भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल, भारत गणराज्य में कार्यकारी अधिकार का प्रयोग करता हैं। इस में वरिष्ठ मन्त्री (केबिनेट मन्त्री) सम्मिलित होते हैं, जिनका नेतृत्व प्रधानमन्त्री करते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल नामक एक छोटी कार्यकारी निकाय, भारत में सर्वोच्च निर्णय लेने की संस्था हैं। केवल प्रधानमन्त्री और कैबिनेट मन्त्री ही कैबिनेट के सदस्य होते हैं। भारत में सबसे वरिष्ठ सिविल सेवक, कैबिनेट सचिव, कैबिनेट सचिवालय का नेतृत्व करते हैं, तथा मन्त्रियों की परिषद को प्रशासनिक सहायता प्रदान करते हैं। राज्य मन्त्रियों को अपने काम में कैबिनेट मन्त्रियों की सहायता के साथ काम सौंपा गया हैं। यह सूची भारत के केन्द्रीय मन्त्रियों की सूची है जिसे नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सत्रहवीं लोकसभा के गठन के बाद 2019 में चुना गया है।[1]

अधिनियम

सामूहिक रूप से मंत्रियों की परिषद भारतीय संसद के निचले सदन (लोक सभा) को जवाबदेह हैं। भारतीय संविधान के अनुसार, मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या लोक सभा के सदस्यों की कुल संख्या के १५% से अधिक नहीं होनी चाहिए। हर मंत्री को संसद का सदस्य होना आवश्यक हैं; मंत्री बनने के ६ महीनों के भीतर व्यक्ति को संसद की सदस्यता हासिल करनी होती है।

श्रेणी

मंत्रियों की तीन श्रेणियाँ हैं, जो रैंक के अवरोही क्रम इस प्रकार हैं

  • कैबिनेट मंत्री - कैबिनेट के सदस्य; मंत्रालय का नेतृत्व करने वाले
  • राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) - कनिष्ठ मंत्री जो कैबिनेट मंत्री को रिपोर्ट नहीं करते हैं
  • राज्य मंत्री (MoS) - कनिष्ठ मंत्री जो कैबिनेट मंत्री को रिपोर्ट करते हैं; आमतौर पर उसी मंत्रालय में एक विशेष जिम्मेदारी सौंपी जाती हैं

वर्तमान केंद्रीय मंत्री परिषद

वर्तमान केंद्रीय मंत्री परिषद का गठन २०१९ के आम चुनावों के बाद ३० मई, २०१९ को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन, रायसीना हिल में हुआ था। बाद में ७ जुलाई, २०२१ को मंत्री मंडल में कई पुराने मंत्री ओ को हटा कर नए मंत्री ओ को जगह दी गई।

केबिनेट मंत्री

नाम मंत्रालय कार्यभार पक्ष संसद सदस्य
PM Modi Portrait(cropped).jpg नरेन्द्र मोदी लोकसभा (वाराणसी)
Rajnath.jpg
राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्रालय लोकसभा (लखनऊ)
Amit Sah.jpg
अमित शाह
गृह मंत्रालय
सहकारिता मंत्रालय
लोकसभा (गांधीनगर)
Nitin Gadkari 1 (cropped).JPG
नितिन जयराम गडकरी
सड़क परिवहन और राजमार्ग मन्त्रालय लोकसभा
(नागपुर)
Mansukh Mandaviya Profile.png
मनसुख एल. मांडविया
उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय
राज्य सभा (गुजरात)
Nirmala Sitharaman (cropped).jpg
निर्मला सीतारमन
वित्त मन्त्रालय
कारपोरेट कार्य मंत्रालय
राज्य सभा (कर्नाटक)
Kiren Rijiju.jpg
किरेन रिजिजू
क़ानून एवं न्याय मंत्रालय लोक सभा (अरुणाचल पश्चिम)
Subrahmanyam Jaishankar 2014.jpg
एस जयशंकर
विदेश मंत्रालय राज्यसभा (गुजरात)
Shri Dharmendra Pradhan Petroleum Minister.jpg
धर्मेन्द्र प्रधान
शिक्षा मंत्रालय
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
लोकसभा (मध्य प्रदेश)
Arjun Munda.jpg
अर्जुन मुंडा
जनजातीय कार्य मंत्रालय लोक सभा (खूंटी)
अश्विनी वैष्णव रेल मंत्रालय

संचार मंत्रालयइलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

राज्य सभा (ओडिशा)
The Minister of State for Agriculture and Farmers Welfare, Shri Gajendra Singh Shekhawat addressing a press conference, at Asansol, in West Bengal on June 03, 2018.JPG गजेन्द्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्रालय लोकसभा (जोधपुर)
Jyotiraditya Scindia in June 2022.jpg
ज्योतिरादित्य सिंधिया
नागरिक उड्डयन मंत्रालय
इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार
राज्य सभा (मध्य प्रदेश)
Giriraj Singh addressing a press conference on the achievements of the Ministry of Micro, Small & Medium Enterprises, during the last four years, in New Delhi.JPG
गिरिराज सिंह
ग्रामीण विकास मंत्रालय लोक सभा (बेगूसराय)
The Minister of State for Housing and Urban Affairs (IC), Shri Hardeep Singh Puri addressing a press conference on Swachh Survekshan 2018, in New Delhi on May 16, 2018.JPG
हरदीप सिंह पुरी
आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय
पेट्रोलियम मंत्रालय
राज्य सभा (उत्तर प्रदेश)
भूपेंद्र यादव श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
जी. किशन रेड्डी पर्यटन मंत्रालय
अनुराग सिंह ठाकुर खेल मंत्रालय

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

नाम पद मंत्रालय कार्यभार संसद सदस्य

राज्य मंत्री

नाम पद मंत्रालय कार्यभार संसद सदस्य
श्रीपद येस्सो नाइक रक्षा राज्य मंत्री रक्षा मंत्रालय
The Minister of State for Home Affairs, Shri Kiren Rijiju addressing the ‘India Disaster Response Summit’, in New Delhi on November 09, 2017.jpg किरण रिजिजू अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
हरदीप सिंह पुरी वाणिज्‍य एवं उद्योग राज्य मंत्री वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
Shri Faggan Singh Kulaste taking charge as the Minister of State for Steel, in New Delhi on May 31, 2019 (cropped).jpg फग्गन सिंह कुलस्ते इस्पात राज्य मंत्री इस्पात मंत्रालय
अर्जुन राम मेघवाल संसदीय कार्य राज्य मंत्री संसदीय कार्य मंत्रालय
कृष्ण पाल गुर्जर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
जी. किशन रेड्डी गृह राज्य मंत्री गृह मंत्रालय लोकसभा
रामदास अठावले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
बाबुल सुप्रियो पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
देबाश्री चौधरी महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "प्रेस विज्ञप्ति (मंत्री एवं उनसे संबंधि‍त मंत्रालय/वि‍भाग)". पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. 27मई 2014. मूल से 21 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मई 2014. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)

बाहरी कड़ियाँ