": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{Infobox person
{{Infobox person
| name = Irrfan Khan
| name = इरफ़ान ख़ान
| image = Irrfan Khan May 2015.jpg
| image = Irrfan Khan May 2015.jpg
| image_size =
| image_size =

07:08, 29 अप्रैल 2020 का अवतरण

इरफ़ान ख़ान

इरफ़ान अली खान
जन्म साहबजादा इरफ़ान अली खान[1]
7 जनवरी 1967 (1967-01-07) (आयु 57)
जयपुर, राजस्थान, भारत
मौत 29 अप्रैल 2020
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
मौत की वजह कैंसर
राष्ट्रीयता भारतीय
उपनाम इरफान
पेशा फिल्म अभिनेता, चलचित्र निर्माता
कार्यकाल 1985–2020
जीवनसाथी सुतापा देवेन्द्र सिकदर (वि॰ 1995)
बच्चे 2

शाहबजादे इरफान अली खान (इरफ़ान ख़ान, इरफान) (जन्मः ७ जनवरी १९६७, मृत्यु: २९ अप्रैल २०२०) हिन्दी अंग्रेजी फ़िल्मों, व टेलीविजन के एक अभिनेता हैं। उन्होने द वारियर, मकबूल, हासिल, द नेमसेक, रोग जैसी फिल्मों मे अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हासिल फिल्म के लिये उन्हे वर्ष २००४ का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। वह बालीवुड की ३० से ज्यादा फिल्मों मे अभिनय कर चुके हैं। इरफान हॉलीवुड मे भी एक जाना पहचाना नाम हैं। वह ए माइटी हार्ट, स्लमडॉग मिलियनेयर और द अमेजिंग स्पाइडर मैन फिल्मों मे भी काम कर चुके हैं। 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। [2] 60वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफ़ान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया। [3]

व्यक्तिगत जीवन

इरफान का जन्म ७ जनवरी १९६७ को जयपुर, राजस्थान मे हुआ था। इनकी मृत्यु 29 अप्रैल 2020 को आँत में संक्रमण के कारण मुम्बई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई, इन्होने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। २३ फ़रवरी १९९५ को इरफान ने सुतपा सिकदर से शादी की। सुतपा भी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से सम्बन्ध रखती हैं।

प्रमुख फिल्में

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2017 करीब करीब सिंगल योगी
2013 डी-डे वली खान
2011 ये साली ज़िन्दगी अरुण
सात खून माफ़ वासिउल्लाह खान
थैंक यू विक्रम
2010 राईट या राँग विनय पटनायक
हिस्स विक्रम गुप्ता
नोक आउट बच्चू/ टोनी खोसला
2009 एसिड फैक्ट्री काइज़र
बिल्लू बारबर बिल्लू/विलास परदेसी
न्यूयॉर्क रोशन (ऍफ़बीआई ऑफिसियल)
2008 भोपाल मूवी
स्लमडॉग मिलियनेयर पुलिस इंस्पेक्टर
क्रेजी 4 डॉ॰ मुखर्जी
देहली 6
रोड टू लद्दाख शफ़ीक
संडे कुमार
2007 लाइफ़ इन अ... मेट्रो मोंटी
अ माइटी हार्ट
पार्टीशन अंग्रेजी फ़िल्म
मेरीडीयन देवराज
माइग्रेशन अभय
2006 द नेमसेक
द किलर
यूँ होता तो क्या होता
सैनिकुडु तेलुगु फ़िल्म
सिर्फ़ २४ घंटे
मिस्टर १००%
2005 दुबई रिटर्न
रोग
बुलेट
7½ फेरे मनोज
चेहरा चन्द्रनाथ दीवान
चॉकलेट
गरम
2004 शैडो ऑफ टाइम अंग्रेजी फ़िल्म
आन
चरस
2003 मकबूल मकबूल
हासिल
द बाइपास पुलिस वाला
धुंध अजीत खुराना
फुटपाथ शेख
सुपारी
2002 काली सलवार
गुनाह ए सी पी दिग्विजय पाँडे
बोकशू द मिथ अंग्रेजी फ़िल्म
प्रथा अंग्रेजी फ़िल्म
2001 द वॉरियर
कसूर
2000 घात
1998 सच अ लौंग जर्नी
बड़ा दिन पुलिस इंस्पेक्टर
1997 प्राइवेट डिटेक्टिव इंस्पेक्टर ख़ान
1994 वादे इरादे
1991 एक डॉक्टर की मौत
1990 चाणक्य
दृष्टि राहुल
1989 कमला की मौत अजीत
1988 सलाम बॉम्बे

टीवी धारावाहिक व डॉक्यूमेंट्री फिल्म

वर्ष धारावाहिक चरित्र टिप्पणी
1994 द ग्रेट मराठा नजीबुद्दौला (रोहिल्ला सरदार)
1992 चाणक्य सेनापति भद्रसाल

नामांकन और पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

नागरिक सम्मान

सन्दर्भ

  1. "Irrfan Khan". Irrfan.com. मूल से 2013-12-08 को पुरालेखित.
  2. "पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री पुरस्कार 2011". जागरण जोश. 28 जनवरी 2011. अभिगमन तिथि 14 अक्टूबर 2014.
  3. "राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में छाए रहे 'पान सिंह तोमर', 'विकी डोनर'". एनडीटीवी इंडिया. 29 मार्च 2013. अभिगमन तिथि 14 अक्टूबर 2014.

बाहरी कड़ियाँ