सामग्री पर जाएँ

बरमान, मध्य प्रदेश

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बरमान
Barman
बरमान is located in मध्य प्रदेश
बरमान
बरमान
मध्य प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 23°01′37″N 79°01′05″E / 23.027°N 79.018°E / 23.027; 79.018
देश भारत
प्रान्तमध्य प्रदेश
ज़िलानरसिंहपुर ज़िला
जनसंख्या (2011)
  कुल8,143
भाषाएँ
  प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (UTC+5:30)

बरमान (Barman) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के नरसिंहपुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह राज्य के महाकौशल नामक पारम्परिक क्षेत्र में नर्मदा नदी के किनारे बसा हुआ है।यह एक ऐतिहासिक स्थल है जहां रानी दुर्गावती मंदिर,शारदा मंदिर (संस्कृत विद्यालय), दीपेश्वर (महादेव मंदिर) और अन्य भव्य प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर हैं। यह एक हिंदू धार्मिक स्थल है। बरमान दो हिस्सों में विभाजित हैं प्रथम जो कि मां नर्मदा के उत्तर तट पर स्थित है उसे बरमान कला कहा जाता है और जो कि मां नर्मदा के दक्षिण तट पर स्थित है उसे बरमान खुर्द कहा जाता है। बरमान कला नरसिंहपुर विधानसभा का निर्वाचन क्षेत्र है और बरमान खुर्द तेंदूखेड़ा विधानसभा का निर्वाचन क्षेत्र है। यहां पर मकर संक्रांति से 13 दिनों तक नरसिंहपुर का सबसे बड़ा मेला लगता है जो कि लगभग नर्मदा जयंती तक चलता है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]