भुवनेश्वर कुमार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भुवनेश्वर कुमार

2013 में गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम भुवनेश्वर कुमार सिंह गुर्जर
जन्म 5 फ़रवरी 1990 (1990-02-05) (आयु 34)
मेरठ, उत्तर प्रदेश, भारत
उपनाम भुवी
बल्लेबाजी की शैली दाहिने हाथ से
गेंदबाजी की शैली राइट आर्म फास्ट मीडियम
भूमिका गेंदबाज
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी
राष्ट्रीय पक्ष
टेस्ट में पदार्पण (कैप 276)22 फरवरी 2013 बनाम ऑस्ट्रेलिया
अंतिम टेस्ट24 जनवरी 2018 बनाम दक्षिण अफ्रीका
वनडे पदार्पण (कैप 194)30 दिसंबर 2012 बनाम पाकिस्तान
अंतिम एक दिवसीय21 जनवरी 2022 बनाम दक्षिण अफ्रीका
एक दिवसीय शर्ट स॰15
टी20ई पदार्पण (कैप 45)25 दिसंबर 2012 बनाम पाकिस्तान
अंतिम टी20ई26 फरवरी 2022 बनाम श्रीलंका
टी20 शर्ट स॰15
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
2007/08–वर्तमान उत्तर प्रदेश
2009–2010 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2011–2013 पुणे वॉरियर्स इंडिया
2014–वर्तमान सनराइजर्स हैदराबाद
कैरियर के आँकड़े
प्रतियोगिता टेस्ट वनडे टी20 आई प्रथम श्रेणी
मैच 21 119 55 70
रन बनाये 798 548 57 2433
औसत बल्लेबाजी 22.08 14.42 11.40 27.03
शतक/अर्धशतक 0/3 0/1 0/0 1/14
उच्च स्कोर 63* 53* 13* 128
गेंद किया 3,348 5,739 1034 12,393
विकेट 63 141 53 218
औसत गेंदबाजी 26.09 34.18 25.57 26.53
एक पारी में ५ विकेट 4 1 1 12
मैच में १० विकेट 0 0 0 0
श्रेष्ठ गेंदबाजी 6/82 5/42 5/24 6/77
कैच/स्टम्प 8/– 29/– 7/– 18/–
स्रोत : क्रिकइंफो, 26 फरवरी 2022

भुवनेश्वर कुमार (जन्म: 5 फ़रवरी 1990) भारत के टेस्ट क्रिकेट, एक दिवसीय क्रिकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय तीनों प्रारूप के खिलाड़ी हैं। भुवनेश्वर कुमार प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं और इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए और छठे संस्करण में पुणे वारियर्स इंडिया की टीम का प्रतिनिधित्व किया। भुवनेश्वर कुमार दाँयें हाथ की मध्यम तेज स्विंग गेंदबाज़ी करने के साथ ही मध्यक्रम में दाँयें हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं जो उन्हें एक हरफ़नमौला क्रिकेट खिलाड़ी बनाता है। भुवनेश्वर कुमार गेंद को विकेट के दोनों तरफ़ स्विंग करने में माहिर है, जिसके कारण वो भारतीय क्रिकेट टीम के एक प्रमुख गेंदबाज़ हैं।[1]

शुरुआती जीवन[संपादित करें]

भुवनेश्वर कुमार का जन्म 5 फरवरी 1990 को मेरठ में हुआ था।[2] उनकी बहन ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और 13 साल की उम्र में उन्हें पहले कोचिंग सेंटर में लेकर गई थीं।[3]

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जीवन[संपादित करें]

भुवनेश्वर कुमार ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 25 दिसंबर 2012 को ट्वेन्टी-२० अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलकर की थी।[4] इसके बाद उन्होंने 30 दिसंबर 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की।[5] भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की पहली गेंद पर ही पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद हफीज को क्लीन बोल्ड कर दिया था | वह अपने करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले दुनिया के 17वें और भारत के दूसरे गेंदबाज हैं |

भुवनेश्वर ने पाकिस्तान के खिलाफ ही बेंगलूर में ट्वेंटी 20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण किया था और उन्होंने अपने पहले ओवर की छठी गेंद पर नासिर जमशेद को आउट किया था |[6]

जबकि उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत 22 फरवरी 2013 को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ की थी।[7]

2022 लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही भुवी ने अपने 200 इंटरनेशनल मुकाबले भी पूरे किये है[8] | भुवनेश्वर अब उन खास भारतीय तेज गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 200 से ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं इस लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार के अलावा जहीर खान, कपिल देव, जवागल श्रीनाथ और अजीत अगरकर शामिल हैं |

भुवनेश्वर कुमार ने 200 इंटरनेशनल मुकाबलों में 261 विकेट झटके हैं. उनके नाम 63 टेस्ट विकेट, 141 वनडे विकेट और 57 टी-20 विकेट हैं[9] |

घरेलू क्रिकेट करियर[संपादित करें]

भुवनेश्वर कुमार ने १७ साल की उम्र में बंगाल के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट जीवन का आगाज़ किया।[10] 2008-09 के सत्र में कुमार घरेलू क्रिकेट के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गये जिसने सचिन तेंदुलकर को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शून्य पर ऑउट किया।[11] इस सत्र में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर कुमार को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से जेसी राइडर के स्थान पर खेलने का मौका दिया गया।[12]

इंडियन प्रीमियर लीग[संपादित करें]

इंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार को सबसे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के लिए जेसी राइडर की जगह रिप्लेस किया गया था।[13] खेले और बाद में पुणे वॉरियर्स इंडिया की टीम का प्रतिनिधित्व किया। फिर 2014 से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते आ रहे हैं।[14]

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज और ओवरऑल सातवें गेंदबाज हैं.  [15]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

भुवनेश्वर कुमार ने 23 नवम्बर 2017 को नूपुर नागर के साथ शादी की।[16]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 4 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 जून 2013.
  2. "Bhuvneshwar Kumar profile and biography, stats, records, averages, photos and videos". ईएसपीएन क्रिकइन्फो (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 26 फरवरी 2022.
  3. "Behind Bhuvneshwar Kumar's success, a sister act - Indian Express". इंडियन एक्सप्रेस. 17 जुलाई 2013. अभिगमन तिथि 26 फरवरी 2022.
  4. "Full Scorecard of India vs Pakistan 1st T20I 2012/13 - Score Report | ESPNcricinfo.com". ईएसपीएन क्रिकइन्फो (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 26 फरवरी 2022.
  5. "Full Scorecard of India vs Pakistan 1st ODI 2012/13 - Score Report | ESPNcricinfo.com". ईएसपीएन क्रिकइन्फो (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 26 फरवरी 2022.
  6. "पहली गेंद पर विकेट, भुवनेश्वर ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-05-19.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  7. "Full Scorecard of Australia vs India 1st Test 2012/13 - Score Report | ESPNcricinfo.com". ईएसपीएन क्रिकइन्फो (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 26 फरवरी 2022.
  8. "IND vs SL: कपिल-श्रीनाथ-जहीर के क्लब में शामिल हुए भुवनेश्वर कुमार". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-05-19.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  9. "IND vs SL: कपिल-श्रीनाथ-जहीर के क्लब में शामिल हुए भुवनेश्वर कुमार". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-05-19.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  10. "Ranji Trophy Super League 2007/08 - Bengal v Uttar Pradesh". मूल से 24 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 जून 2013.
  11. "Bhuvneshwar lives his dream". मूल से 2 अप्रैल 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 जून 2013.
  12. "Bhuvneshwar to replace Ryder for Bangalore". मूल से 13 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 जून 2013.
  13. "Bhuvneshwar to replace Ryder for Bangalore". ईएसपीएन क्रिकइंफो (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 26 फरवरी 2022.
  14. Abhishek, Aharon. "Bhuvneshwar Kumar back at Sunrisers Hyderabad for ₹4.2 crore at IPL 2022 Auction". स्पोर्टसकीड़ा (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 26 फरवरी 2022.
  15. "IPL 2022: भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में पूरे किए 150 विकेट, जहीर खान को भी पीछे छोड़ा". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-05-19.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  16. "Bhuvneshwar Kumar And Nupur Nagar Get Married In Meerut. See Photos | Cricket News". एनडीटीवी (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 26 फरवरी 2022.