सामग्री पर जाएँ

जालना जिला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जालना जिला
जालना जिल्हा
जिला
महाराष्ट्र में जालना जिले का स्थान
महाराष्ट्र में जालना जिले का स्थान
देश भारत
राज्यमहाराष्ट्र
Administrative Division औरंगाबाद विभाग
Headquartersजालना
क्षेत्रफल
  कुल7,612 kमी2 (2,939 वर्ग मील)
जनसंख्या (2011)
  कुल19,59,046
  पद२६
  घनत्व209/किमी2 (540/मील2)
भाषा
समय मण्डलIST (यूटीसी+5:30)
ISO 3166 कोडIN-MH
तेहसिल1. जालना 2. अंबड, 3. भोकरदन, 4. बदनापुर, 5. घनसावंगी, 6. परतूर, 7. मंठा, 8. जाफ्राबाद
लोकसभा1. Jalna (shared with Aurangabad district) 2. Parbhani (shared with Parbhani district)
वेबसाइटhttp://jalna.gov.in/

जालना ज़िला भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय जालना है जिले का दुसरा सबसे बड़ा शहर भोकरदन हैं।[1][2]

(Parada)

यह जिला मराठवाडा विभाग में उत्‍तर दिशा में स्थित है। जिला का अक्षवृत्‍तीय और रेखावृत्‍तीय स्‍थान मतलब १९०१ उत्‍तर से २,१०३ उत्‍तर अक्षवृत्‍तीय और ७,५०४ पूर्व से ७,६०४ पूर्व रेखावृत्‍तीय. जालना जिला पहले निझाम राज्‍य का भाग था। बाद में मराठवाडा मुक्‍ति संग्राम के बाद औरंगाबाद जिला में जालना एक तालुका बना।

जालना यह औरंगाबाद के पूर्व का तालुका १ मई १९८१ के दिन ‘जिला’ बनकर स्‍थापित हुआ, और औरंगाबाद जिले के जालना, भोकरदन, जाफ्राबाद, अंबड यह ४ तालुके एवं परभणी जिले का परतूर ऐसे कुल ५ तालुके का जालना जिले समावेश किया गया। जालना जिले के पूर्व में परभणीऔर बुलढाणा जिला स्थित है। औरंगाबाद पश्‍चिम दिशा में, जलगाव उत्‍तर में एवं दक्षिण में बीड जिला है।

जालना जिला का ७,६१२ चौ. कि.मी. क्षेत्रफल है। जो महाराष्ट्र राज्य के कुल क्षेत्रफल की तुलना में २.४७ % है, और जनसंख्या १९,५९,०४६ इतनी है। जालना जिला का मुख्‍यालय जालना शहर है और राज्य एवं देश के राजधानी से ब्रॉडगेज रेल्‍वे लाईन से जूडा हुआ है। राज्‍य के मुख्‍य शहर भी राज्‍य महामार्ग से जूडे हुए हैं। यह जिला हायब्रीड सीडस् के लिए प्रसिद्ध है और स्‍टील रिरोलींग मिल, बिडी उद्योग, खेती संबंधि उद्योग उदा. दाल मील, बि. बीयाने आदी. मोसंबी फल के उत्पादन के लिए भी यह जिला प्रसिद्ध है।

जालना जिले के लोगों ने मराठवाडा मुक्‍ति संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "RBS Visitors Guide India: Maharashtra Travel Guide Archived 2019-07-03 at the वेबैक मशीन," Ashutosh Goyal, Data and Expo India Pvt. Ltd., 2015, ISBN 9789380844831
  2. "Mystical, Magical Maharashtra Archived 2019-06-30 at the वेबैक मशीन," Milind Gunaji, Popular Prakashan, 2010, ISBN 9788179914458