सामग्री पर जाएँ

सदस्य वार्ता:अनिरुद्ध कुमार/पुरालेख 3

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
विषय जोड़ें
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

नमस्ते

[संपादित करें]

नमस्कार, कृपया आप मुझे अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों में सुधार करने में मदद कर सकते हैं: मारिया डी लियोन.--81.36.123.103 (वार्ता) 18:08, 6 जनवरी 2013 (UTC)उत्तर दें

अनुरोध

[संपादित करें]

नमस्कार अनिरुद्ध जी और विकि पर आपका पुनः स्वागत है। अंग्रेज़ी विकि का en:Template:RankedMedalTable साँचा कई हजारों पृष्ठों पर इस्तेमाल किया गया है, परन्तु मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें थोड़े बदलावों की आवश्कता है जिन से इसे नेत्रहीन पाठकों के लिए और भी सुलभ (accessible) बनाया जा सकता है। कृपया इन दो लेखों en:2002 Winter Olympics medal table और en:2009 Mediterranean Games medal table की पदक तालिकाओं को अपने स्क्रीन रीडर से पढ़ कर बताएँ कि किस लेख की सूची आपको उपयुक्त लगती है और दोनों में क्या-क्या अन्तर आपको मिलते हैं। आपकी इस सहायता से उन अनेक पाठकों को मदद मिलेगी जो स्क्रीन रीडर का इस्तेमाल करते हैं। धन्यवाद।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 02:41, 28 जुलाई 2013 (UTC)उत्तर दें

दोनों एक ही तरह से ऐक्सेसेबल हैं औ्र एक ही तरह से इनऐक्सेसेबल भी। मसलन जॉज और एनवीडीए स्क्रीन ले आउट में पूरी पंक्ती को सही से पढ़ता है। टैब के सहारे अगले देश तक पहुँचा जा सकता है। देशों के बाद बाद के कॉलम में दर्ज पदकों को अलग से जानने के लिए ऐरो का प्रयोग करना है टैब से यह काम नहीं हो सकता है। स्क्रीन टेक्स्ट तक पहुँच भी दोनों में समान रूप से हो रहा है। तालिका के लिए निश्चित कमांड भी दोनों में एक सा व्यवहार कर रहे हैं। मसलन कंट्रोल+आल्ट+दायीं या बायीं कुंजी से पदक आदि शीर्षक के साथ दोनों में ही पढ़े जा रहे हैं। जैसे ५ गोल्ड, ४ सिल्वर आदि। परंपरागत तालिका कमांड औ्र साधारण पठन कमांड की दृष्टि से जॉज और एनवीडीए के लिए दोनों तालिकाएं एक सी हैं। दोनों ही बहुत हद तक ऐक्सेसेबल हैं। - अनिरुद्ध  वार्ता  20:14, 28 जुलाई 2013 (UTC)उत्तर दें

अनुरोध (२)

[संपादित करें]

नमस्ते अनिरुद्ध जी, हिन्दी विकी पर पुनः आने पर आपका स्वागत है। आप जो लेख बनाते हैं उन्हें किसी अन्य विकी से जोड़ दें तो शायद अन्य सम्पादकों को सहायता मिलेगी। उदाहरण के लिए आपके पृष्ठ जॉज, उत्तर प्रदेश की कृषि, उपज आदि को देख रहा हूँ। इन तीनों ही पृष्ठों में आपने न ही तो कोई सन्दर्भ दिया है और न ही अन्य विकी से लिंक किया है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि आपका कार्य त्रुटि रहित (अथवा कम से कम त्रुटियों) वाला है लेकिन यदि उस विषय के बारे में अधिक जानकारी चाहिए अथवा उसे सम्पादित करने का मन हो तो कुछ समझ में नहीं आता कि क्या करें। अन्य विकी से जोड़ने के लिए आप विकिडाटा का उपयोग कर सकते हो अथवा [[en:XYZ]] के रूप में लिख सकते हैं। द्वितीय अवस्था वाले लेखों कुछ बॉट समूह अथवा मेरे जैसे सम्पादक सुधारने का कार्य करते हैं। अतः कृपया इस ओर थोड़ा ध्यान दें। (यहाँ स्पष्ट करना चाहुँगा कि जब आपने विकी पर सम्पादन से छुट्टि ली थी तब तक मैं यहाँ सम्पादन नहीं करता था अतः मुझे इसकी पूर्ण जानकारी नहीं है कि इस मध्यांतर काल में कितने और कैसे परिवर्तन आ गये।)☆★संजीव कुमार (बातें) 22:28, 28 जुलाई 2013 (UTC)उत्तर दें

विकिपीडिया प्रबंधन अधिकार हेतु नामांकन

[संपादित करें]
अनिरुद्ध जी, मैंने आपका नाम विकिपीडिया प्रबंधकीय दायित्व हेतु प्रस्तावित किया है। यदि आपको यह प्रस्ताव स्वीकार है तो कृपया विकिपीडिया:प्रबन्धन अधिकार हेतु निवेदन पर अपनी सहमति दें। धन्यवाद। -- अजीत कुमार तिवारी वार्ता 07:39, 10 अक्टूबर 2013 (UTC)उत्तर दें

पृष्ठ सुधार

[संपादित करें]

नमस्ते अनिरुद्ध जी, आज मैं आपसे कुछ पृष्ठों में सुधार चाहता हूँ। पिछले दो दिन से प्रतिष्ठा शूकरोविष्ठा नामक पृष्ठ में सुधार करना चाहता हूँ लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल रही। जेलेटिन एक अशुद्ध शब्द है हिन्दी में इसके स्थान पर जिलेटिन अथवा जिलेटीन शब्द जरूर काम में लिए जाते हैं। युगबोध पृष्ठ का लेखक किस विषय की चर्चा कर रहा है यह समझना मेरे लिए मुश्किल है। यदि आप इन तीन पृष्ठों में मेरी सहायता करेंगे तो मेरे लिए पिछले दो तीन दिन का पुनरिक्षण का कार्य आसान हो जायेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 21:21, 16 अक्टूबर 2013 (UTC)उत्तर दें

मुझे दो पृष्ठों पर आपका कार्य अच्छा लगा। जिलेटिन में अभी सुधार जरूरी है जो शायद मैं भी कर सकता हूँ। मैं भी कोशिश करुँगा कि इसी तरह का कार्य करता रहूँ। वैसे आप बार-बार सुभाष जी लिख रहे हो! क्या यह सिद्धार्थ घई जी के लिए गलती से किया गया सम्बोधन है? मैम स्वयं इतना आसानी से सेवानिवृत होने वाला नहीं हूँ लेकिन फिर भी भविष्य के गर्भ में छुपे राज नहीं जानता, अतः कोशिश करुँगा कि जो भी कार्य हिन्दी विकी पर करूँ वो सभी को पसन्द आये।☆★संजीव कुमार (✉✉) 03:46, 17 अक्टूबर 2013 (UTC)उत्तर दें

नए प्रबंधक के लिए गुलाब जामुन

[संपादित करें]
अनिरुद्ध जी, आपको हिन्दी विकि का फ़िर से व नवीनतम प्रबंधक बनने के लिए बधाई हो। हमारे बीच कुछ मतभेद अवश्य रहें परन्तु हम दोनों ही हिन्दी विकि का विकास चाहते हैं। शायद हम एक-दूसरे को ठीक से समझ नहीं पाए हैं, परन्तु मैं यह आशा रखता हूँ कि समय के साथ-साथ हम में तालमेल बढ़ता जाएगा। मैं जानता हूँ कि आप यह समझते हैं कि मैं हिन्दी विकि को एक अपनी "विचारधारा का क्रीड़ा क्षेत्र" बना रहा हूँ, परन्तु अगर आप निष्पक्ष मन से देखेंगे तो पाएँगे कि मैं समुदाय की आम राय के साथ चलने का ही प्रयास करता हूँ और अगर आपको लगता है कि अभी भी कोई कमी है तो कृपया मुझे बताएँ मैं उस कमी को दूर करने का प्रयास करूँगा। <>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 19:07, 18 अक्टूबर 2013 (UTC)उत्तर दें

बधाई सन्देश

[संपादित करें]

पुनः प्रबन्धक बनने पर बधाई हो। आशा है आप नवीन सदस्य जोड़ने के साथ-साथ आप भी हिन्दी विकी को लम्बे समय तक योगदान देते रहेंगे।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:12, 18 अक्टूबर 2013 (UTC)उत्तर दें

मुखपृष्ठ समाचार

[संपादित करें]

अनिरुद्ध जी, मुखपृष्ठ समाचार को अब नामांकन के पश्चात ही अद्यतन किया जाता है। नियमों के लिए विकिपीडिया:समाचार पढ़ें।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 19:57, 19 अक्टूबर 2013 (UTC)उत्तर दें

पिछले दिनों हुए कुछ विवादों के बाद नियमावली बनाई गई जिसपर करीबन एक माह से भी अधिक चर्चा चली। इस नियमावली को कुछ दिन पूर्व ही वर्तमान रूप में लाया गया है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:40, 19 अक्टूबर 2013 (UTC)उत्तर दें

गयासुद्दीन गाजी नामक पृष्ठ

[संपादित करें]

नमस्ते अनिरुद्ध जी, पिछले कई दिनों से गयासुद्दीन गाजी नामक पृष्ठ पर काफ़ी चर्चा हुई, जिसके लिए आप विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/गयासुद्दीन गाजी देख सकते हैं। अभी भी मुझे नहीं लगता इस पृष्ठ में रखे जाने के लिए पर्याप्त सुधार हुए हैं लेकिन मुझे लगता है आप इस सम्बन्ध में एक उचित, निर्णायक और सर्वमान्य कथन दे सकते हो। अतः कृपया इस पर अपनी टिप्पणी दें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 08:31, 23 अक्टूबर 2013 (UTC)उत्तर दें

इनपुट प्रणाली प्रश्न

[संपादित करें]

कृपया वि:चौपाल#इनपुट प्रणाली प्रश्न पर टिप्पणी दें। धन्यवाद--सिद्धार्थ घई (वार्ता) 09:22, 23 अक्टूबर 2013 (UTC)उत्तर दें

धर्म और गर्भपात

[संपादित करें]

अनिरुद्ध जी, आपने धर्म और गर्भपात नामक पृष्ठ को हटा दिया था। चूँकि मैंने इसे पुनः लाकर स्थापित किया है। यदि आपको अब भी लगता है कि यह पृष्ठ ठीक नहीं है तो कृपया कमी बताएँ। जिससे पृष्ठ के सम्बन्ध में फैसला लिया जा सके।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:35, 23 अक्टूबर 2013 (UTC)उत्तर दें

उत्तर के लिए धन्यवाद। लेकिन यहाँ मुझे एक आपत्ति है, यदि आप उसका समाधान कर सको तो थोड़ा ठीक रहेगा। चूँकि आपके अनुसार पृष्ठ का वर्तमान स्वरूप भी एक अनुभाग बनाने के समान ही है। यदि आप गर्भपात लेख में इस पुरे पृष्ठ को एक अनुभाग में डालोगे तो उस पृष्ठ में यह अनुभाग और इसके सन्दर्भ ही दिखाई देंगे। चूँकि उस अवस्था में "गर्भपात" नामक लेख ऐसा लगेगा जैसे उसको "धर्म और गर्भपात" नाम से स्थानान्तरित कर दिया जाये। इसके विपरीत यदि गर्भपात पृष्ठ में पर्याप्त सुधार किया जाये तो वह पृष्ठ बहुत लम्बा हो जायेगा। क्या यह कथन उचित नहीं है?☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:15, 23 अक्टूबर 2013 (UTC)उत्तर दें

आय अथवा आई

[संपादित करें]

नमस्ते अनिरुद्ध जी, मैंने सामान्यतः यह पाया है कि भारत सरकार के किसी भी आधिकारिक पत्र अथवा स्थान पर अंग्रेज़ी अक्षर I के लिए प्रयुक्त हिन्दी शब्द "आय" होता है। चूँकि अंग्रेज़ी में इसका उच्चारण वाक्य में और अकेले में समान नहीं होता अतः आय को गलत नहीं कहा जा सकता। लेकिन आजकल मैं देख रहा हूँ कि लगभग सभी समाचार पत्र और विकिपीडिया पर भी I को "आय" के स्थान पर "आई" लिखा जाता है। आपका इस सम्बंध में क्या कहना है और यदि मेरे सामने यह समस्या आये तो इसे कैसे सुलझाऊँ।☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:01, 31 अक्टूबर 2013 (UTC)उत्तर दें

क्या बात करते हो? मुझे आश्चर्य हो रहा है कि आपने कभी I को (आय) लिखा हुआ नहीं देखा (अथवा सुना)। आप इसका उच्चारण ध्यान से सुने, यह बिल्कुल "आय" जैसा ही है लेकिन मुझे तो यह समझ में नहीं आया कि लोग इसे आई क्यों लिखते हैं। आप "आय आय टी" लिखकर गूगल करो, आपको कई परिणाम मिलेंगे लेकिन जब आप "आइ आइ टी" खोजोगे तो केवल विकिपीडिया लिंक मिलेंगे एवं "आई आई टी" में फिर भी कुछ मिलेंगे। आप किसी भी सरकारी विभाग की साईट देखो सामान्यतः "आय" लिखा मिलेगा, हाँ बहुत सी जगह आई भी मिलेगा लेकिन सही उच्चारण "आइ" और "आय" के मध्य का है उसे आई लिखना तो अनुचित है। चूँकि आइ लिखा हुआ कुछ लोगों को अटपटा लगता है क्योंकि संस्कृत व्याकरण के अनुसार इसमें उच्चारण सम्बंधि समस्या रहती है अतः आइ के स्थान पर आय लिखा जाता है लेकिन आजकल लोग आई लिखते हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:17, 1 नवम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें
आपके लिए नया सन्देश है
आपके लिए नया सन्देश है
नमस्कार, अनिरुद्ध कुमार जी। आपके लिए संजीव कुमार के वार्ता पृष्ठ पर एक सन्देश है।
आप इस सूचना को किसी भी समय मिटा सकते है, इसके लिए वार्ता संपादन में जाकर {{सन्देश}} मिटाएँ।

☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:40, 3 नवम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें

suggestions welcomed

[संपादित करें]
mate अनिरुद्ध no harsh feelings its just that i dont like you repeatedly changing रग्बी यूनियन to रग्बी संघ or रग्बी and changes made to name अल्ल् ब्लैक (All blacks)(it is registered name of New Zealand Rugby Union Team) click on link to know more [1] and whats with page विव रिचर्ड्स is he विव रिचर्ड्स or just as page was named before विवियन रिचर्ड्स.

I welcome every 1 to correct the grammar (and if possible expand the length in constructive way ofcourse), on not only that page but on all the pages which i am currently creating or created because I accept my Hindi might be a bit cosmopolitian but when on changing the names please please do a little research. Sushilmishra (वार्ता) 08:43, 4 नवम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें

ज्ञानकोष या ज्ञानकोश

[संपादित करें]

कृपया चौपाल पर ज्ञानकोश की वर्तनी संबंधी प्रस्ताव पर अपना मत रखें। धन्यवाद। -- अजीत कुमार तिवारी वार्ता 19:53, 5 नवम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें

"मुखपृष्ठ समाचार" में आपका लेख

[संपादित करें]
Current events globe 7 नवम्बर 2013 को मुखपृष्ठ समाचार का अद्यतन हुआ जिसमें आपके द्वारा लिखे गए या काफी सुधारे गए लेख मंगलयान से तथ्य लिया गया था। अगर आपको किसी और रोचक ख़बर का ज्ञान हो तो उसे विकिपीडिया:समाचार/उम्मीदवार‎ पर सुझाएँ।

<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 06:53, 7 नवम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें

प्रबन्धकीय कार्यों में सहायता

[संपादित करें]

नमस्ते अनिरुद्ध जी, कुछ कार्य अपर्याप्त प्रबन्धकीय कार्य अथवा प्रबन्धकों की संख्या कम होने के कारण अधुरे पड़े हैं अतः कृपया इस ओर भी ध्यान दें। कृपया विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/साइंस ऑफ तौहीद पर चल रही चर्चा का परिणाम घोषित करें। चूँकि मैंने और बिल जी ने वहाँ टिप्पणी की है अतः नियमावली के अनुसार हम परिणाम घोषित नहीं कर सकते। इसके अलावा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/गयासुद्दीन गाजी पर उचित टैग लगायें। आपने बताया था कि एक सप्ताह तक चर्चा नहीं होने पर टैग लगा दिया जायेगा लेकिन अभी पिछले 20 दिन से कोई चर्चा नहीं हुई लेकिन अभी भी टैग नहीं लगाया गया।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:56, 17 नवम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें

प्रथम भारतीय महिला पृष्ठ का हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकन

[संपादित करें]

नमस्कार, प्रथम भारतीय महिला को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकित किया गया है। इस बारे में चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/प्रथम भारतीय महिला पर हो रही है। इस चर्चा में भाग लेने के लिये आपका स्वागत है।

नामांकनकर्ता ने नामांकन करते समय निम्न कारण प्रदान किया है:

लेख में कोई भी तथ्य लेख को ज्ञानकोषिय सिद्ध नहीं करता।

कृपया इस नामांकन का उत्तर चर्चा पृष्ठ पर ही दें।

चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:27, 19 नवम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें

"मुखपृष्ठ समाचार" में आपका लेख

[संपादित करें]
Current events globe 6 दिसम्बर 2013 को मुखपृष्ठ समाचार का अद्यतन हुआ जिसमें आपके द्वारा लिखे गए या काफी सुधारे गए लेख नेल्सन मंडेला से तथ्य लिया गया था। अगर आपको किसी और रोचक ख़बर का ज्ञान हो तो उसे विकिपीडिया:समाचार/उम्मीदवार‎ पर सुझाएँ।


☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:05, 6 दिसम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें

सन्देश

[संपादित करें]
आपके लिए नया सन्देश है
आपके लिए नया सन्देश है
नमस्कार, अनिरुद्ध कुमार जी। आपके लिए संजीव कुमार के वार्ता पृष्ठ पर एक सन्देश है।
आप इस सूचना को किसी भी समय मिटा सकते है, इसके लिए वार्ता संपादन में जाकर {{सन्देश}} मिटाएँ।

☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:26, 6 दिसम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें

वैसे अनिरुद्ध जी, श्रेणी को हटाने से अच्छा अनुप्रेषित करना है। इसके लिए {{श्रेणी अनुप्रेषित}} साँचा काम में ले सकते हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 21:11, 6 दिसम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें

आपके बदलाव

[संपादित करें]

अनिरुद्ध जी, मंडेला लेख में आपने लेख लिखने की शैली का पालन न करते हुए मंडेला की सारी जीवनी एक ही भाग में डाल दी जबकि एक ज्ञानकोशीय लेख में प्रारंभिक जीवन और व्यक्तिगत जीवन को अलग-अलग लिखा जाता है। इसके साथ ही आपने नियमों की अवहेलना करते हुए श्रेणी:1918 में जन्मे लोग को हटा दिया था, जबकि विकि पर श्रेणियाँ ऐसे ही प्रारूप में हैं (उदहारण के लिए श्रेणी:20वीं सदी में जन्मे लोग की उप-श्रेणियाँ देखें)। आपने जो नई श्रेणी बनाई उसे भी विकिडेटा से नहीं जोड़ा जबकि ऐसा करने के लिए आपको संजीव जी बहुत पहले बता चुके हैं। कृपया आगे से ऐसे बदलाव करने से पहले चर्चा किया करें, अब विकि पर आम सहमती से काम होता है।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 03:51, 7 दिसम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें

विकिपीडिया साँचा सूची नामस्थान परिवर्तन

[संपादित करें]
आपके लिए नया सन्देश है
आपके लिए नया सन्देश है
नमस्कार, अनिरुद्ध कुमार जी। आपके लिए वार्ता:विकिपीडिया साँचा सूची पर एक सन्देश है।
आप इस सूचना को किसी भी समय मिटा सकते है, इसके लिए वार्ता संपादन में जाकर {{सन्देश}} मिटाएँ।

░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 11:58, 7 दिसम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें

बिल जी ने कार्य पूर्ण कर दिया है। मेरा भी विचार शुभम जी के समान ही था लेकिन मैंने सोचा कहीं मैं ऐसा सोचकर त्रुटि कर रहा हूँ अतः चुप था। अब उपरोक्त सन्देश विकिपीडिया वार्ता:विकिपीडिया साँचा सूची पर मिलेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:24, 7 दिसम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें

सन्देश

[संपादित करें]
आपके लिए नया सन्देश है
आपके लिए नया सन्देश है
नमस्कार, अनिरुद्ध कुमार जी। आपके लिए वार्ता:फेनी:भोजन पर एक सन्देश है।
आप इस सूचना को किसी भी समय मिटा सकते है, इसके लिए वार्ता संपादन में जाकर {{सन्देश}} मिटाएँ।

☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:01, 11 दिसम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें

विकिपीडिया साँचा सूची पृष्ठ को शीघ्र हटाने का नामांकन

[संपादित करें]

नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ विकिपीडिया साँचा सूची को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।

अर्थहीन व भ्रम उत्पन्न करने वाला पृष्ठ, क्रॉस-नामस्थान अनुप्रेष्ण सभी विकि परियोजनाओं पर गलत माने जाते हैं

यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।

यदि यह पृष्ठ हटा दिया गया है, तो आप चौपाल पर इस पृष्ठ को अपने सदस्य उप-पृष्ठ में डलवाने, अथवा इसकी सामग्री ई-मेल द्वारा प्राप्त करने हेतु अनुरोध कर सकते हैं।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 07:12, 14 दिसम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें

कृपया वार्ता:विकिपीडिया साँचा सूची पर अपनी टिप्पणी दें, अन्यथा आपकी सहमति मानी जायेगी।☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:30, 28 दिसम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें

टेस्ट पन्ने बनाने के स्थान के बारे में जानकारी दे

[संपादित करें]

अनिरूद्ध जी सप्रेम अभिवादन मै यह टेस्ट पन्ना बनाकर गांधी के हत्यारों की तालिका बना रहा हूं जिसके पूर्ण होने उसे मुख्य पृष्ठ पर लगा देता इसी लिये मैने इसे अपने वार्ता पन्ने पर बनाया था कृपया इस प्रकार के टेस्ट पन्ने बनाने के स्थान के बारे में जानकारी दे अशोक कुमार शुक्ला (वार्ता) 04:36, 1 फ़रवरी 2014 (UTC)उत्तर दें

Hindi Wikipedia instructional videos

[संपादित करें]

Dear Aniruddhji, apologies for posting this messages in English. I hope you might be aware of the recently released Hindi Wikipedia learning tutorials that were released. They are available here on Commons. I am planning to write a blog about these tutorials and how they could be used for the other languages and also could be enhanced by taking feedback from other Wikipedians. I would like to request you to go through the tutorials and share your feedback here. Thanks a lot in advance. --Subha (वार्ता) 07:29, 3 फ़रवरी 2014 (UTC)उत्तर दें

जादुई शब्द अनुवाद

[संपादित करें]

नमस्कार।

जादुई शब्दों का अनुवाद करना अब ट्रांसलेटविकि पर संभव है, परन्तु चूँकि इन अनुवादों का असर सभी सदस्यों पर पड़ता है, अतः इन बदलावों से पहले सर्वसम्मति की आवश्यकता है। जादुई शब्दों के अनुवाद विकिपीडिया:चौपाल/जादुई शब्द अनुवाद पर प्रस्तावित हैं। समय मिलने पर कृपया इन अनुवादों को देख लें और चर्चा भाग में अपनी टिप्पणी दें, और यदि अनुवाद उचित लगे तो अपना समर्थन अवश्य दें। धन्यवाद--MediaWiki message delivery (वार्ता) 17:32, 16 फ़रवरी 2014 (UTC)उत्तर दें

अंधेर नगरी

[संपादित करें]

अनिरुद्ध जी, आपने बिना किसी चर्चा के अंधेर नगरी पृष्ठ को हटा कर उसकी जगह 'अंधेर नगरी चौपट्ट राजा टके सेर भाजी टके सेर खाजा' को स्थानांतरित क्यों करा? क्या आप यह नहीं जानते की आपके इस कदम से मूल लेख के लेखको (स:Abhimanyu.singhyadav, स:Mayur, स:अनुनाद सिंह, स:Siddhartha Ghai आदि) का आपने श्रेय का अधिकार छीना है? इसके साथ ही आपने पहले से मौजूद पृष्ठ की सामग्री को नए अवतरण में डाल दिया जिस के द्वारा आपने कॉपीराइट उल्लंघन भी किया है क्योंकि यह सामग्री आपके द्वारा नहीं बल्कि अनुनाद जी और अन्य सदस्यों द्वारा लिखी गई थी, इसके द्वारा आपने इन सदस्यों का अधिकार भी छीना है। प्रबंधकीय विशेषाधिकार का इस प्रकार दुरपयोग कृपया भविष्य में ना करें। मैं आपके उत्तर के पश्चात पृष्ठ को उसके मूल अवतरण में वापस ला दूंगा।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 06:53, 12 मार्च 2014 (UTC)उत्तर दें

हिन्दी विकि-सम्मेलन पर आपके विचार प्रकट कीजिए

[संपादित करें]

नमस्कार, आपसे निवेदन है कि आप कृपया हिन्दी विकि-सम्मेलन के बारे में अपने विचार यहाँ प्रकट करें। --मुज़म्मिल (वार्ता) 16:06, 15 मार्च 2014 (UTC)उत्तर दें

मुखपृष्ठ की हेडिंग में बदलाव

[संपादित करें]

नमस्कार अनिरुद्ध जी। मीडियाविकि में हाल में फ़ॉण्ट सम्बंधित कुछ बदलाव हुए हैं जिसके कारण मुखपृष्ठ में बदलाव करने पड़े हैं। इन बदलावों में एक बदलाव ये भी है कि एच.टी.एम.एल के h2 की जगह h3 का प्रयोग करना पड़ा है। क्या आप मुखपृष्ठ देख कर बता सकते हैं कि इससे स्क्रीनरीडर में कोई समस्या तो नहीं उत्पन्न हुई? यदि हुई है, तो कृपया समस्या का विवरण दें ताकि उसे उपयुक्त रूप से सुलझाया जा सके। धन्यवाद--सिद्धार्थ घई (वार्ता) 10:33, 4 अप्रैल 2014 (UTC)उत्तर दें

जानकारी के लिए धन्यवाद अनिरुद्ध जी।--सिद्धार्थ घई (वार्ता) 06:18, 7 अप्रैल 2014 (UTC)उत्तर दें

आपके लिए निमंत्रण

[संपादित करें]
नमस्ते, अनिरुद्ध जी। आपको विकिपरियोजना इस सप्ताह का सुधार हेतु लेख में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है। आएं -

धन्यवाद! ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 11:56, 23 अप्रैल 2014 (UTC)उत्तर दें

राजनैतिक भूगोल पृष्ठ का नाम बदलने के संदर्भ में

[संपादित करें]

नमस्ते अनिरुद्ध जी ! आपने राजनैतिक भूगोल पृष्ठ को राजनीतिक भूगोल पर स्थानांतरित किया है। मेरे विचार से सही नाम राजनैतिक ही है। राजनीति शब्द के विशेषण के रूप के लिये इक् प्रत्यय लगाने पर यह परिवर्तन होता है और ई की जगह ऐ हो जाता है। उपयोग में राजनीतिक शब्द भी है लेकिन उतना नहीं और यह व्याकरण के हिसाब से सही नहीं है। आप क्या कहते हैं? -- सत्यम् मिश्र (वार्ता) 05:08, 8 जून 2014 (UTC)उत्तर दें

अनिरुद्ध जी, सत्यम् जी की बात से मैं भी सहमत हूँ।---- अनुनाद सिंहवार्ता 05:20, 8 जून 2014 (UTC)उत्तर दें
कुछ समय पहले इस सम्बंध में मैंने अजीत जी से चर्चा की थी। उन्होंने मुझे बताया था कि इक प्रत्यय से सामान्यतः ई वाली मात्रा ए में बदल जाती है लेकिन राजनीति एक सामासिक शब्द है अतः इसमें हिन्दी व्याकरण के अनुसार कोई त्रुटि नहीं है और हिन्दी व्याकरण के अनुसार राजनैतिक और राजनीतिक दोनो ही शब्द पूर्णतया शुद्ध हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 08:08, 8 जून 2014 (UTC)उत्तर दें
संजीव जी! जहाँ तक मुझे पता है, समास के बाद जो शब्द बनाता है उसकी बस यही विशेषता होती है कि यदि उसमें कोई प्रत्यय या उपसर्ग जुड़े तो उसमें होने वाले परिवर्तन पूरे शब्द को ही एक इकाई मान कर होते हैं न कि उसके समास होने से पहले के टुकड़ों को अलग-अलग मान कर। इस लिये यह देखना पड़ता है कि प्रत्यय समास बनने से पहले लगा है या बाद में। हाँलाकि कुछ उदाहरण ऐसे भी हैं जिनमें इक प्रत्यय समास के बाद बने शब्द में भी लगने पर पूरे शब्द में भी और समास पूर्व के टुकड़े में भी पहले स्वर को दीर्घ कर देता है। जैसे लोक से लौकिक बना, लेकिन परलोक से पारलौकिक। वैसे ये नियम मूलतः संस्कृत व्याकरण के हैं और हिन्दी में कई बार इनसे विचलन देखने को मिलता है। अगर आप कुछ और उदाहरण दें जिनमें समास की वजह से इक प्रत्यय जुड़ने पर प्रथम स्वर में कोई परिवर्तन न हो रहा हो तो बात ज्यादा स्पष्ट हो जायेगी। मेरे देखे तो समास होना या न होना कहीं आड़े नहीं आता। धन्यवाद! -- सत्यम् मिश्र (वार्ता) 13:09, 8 जून 2014 (UTC)उत्तर दें
अजीत जी ने मुझे पूर्ण चर्चा यहाँ पर पढ़ने को कहा था। मैं आपको वो शब्दकोश भी बता सकता हूँ जिसके अनुसार दोनो शब्दों को समानार्थी शब्द माना गया है। मुझे किसी में कोई ऐतराज नहीं है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:28, 8 जून 2014 (UTC)उत्तर दें
संजीव जी उपरोक्त कड़ी वाले लेख में भी वही तर्क दिया गया है कि समास से पहले प्रत्यय लगा या बाद में। राज+(नीति+इक्) है या (राज+नीति)+इक् ! आप शब्दकोष में पारलौकिक और परलौकिक भी देखें। और आपके दिए गये स्रोत में भी अंततः निष्कर्ष यही निकाला गया है कि व्याकरण की दृष्टि से राजनैतिक सही और सामान्य व्यक्ति या प्रचलन के हिसाब से राजनीतिक ज्यादा व्यापक रूप से प्रचलित है। अगर दोनों समानार्थी हैं तो भी व्याकरण सम्मत को चुनना ज्यादा ठीक है। बाकी आप लोग चाहे जैसा चाहें। वैसे कम से कम राजनैतिक को चुनने में एक फ़ायदा तो है कि कोई मेरे जैसा अल्पज्ञ भी आपत्ति नहीं करेगा। -- सत्यम् मिश्र (वार्ता) 14:27, 8 जून 2014 (UTC)उत्तर दें
सत्यम जी, मैंने वो चर्चा यहाँ रखी है जो कुछ समय पहले मैंने अजीत जी के साथ की थी। मुझे किसी भी शब्द से कोई ऐतराज नहीं है और इस बारे में पूर्ण जानकारी तो अनिरुद्ध जी देंगे वो ही अच्छा रहेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:33, 8 जून 2014 (UTC)उत्तर दें
राजनीतिक और राजनैतिक दोनों शब्द प्रचलित और स्वीकृत हैं। संदर्भ के अनुसार सही शब्द चुनने के लिए उनकी निर्णाम प्रक्रिया समझना चाहिए। राजनीति से संबंधित शब्द बनाने के लिए उसमें इक प्रत्यय जोड़कर राजनीतिक बना है। इसी तरह नैतिक में राज लगाकर सामासिक शब्द राजनैतिक बनाया गया है। पॉलिटिक्स और पॉलिटिकल के लिए तकनीकी एवं वैज्ञानिक शब्दावली आयोग द्वारा तैयार की गई शब्दावली में

राजनीति और राजनीतिक दिया गया है। इस संबंध में लापरवाही और भ्रांति के कारण राजनीतिक के साथ राजनैतिक दोनों का प्रचलन जारी है। मेरे विचार से हमें विवेक और व्याकरण की दृष्टि से उपयुक्त शब्द का चुनाव करना चाहिए। विकि की पुनर्निर्देशन व्यवस्था के कारण राजनैतिक शब्द खोजने पर भी उपयोक्ता वांछित पृष्ठ पर पहुंच जाएंगें ही। वैसे बहुमत का निर्णय मुझे मान्य होगा। - अनिरुद्ध  वार्ता  22:35, 8 जून 2014 (UTC)उत्तर दें