सामग्री पर जाएँ

वर्धा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वर्धा
Wardha
विश्व शांति स्तूप
वर्धा is located in महाराष्ट्र
वर्धा
वर्धा
वर्धा (महाराष्ट्र)
वर्धा is located in भारत
वर्धा
वर्धा
वर्धा (भारत)
निर्देशांक: 20°44′30″N 78°36′20″E / 20.74167°N 78.60556°E / 20.74167; 78.60556
देश भारत
राज्यमहाराष्ट्र
ज़िलावर्धा
क्षेत्रफल
  कुल75 kमी2 (29 वर्ग मील)
ऊँचाई234 मी॰ (768 फीट)
जनसंख्या (2011)
  कुल1,06,444
  घनत्व1,400/किमी2 (3,700/मील2)
भाषाएँ
  आधिकारिकमराठी
समय मण्डलIST (यूटीसी+5:30)
वाहन पंजीकरणMH-32
वेबसाइटwardha.nic.in

वर्धा (अंग्रेज़ी: Wardha) भारत के महाराष्ट्र राज्य के वर्धा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है और इसका नाम वर्धा नदी पर पड़ा है। वर्धा इन्द्र देवता की नगरी के रूप में विख्यात है और इसे इन्द्रपुरी भी कहते हैं।[1][2][3]

हिंगणघाट तथा पुलगाँव में सूती वस्त्र की मिलें हैं। यह मराठी भाषाभाषी जिला है। वर्धा नगर नागपुर से 50 मील दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित यह नगर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आश्रम के कारण प्रसिद्ध है। यह नगर वर्धा जिले का मुख्यालय है। वर्धा नदी मध्य प्रदेश राज्य के मध्य सतपुड़ा पर्वतश्रेणी से नागपुर नगर से 70 मील उत्तर-पश्चिम से निकलती है। मुख्यत: दक्षिण-पूर्व दिशा में यह महाराष्ट्र राज्य से होकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश सीमा पर, चाँदा जिले (महाराष्ट्र राज्य) के सिवनी स्थान पर, वेनगंगा नदी से मिलती है। इन दोनों के संगम के बाद नदी का नाम प्राणहिता हो जाता है, जो गोदावरी नदी की सहायक नदी है। वर्धा नदी की मुख्य सहायक नदी पेनगंगा है। यह नदी एक कपास उत्पादक क्षेत्र के मध्य से बहती है। वर्धा नदी की कुल लंबाई 290 मील है।

वर्धा नगर स्थित प्रमुख संस्थाएँ

[संपादित करें]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]

वर्धा : महात्मा गांधी और विनोबा भावे की कर्मभूमि] (यात्रा सलाह) वर्धा मे लभबग ७ किलोमिटर दुरी पर सेवाग्राम है वह गांधी जी के कुछ याद गार बाते जुडी हुई है!

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "RBS Visitors Guide India: Maharashtra Travel Guide Archived 2019-07-03 at the वेबैक मशीन," Ashutosh Goyal, Data and Expo India Pvt. Ltd., 2015, ISBN 9789380844831
  2. "Mystical, Magical Maharashtra Archived 2019-06-30 at the वेबैक मशीन," Milind Gunaji, Popular Prakashan, 2010, ISBN 9788179914458
  3. Hunter, William Wilson, Sir, et al. (1908). Imperial Gazetteer of India, Volume 18, pp 398–409. 1908-1931; Clarendon Press, Oxford