भूपेंद्र यादव
| भूपेंद्र यादव | |
|---|---|
| पदस्थ | |
| कार्यालय ग्रहण 14 अक्टूबर 2020 | |
| पूर्वा धिकारी | दीपक उप्रेती |
| पद बहाल 30 जून 2019 – 14 अक्टूबर 2020 | |
| पूर्वा धिकारी | कपिल गर्ग[1] |
| उत्तरा धिकारी | मोहन लाल लाठर |
| जन्म | 2 दिसम्बर 1959 हरयाणा, भारत |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| व्यवसाय | आईपीएस अधिकारी |
| पेशा | सिविल सेवा |
| पुरस्कार/सम्मान | * |
भूपेंद्र सिंह यादव (जन्म 2 दिसंबर 1959) भारतीय पुलिस सेवा में राजस्थान केे पूर्व पुलिस महानिदेशक रहे हैं।[3] वर्तमान में वे राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष हैं। यादव 1986 "बैच" के एक आईपीएस अधिकारी हैं, और एक पूर्व एसपी हैं। उन्हें क्रमशः 2002 और 2016 में पुलिस पदक और राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।[4]
शिक्षा
[संपादित करें]वह राजस्थान के रहने वाले हैं, डॉ. भूपेंद्र सिंह यादव, एमबीबीएस की डिग्री भी रखते हैं। वह राजस्थान कैडर के 1986 बैच के आईपीएस हैं।[5]
डॉ. भूपेंद्र यादव की पहली पोस्टिंग 1988 में सहायक पुलिस अधीक्षक, कोटा के रूप में हुई थी। उन्होंने चार जिलों में एसपी के रूप में कार्य किया है। यादव ने भरतपुर रेंज आईजी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने बतौर एसपी चार साल तक सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर भी काम किया। राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक के रूप में उनका सबसे लंबा कार्यकाल था। वह 31 अक्टूबर 2007 से 6 मार्च 2013 तक निदेशक रहे। आरपीए निदेशक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने अकादमी में महत्वपूर्ण सुधार किए। वह सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय के प्रो कुलपति भी रहे हैं। यादव जुलाई 2018 में आयोजित महानिदेशक कैडर में शामिल हुए। [6] आईपीएस राजस्थान कैडर से वीआरएस लेने के बाद, राजस्थान सरकार ने उन्हें 14 अक्टूबर 2020 को आरपीएससी का अध्यक्ष नियुक्त किया।
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Bhupendra Singh new DGP of Rajasthan Police". The Week (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2019-09-07.
- ↑ "Bhupendra Singh new DGP of Rajasthan Police". Business Standard India. Press Trust of India. 2019-06-30. अभिगमन तिथि: 2019-09-07.
- ↑ "VRS लेने वाले भूपेंद्र सिंह को मिली राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की जिम्मेदारी". आज तक. अभिगमन तिथि: 2021-05-06.
- ↑ "MBBS की डिग्री से पुलिस तक का सफर, जाने गहलोत सरकार के नए DGP डॉ भूपेंद्र यादव का प्रोफ़ाइल". www.patrika.com (hindi भाषा में). अभिगमन तिथि: 2019-09-05.
{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ vishnu.sharma (2019-06-30). "आईपीएस डॉ. भूपेंद्र यादव होंगे नए पुलिस महानिदेशक, सरकार ने शनिवार देर रात आदेश जारी किए". Dainik Bhaskar. अभिगमन तिथि: 2020-05-25.
- ↑ "भूपेन्द्र यादव को राजस्थान का नया DGP नियुक्त किया गया" [Bhupendra Yadav appointed as the new DGP of Rajasthan]. Prabhasakshi (Hindi भाषा में). 30 June 2019. मूल से से 9 June 2020 को पुरालेखित।.
{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link)