राष्ट्रीय राजमार्ग ४४ (भारत)
राष्ट्रीय राजमार्ग ४४ (National Highway 27, NH 27) भारत का सबसे लम्बा राजमार्ग है। यह उत्तर में श्रीनगर से आरम्भ होकर दक्षिण में कन्याकुमारी में समाप्त होता है।
मार्ग
[संपादित करें]राष्ट्रीय राजमार्ग ४४ अपने पूरे फ़ासले में जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश,राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिल नाडु के राज्यों से गुज़रता है। इसकी कुल लम्बाई 3,745 किलोमीटर (2,327 मील) है। यह कई महत्वपूर्ण शहरों से निकलता है, जिनमें (उत्तर से दक्षिण दिशा में) श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, जलंधर, लुधियाना, अम्बाला, करनाल, सोनीपत, दिल्ली, आगरा, ग्वालियर, झांसी, नागपुर, हैदराबाद, बंगलुरु, धर्मपुरी, सेलम, करूर, मदुरई, तिरूनेलवेली और कन्याकुमारी शामिल हैं।[1]
भारत की सबसे बड़ी सुरंग चेनानी-नाशरी सुरंग इसी महामार्ग पर स्थित है। इसके अतिरिक्त जवाहर टनल, काजीगुंड बनिहाल सुरंग आदि भी उल्लेखनीय हैं।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Rationalisation of Numbering Systems of National Highways" (PDF). New Delhi: Department of Road Transport and Highways. Archived from the original (PDF) on 1 फ़रवरी 2016. Retrieved 3 April 2012.
- Pages using the JsonConfig extension
- स्वर्णिम चतुर्भुज
- भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग
- जम्मू और कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग
- पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्ग
- हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग
- उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग
- मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग
- महाराष्ट्र में राष्ट्रीय राजमार्ग
- तेलंगाना में राष्ट्रीय राजमार्ग
- आन्ध्र प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग
- कर्नाटक में राष्ट्रीय राजमार्ग
- तमिल नाडु में राष्ट्रीय राजमार्ग