केनरा बैंक

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
केनरा बैंक
Type सार्वजनिक (BSE: 532483, NSE: CANBK)
उद्योग वित्त
वाणिज्यिक बैंक
स्थापित केनरा बैंक हिन्दु स्थायी कोष (1906)
केनरा बैंक लिमिटेड (1910)
केनरा बैंक (1969)
मुख्यालय बैंगलूरू, भारत
प्रमुख लोग ए. सी. महाजन, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक
डी.एल. रावल, कार्यकारी निदेशक
जी. एस. वेदी, कार्यकारी निदेशक
कर्मचारी 47,389 (2004–05)
वेबसाइट www.canarabank.com

केनरा बैंक भारत की एक प्रमुख वाणिज्यिक बैंक है। भारत में इसकी स्थापना 1906 में की गयी थी इस नाते यह भारत के सबसे पुराने भारतीय बैंकों में से एक है। 2008 तक केनरा बैंक की भारत और अन्य देशों में 2641 शाखायें थीं। इसका मुख्य कार्यालय बंगलूरू में स्थित है। बैंक की अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति, लंदन, हांगकांग, मास्को, शंघाई, दोहा, और दुबई जैसे केन्द्रों मे है। व्यापार के संदर्भ में यह एक भारत के सबसे बडे़ राष्ट्रीयकृत बैंको में से एक है, जिसका कुल कारोबार 20 खरब रुपयों का है।