आयरन मैन 3
आयरन मैन 3 | |
---|---|
![]() प्रदशर्न चित्र (पोस्टर) | |
आयरन मैन थ्री | |
निर्देशक | शेन ब्लैक |
निर्माता | केविन फेज |
पटकथा | शेन ब्लैक |
अभिनेता |
रॉबर्ट डॉनी जूनियर |
संगीतकार | ब्रायन टाइलर |
छायाकार | जॉन ट्रोल |
संपादक | पीटर एस.इलियट |
वितरक | मोशन पिक्चर्स |
प्रदर्शन तिथि(याँ) |
|
समय सीमा | 130 मिनट |
देश | यूएसए |
भाषा | इंग्लिश |
लागत | 200 मिलियन |
कुल कारोबार | 1.215 बिलियन |
आयरन मैन 3 (अंग्रेज़ी: Iron Man 3)2013 की एक सुपर हीरो फ़िल्म है। फ़िल्म थ्री-डी इफेक्ट्स वर्जन में भी देखी जा सकती है।[1]
कथानक[संपादित करें]
टोनी स्टार्क अपने विशाल बंगले में कई आयरन मैन सूट तैयार करता है और इसको लेकर उसका अपनी गर्लफ्रेंड पीपर पॉट्स से विवाद भी होता रहता है। वह लगातार 72 घंटे तक काम करता है लंबे समय से उसने गहरी नींद नहीं ली है। आतंकवादी मैनडेरिन का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है जिससे सभी चिंतित है। पत्रकारों से बात करते हुए टोनी उसे धमकी देते हुए अपने घर का पता भी बता देता है। मैनडेरिन इसे अपने लिए चुनौती मानता है और टोनी के घर पर जबरदस्त हमला करता है। टोनी और उसकी गर्लफ्रेंड किसी तरह अपनी जान बचाते हैं। टोनी को मृत मान लिया जाता है। उसके हथियार और शक्ति में पहले जैसी बात नहीं होती। वह अपने आपको एक अनजान जगह पर पाता है जहां 10 वर्ष का एक लड़का हर्ले उसकी मदद करता है। किस तरह से टोनी फिर शक्तिशाली होता है। मैनडेरिन को ढूंढ निकालता है। किस तरह से उसे मैनडेरिन का राज पता चलता है, यह फिल्म का सार है।[2]
हो सकता है २०२४ तक आपको आयरन मैन 4 Archived 2021-08-30 at the Wayback Machine देखनो को मिले
पात्र[संपादित करें]
चरित्र | ![]() |
![]() |
---|---|---|
आयरनमैन/टोनी स्टार्क | रॉबर्ट डॉनी जूनियर | राजेश खट्टर |
कर्नल जेम्स रोड्स/आयरन पेट्रियट | डॉन चीडल | राजेश जॉली |
वर्जिनिया पेपर पॉट्स | ग्विनिथ पाल्ट्रो | अरविंदर कौर |
एल्डरिच किलिअन | गाय पेअर्स | संकेत म्हात्रे |
माया हैन्सन | रेबेका हॉल | शिल्पी अरोड़ा |
हैप्पी होगन | जॉन फेवरोऊ | नंदकिशोर भट्ट |
J.A.R.V.I.S
विजन |
पॉल बेटनी | अतुल कपूर |
एलेन ब्रांट | स्टेफ़नी सजोस्टक | रतिका सीधा |
राष्ट्रपति एलिस | विलियम सैडलर | पवन शुक्ला |
मंदारिन/ट्रेवर स्लेटरी | बेन किंग्सले | उदय सबनीस |
एरिक सेविन/कलड ब्लूड | जेम्स बिल्ला डेल | अनजान |
हिन्दी डबिंग कर्मचारी[संपादित करें]
- डब संस्करण जारी करने का वर्ष: २६ अप्रैल, २०१३ (सिनेमा)
- मीडिया/माध्यम: सिनेमा[डीवीडी]]/ब्लू-रे डिस्क/वीसीडी/टेलीविज़न
- निर्देशक: मोना घोष शेट्टी
- अनुवाद: ????
- समायोजन: ????
- उत्पादन: साउंड एण्ड विजन इंडिया
- अपर डबिंग आवाज़ें: महेंद्र जी. भटनागर, मनोज पांडेय, अरविंदर कौर, आदित्य राज शर्मा, राखी संजीव तिवारी, नीलोफर मिडडे खान, अनूप शुक्ला, देव नेगी, उर्मिला चटर्जी, नीता बाजपेयी, बलविंदर कौर, खुशबू अत्रे
- अन्य भाषाओं में डबिंग: तमिल/तेलुगू
फिल्मिंग[संपादित करें]
मार्केटिंग[संपादित करें]
समीक्षा[संपादित करें]
पुरस्कार[संपादित करें]
सीक्वल[संपादित करें]
मशहूर हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर फिल्म 'आयरन मैन' श्रृंखला फिल्मों की चौथी कड़ी को लेकर संशय में हैं। वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, डाउनी जूनियर ने कहा, "भविष्य के बारे में अभी से कुछ नहीं कहा जा सकता।" उन्होंने कहा, "जब पहली फिल्म 'आयरन मैन' आई थी, तब लोगों ने उसे काफी पसंद किया था। हमने हमेशा दर्शकों की उस पसंद का ध्यान रखा।"[3]