बैंक ऑफ़ इंडिया
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| Type | सार्वजनिक (BSE: BOI) |
|---|---|
| उद्योग | वित्त वाणिज्यिक बैंकिंग |
| स्थापित | 1906 |
| मुख्यालय | मुंबई, भारत |
| प्रमुख लोग | टी.एस.नारायणसामी (अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक) |
| वेबसाइट | http://www.bankofindia.com/ |
बैंक ऑफ़ इंडिया (अंग्रेज़ी: Bank of India) भारत का एक प्रमुख बैंक है और इसका मुख्यालय मुंबई में है। बैंक की स्थापना 7 सितम्बर 1906 को की गयी थी। भारत सरकार के स्वामित्व में यह सन् 1969 के राष्ट्रीयकरण के बाद से है। यह भारत के अग्रणी बैंकों में से एक है, और 27 विदेशी शाखाओं को मिलाकर इसकी कुल 2,884 शाखायें हैं। बैंक ऑफ़ इंडिया भारत मे स्विफ्ट (SWIFT: सोसायटी फॉर वर्ल्ड वाईड इन्टर बैंक फिनैन्शियल टेलिक्म्युनिकेशन) का एक संस्थापक सदस्य है। बैंक ने 7 सितंबर, 2006 को अपने प्रच्हालन के पहले सौ साल पूरे कर लिए हैं।