राष्ट्रीय राजमार्ग (भारत)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भारत के राजमार्ग

भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग, भारत की केन्द्रीय सरकार द्वारा संस्थापित और सम्भाले जानी वाली लंबी दूरी की सड़के है। मुख्यतः यह सड़के 2 पंक्तियो की है, प्रत्येक दिशा में जाने के लिए एक पंक्ति। भारत के राजमार्गो की कुल दूरी लगभग 5600000 किमी है, जिसमे से केवल 4,885 किमी की सड़को के मध्य पक्का विभाजन बनाया गया है। राजमार्गो की लंबाई भारत के सड़को का मात्र 2% है, लेकिन यह कुल यातायात का लगभग 40% भार उठाते है। 1995 में पास संसदीय विदेहक के तहत इन राजमार्गो को बनाने और रख-रखाव के लिए निजी संस्थानो की हिस्सेदारी को मंजूरी दी गई। हाल के समय में इन राजमार्गो का तेजी से विकास हुआ जिनके तहत भारत के शहर और कस्बो के बीच यातायात के समय में गिरावट आई। कुछ शहरो के बीच 4 और 6 पंक्तियों के राजमार्गो का भी विकास हुआ। भारत का सबसे बड़ा राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (NH 27) है, जो [असम] के सिलचर शहर को भारत के, [गुजरात] के [पोरबंदर] शहर के साथ जोड़ता है। इसकी लंबाई 4117 किमी है भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग NH 548 है, जो NH118 के बराबर है

काफ़ी सारे राजमार्गों का अभी भी विकास हो रहा है। ज्यादतर राजमार्गों को कंक्रीट का नहीं बनाया गया है। मुम्बई पुणे एक्सप्रेस-वे इसका एक अपवाद है।

भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 27 है जो शिलचर को पोरबंदर से जोड़ता है इसकी कुल लंबाई 4117 किलोमीटर है।

भारतीय सड़क नेटवर्क[संपादित करें]

भारतीय सड़क नेटवर्क[1]
Class Length (km)
एक्सप्रेस-वे 200
राज्य राजमार्ग 66590
प्रदेशी राजमार्ग 128000
प्रमुख जिला सड़कें 470000
ग्रामीण और अन्य सड़कें 2650000
कुल (लगभग) 3340000
राजमार्ग कहाँ से कहाँ तक लम्बाई रूट
राष्ट्रीय राजमार्ग १ (NH1) अटारी दिल्ली ४५६ किमी दिल्ली - अम्बाला - जालंधर - अमृतसर - अटारी
राष्ट्रीय राजमार्ग २ (NH2) दिल्ली कोलकाता १४६५ किमी दिल्ली - मथुरा - आगरा - कानपुरइलाहाबाद - वाराणसी - मोहनिया - बरही - पलसितबैद्यबटी - बारा - कोलकाता
राष्ट्रीय राजमार्ग ३ (NH3) मुम्बई आगरा ११६१ किमी आगरा - ग्वालियर- शिवपुरी - इंदौर - धुले - नासिक - ठाणे - मुम्बई
राष्ट्रीय राजमार्ग ७ (NH7) वाराणसी कन्याकुमारी २३६९ किमी वाराणसी - मंगावनरीवा - जबलपुरलख्नादों - नागपुरहैदराबादकुरनूल बैंगलोरकृश्नागिरि - सलेमडिंडीगुलमदुरईतिरुनावली - कन्याकुमारी
राष्ट्रीय राजमार्ग ८ (NH8) दिल्ली मुम्बई १४२८ किमी दिल्ली - जयपुरअज़मेरउदयपुरअहमदाबादवदोदरा - मुंबई
राष्ट्रीय राजमार्ग ४७A (NH47A) एरनाकुलम कोची किमी

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

टीका-टिप्पणी[संपादित करें]

  1. "भारतीय सड़क नेटवर्क". भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरणे. 27 फ़रवरी 207. मूल (asp) से 28 अप्रैल 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 फरवरी 2007.